يحاول ذهب - حر
चीन से रिश्ते नरम, पर्यटन को लगेंगे पंख
September 04, 2025
|Business Standard - Hindi
सीधी उड़ानों की बहाली, टूरिस्ट वीजा में आसानी से भारतीय यात्रा और पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी हवा
भारत और चीन के रिश्तों में आ रही गरमाहट के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू होने से पर्यटन क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसीलिए दोनों देशों के रुख में नरमी का यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र ने स्वागत किया है। उसने आने वाले महीनों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) का मानना है कि वीजा सुविधा और प्रचार अभियान को ठीक से संभाला गया तो अगले 12 से 18 महीनों में चीन से पर्यटन संबंधी कारोबार में कम से कम 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। अभी केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर सीधी उड़ानों की बहाली की घोषणा नहीं की है। इस बारे में आईएटीओ अध्यक्ष रवि गोसाईं और फेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (एफएआईटीएच) के महासचिव राजीव मेहरा ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें अक्टूबर तक शुरू होने की उम्मीद है। गोसाईं ने कहा, 'यात्रा एग्रीगेटर और टूर ऑपरेटर आकर्षक यात्रा कार्यक्रम बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वे पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से अपने डिजिटल बुकिंग सिस्टम में सुधार तो कर ही रहे हैं, अपेक्षित मांग को पूरा करने के लिए अपने चीन के यात्रा एग्रीगेटर और ऑपरेटरों के साथ साझेदारी बढ़ा रहे हैं।'
मेहरा ने यह भी कहा कि विमानन कंपनियां इस तरह अपनी तैयारी कर रही हैं कि केंद्र सरकार के उड़ान बहाली की घोषणा करते ही वे अपना संचालन शुरू कर दें।
هذه القصة من طبعة September 04, 2025 من Business Standard - Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
दुबई की प्रॉपर्टी अभी भी बनी हुई है आकर्षक
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुबई में संपत्तियों की कीमतों में 12 से 15 फीसदी तक की नरमी
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
कर नीति में बेहतर है भूल जाना अतीत
पिछली तारीखों से लागू होने वाले करों के कारण व्यवस्थागत नुकसान बहुत भारी पड़ता है। बता रहे हैं लवीश भंडारी
4 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
एक दशक में राज्यों का तीन गुना हुआ कर्ज
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की राज्यों के वित्त की तीसरी वार्षिक समीक्षा में कहा गया है कि 2024-25 में भारत के 28 राज्यों में से 18 राज्यों ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे की सीमा को पार कर लिया है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक
सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार कंपनियों के अलावा ऐपल और गूगल को भी अपने-अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम हटाने के लिए नोटिस भेजे गए थे ताकि जब तक प्रतिबंध लागू रहे तब तक भारत में इस ऐप को डाउनलोड ही न किया जा सके।
3 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
डीजल व एटीएफ पर बढ़ा निर्यात शुल्क
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सरकार ने देश में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। यह 16 जून से प्रभावी हो गया है।
1 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
शिपिंग सामान्य होने में लगेंगे महीने
अमेरिका और ईरान के बीच 100 दिन से अधिक चले युद्ध को समाप्त करने के समझौते और होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलने की संभावना से भारत को बड़ी राहत मिली है।
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
समानता पर जोर दे दुनिया : मोदी
फ्रांस के एवियन-ले-बेंस में वैश्विक नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2 mins
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
रुपया हुआ 5 पैसे मजबूत
रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूती बरकरार रखते हुए पांच पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 (अस्थायी) पर रहा।
1 min
June 17, 2026
Business Standard - Hindi
कॉरपोरेट बॉन्ड में उछाल, जून में 1 लाख करोड़ रुपये के पार!
कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में मंगलवार को 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाने से हलचल है। दरअसल, सुस्त यील्ड से उधारी की लागत घटी है। इससे इस महीने में कुल 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने की उम्मीद है।
1 min
June 17, 2026
Listen
Translate
Change font size

