सुशासन विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
December 26, 2025
|Aaj Samaaj
हरियाणा में भव्य रूप से मनाया गया सुशासन दिवस, राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला में आयोजित
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सुशासन एक विकसित भारत और एक विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ है। राज्य सरकार अपनी सेवाओं को एक मिशन के रूप में ले रही है और हम ऐसा हरियाणा बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं जहां न्याय सुलभ हो, सेवा त्वरित हो और हर नागरिक सशक्त हो, यही सच्चा सुशासन है। मुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर साल की तरह आज भी पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया गया। पंचकूला के इस समारोह सहित सभी 23 जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आधिकारिक रूप से 2 दिन पहले ही बने नए जिले हांसी में भी सुशासन दिवस का कार्यक्रम हुआ। 23वें जिले का गठन इसलिए किया है ताकि लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े और उस क्षेत्र का तेजी से विकास हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के राष्ट्र को समर्पित जीवन और उनकी अमूल्य सेवाओं को याद करते हुए दोनों महान विभूतियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों व सिद्धांतों की याद दिलाता है। उनके लिए सत्ता सेवा का माध्यम थी और शासन जन-कल्याण का पर्याय था। उन्होंने अपने चिंतन, कर्मों और दूरदर्शिता से भारत को नई दिशा और पहचान दी। उन्होंने भारत को सशक्त बनाने के लिए सशक्त नीतियों की नींव रखी। इससे उस विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ जिसका संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।
सीएम सैनी ने कहा कि गत बुधवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
هذه القصة من طبعة December 26, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
दिल्ली में वीजा, पासपोर्ट धोखाधड़ी के मामले में 2025 में 130 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने वीजा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई के तहत पिछले साल ह्यट्रैवल एजेंटह्न और दलालों सहित 130 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
दिल्ली विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मालवीय को भावभीनी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली।
4 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
युद्ध नशयां विरुद्ध अभियान का दूसरा चरण कल से होगा शुरू : तरुनप्रीत सिंह सोंद
चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर।
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
अवैध सीवर वेस्ट डंपिंग, रैंकर माफिया व गैरकानूनी उद्योगों पर की जाए सख्त कार्रवाईः योगेश कुमार
गुरुग्राम।
2 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की डायरी और टेबल कैलेंडर-2026 किया जारी
पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विभाग की वर्ष 2026 की डायरी और टेबल कैलेंडर जारी किए।
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
कैबिनेट सचिव बोले यह एक गंभीर और जटिल मुद्दा भूमि अधिग्रहण नीति में केंद्र नहीं करेगा बदलाव
नई दिल्ली।
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
राजस्थान में नए साल में पहली बार पारा ० डिग्री, एमपी में अगले 3 दिन छाया रहेगा घना कोहरा
केदारनाथ में बर्फबारी, बद्रीनाथ में टेंपरेचर माइनस 13 डिग्री तक पहुंचा
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
दृष्टिहीनों की शिक्षा में ब्रेल लिपि की भूमिका
संचार के साधन के रूप में ब्रेल लिपि के महत्व के बारे में विश्वभर में जागरूकता फैलाने, दृष्टि बाधित लोगों को उनके अधिकार प्रदान करने और ब्रेल लिपि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस को 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया जाता है।
3 mins
January 04, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर केकेआर से बाहर
BCCI के निर्देश के बाद शाहरुख की टीम ने निकाला, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण विरोध था
1 min
January 04, 2026
Aaj Samaaj
भारतीय बैटर साई सुदर्शन की पसली में फ्रैक्चर
फील्डिंग के दौरान चोट लगी, विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर, आईपीएल तक फिट हो जाएंगे
1 min
January 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
