يحاول ذهب - حر
कफ सिरप: लापरवाही की जानलेवा खुराक का सच
October 10, 2025
|Business Standard - Hindi
बेंगलूरु-चेन्नई राजमार्ग पर तमिलनाडु की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर सड़क के बीच में बने मंदिर के कारण रास्ता दो भागों में बंट जाता है।
यहां सड़क के बाईं तरफ दुकानें और शोरूम बने हैं। यहीं हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम और खाना पकाने के बर्तन किराए पर देने वाली दुकान के बीच एक छोटी लेकिन गंदी सी इमारत है जिस पर ताला लगा है।
सिंगुवरचत्रम शहर के किनारे स्थित यह साधारण दो कमरों वाली इमारत चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स की विनिर्माण इकाई है। पिछले कुछ दिनों से यहां मीडिया कर्मियों, जांच अधिकारियों और पुलिस की हलचल है। यही वह जगह है जहां फार्मा कंपनी ने अपना कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे पीने से मध्य प्रदेश में कई बच्चों की जान चली गई। कितने दूषित वातावरण में दवा तैयार की गई, यह जानने के लिए किसी को इस गंदी इमारत में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं है। बाहर से हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कफ सिरप बनाने में कितनी लापरवाही बरती गई।
इकाई के बाहर फैली गंदगी इस बात का स्पष्ट संकेत देती है कि यहां जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों ने न जाने कब से निरीक्षण नहीं किया। चारों ओर सॉर्बिटोल के कई खाली डिब्बे बिखरे हुए थे, जो दवाओं और ओरल केयर उत्पादों में स्वीटनर, स्टेबलाइजर और नमी बनाए रखने वाले एजेंट के रूप में उपयोग किया जाने वाला एक सामान्य घटक है।
छोटे दरवाजे की ग्रिल पर राज्य दवा नियामक ने एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि 'इकाई से परीक्षण किए गए नमूने मिलावटी थे और इसमें 48.6 प्रतिशत डाइएथिलीन ग्लाइकोल है, जो एक जहरीला पदार्थ है। यह सामग्री को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बना सकता है।' डीईजी से गुर्दे खराब हो सकते हैं, तंत्रिका संबंधी दिक्कत पेश आ सकती है। खासकर बच्चों के लिए यह घातक हो सकता है।
هذه القصة من طبعة October 10, 2025 من Business Standard - Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
तेल कंपनियों को रसोई गैस पर 22,000 करोड़ रु. घाटा
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद मार्च-मई 2026 के दौरान पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को बाजार दरों से नीचे रसोई गैस (एलपीजी) बेचने पर 22,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
1 min
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
मई में कच्चे तेल के आयात पर हुआ 81.5 प्रतिशत ज्यादा खर्च
पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ीं और कच्चे तेल के आयात पर भारत का खर्च भी बहुत अधिक बढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में पिछले साल मई के बराबर मात्रा में ही कच्चा तेल आयात किया गया मगर इस पर 81.5 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ी।
2 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
अब तक 70 लाख रोजगार सृजित
प्रधानमंत्री ने पीएम-वीबीआरवाई में नौकरी पाने वाले कर्मियों और कंपनियों को जारी किए 2,400 करोड़ रुपये
2 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
जियो आईपीओ से सुधरेगी रिलायंस की रेटिंग!
इक्विटी बाजार के जानकारों का कहना है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल करना भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक अहम मोड़ है। इससे आगे चलकर उसकी पैतृक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर की रेटिंग में सुधार आ सकता है।
1 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
अवैध क्रिप्टो लेन-देन में 5 फर्मों के खिलाफ जांच
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलूरु की पांच कंपनियों के खिलाफ फेमा के तहत जांच शुरू की है।
1 min
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
छोटे एआई मॉडल से बढ़ रहा डीपफेक का बड़ा खतरा
उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी के कुछ मॉडल खास तौर पर डीपफेक के लिए तैयार किए गए थे और इन्हें ओपन-सोर्स मॉडल पर बनाया जा सकता है।
1 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
फेड के सख्त रुख से सोने में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट
शुक्रवार को सोने की कीमतों में कमजोरी आई। इस तरह इस धातु में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट की वजह मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है।
1 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
भ्रामक दावों पर खाद्य कंपनियों को दर्जनों नोटिस, सुधार के कदम उठाने के निर्देश
देश के खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भ्रामक दावों, ब्रांडिंग और लेबलिंग उल्लंघनों तथा पैकेजिंग और स्वच्छता संबंधी चिंताओं पर कार्रवाई जारी रखते हुए खाद्य और पेय कंपनियों को दर्जन भर से अधिक नोटिस भेजे हैं।
1 min
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
रिलायंस कंज्यूमर का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये राजस्व
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 30 तक 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।
2 mins
June 20, 2026
Business Standard - Hindi
फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि फुटपाथ पर वाहनों के बजाय पैदल चलने वालों को दी जाएगी प्राथमिकता
2 mins
June 20, 2026
Listen
Translate
Change font size

