يحاول ذهب - حر
राज्य के विकास परियोजनाओं में बाधा न बनेंः मुख्यमंत्री की भाजपा नेताओं को चेतावनी
July 21, 2025
|Aaj Samaaj
लोगों की भलाई के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का किया उल्लेख
-
राज्य की विकास परियोजनाओं में अनावश्यक बाधाएं डालने के लिए भाजपा नेताओं की निंदा करते हुए, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज इन नेताओं को राज्य के विकास को खतरे में डालने के लिए ऐसे निंदनीय हथकंडों से दूर रहने की चेतावनी दी।
धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 3.07 करोड़ रुपए के फंड वितरित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, मुख्य मंत्री ने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने शहर के लिए रेलवे ओवर ब्रिज को मंजूरी दे दी है, जिसका भुगतान राज्य सरकार को करना है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने शहर का दौरा किया और अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए इस परियोजना को रोकने संबंधी बयान जारी किया। इसके बाद, भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तरह के नाटक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और पंजाब के समझदार लोग ऐसे राजनीतिक नेताओं को सबक सिखाएंगे।
मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि इस आर.ओ.बी. का काम जल्द शुरू हो जाएगा क्योंकि वे इस मामले को व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय रेलवे मंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार धूरी में एक अत्याधुनिक खेल स्टेडियम भी बनाएगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि संगरूर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा, जो लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरक के रूप में काम करेगा।
मुख्य मंत्री ने कहा कि युवा सशक्तिकरण के लिए बड़े प्रयास के तहत, राज्य सरकार पंजाब भर में आठ यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोलने जा रही है और इसके साथ ही धूरी में भी ऐसा एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए लाइब्रेरी, हॉस्टल, और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी पहल यह सुनिश्चित करेंगी कि पंजाब के युवा राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
هذه القصة من طبعة July 21, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर बैन
बांग्लादेश सरकार ने देश में क्ढछ के प्रसारण पर बैन लगा दिया है।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
रोड्रिग्ज ने मेरी बात नहीं मानी तो मादूरो से भी बुरा हाल होगा : ट्रंप
ट्रंप ने वेनेजुएला पर दूसरे हमले का अल्टीमेटम दिया
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
2026 में भारत की घरेलू खपत देगी अर्थव्यवस्था को सहारा
भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2026 के दौरान 'खपत' में मजबूती बने रहने की उम्मीद है।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
सीएम की अध्यक्षता में सूरजकुण्ड में होगी प्री बजट कंसल्टेशन मीटिंगः डीसी
उद्योग और स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ करेंगे प्री बजट चर्चा
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
2025 में 82 उद्घोषित अपराधी अरेस्ट, 'नो प्लेस टू हाइड' की रणनीति सफल
द्वारका जिला पुलिस की पीओ/जेल बेल सेल ने 2025 में लगातार और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उद्धोषित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
दिल्ली सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही, प्रशासन की निष्क्रियता बड़ी चुनौतियों में शामिल : उपराज्यपाल
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने प्रशासन में मौजूद लोगों की निष्क्रियता और नकारात्मकता जैसी विरासत में मिली समस्याओं का सामना करने के बावजूद पिछले 10 महीने में जनकल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
नागरिक को बिना वित्तीय बोझ प्रत्येक नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों: बलबीर
चंडीगढ़।
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
श्रेयस विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैच में करेंगे मुंबई की कप्तानी
मुंबई।
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया
· मनरेगा के मूल स्वरूप से कोई समझौता नहीं होगा, सरकार को इसे बदलने नहीं देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
रिपोर्ट : पंजाब को टीबी मुक्त बनाने के लिए बढ़ा दी गई है टेस्टिंग
चंडीगढ़।
2 mins
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
