يحاول ذهب - حر
24 करोड़ की लागत से 500 नवीनीकृत और 64 नए आंगनबाड़ी भवनों का सीएम सैनी ने किया लोकार्पण
October 01, 2025
|Aaj Samaaj
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करते हुए 15 करोड़ की लागत से 500 नवीनीकृत आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण तथा 9 करोड़ की लागत से बने 64 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया।
-
- कुरुक्षेत्र में पोषण माह की 8वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने किया पोषण कैलेंडर का अनावरण
- स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त भारत की नींव: नायब सिंह सैनी
- 10 लाख से अधिक बच्चों और 2.5 लाख माताओं को मिल रहा पूरक पोषण कार्यक्रम का लाभ
- हरियाणा में आंगनबाड़ी ढांचे को मिली नई मजबूती
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में पोषण माह की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पोषण कैलेंडर का भी अनावरण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर पोषण माह, स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार व महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने दुर्गाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि आज दुर्गाष्टमी के अवसर पर महिलाओं के लिए धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पोषण माह की 8वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन का अत्यंत महत्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पूरे देश में पोषण माह का आयोजन वर्ष 2018 से किया जा रहा है। परिवार के प्रति समर्पण भाव में महिलाएं इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पातीं।
इसी समर्पण भाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया कि महिलाओं की सेहत और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की भी है। उन्होंने 8 मार्च, 2018 को राजस्थान के झुंझुनू जिले से देशव्यापी पोषण अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान के 8 साल हो गए हैं। यह पोषण माह महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
هذه القصة من طبعة October 01, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी
· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह
3 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला
इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां
पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार
■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस
1 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि
पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने
गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।
5 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
कोलकाता की सीजन में पहली जीत
राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट
1 min
April 20, 2026
Aaj Samaaj
हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।
2 mins
April 20, 2026
Aaj Samaaj
युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे
करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।
2 mins
April 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
