يحاول ذهب - حر
आखिर क्यों घट रही है गंगा डॉल्फिन की आबादी ?
May 22, 2025
|Aaj Samaaj
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है।
मनुष्य तो मनुष्य पशु-पक्षियों और जलीय जीवों को पर्यावरण प्रदूषण से बहुत नुक्सान पहुंच रहा है, लेकिन इनका कोई धणी-धोरी नजर नहीं आता।
यह बहुत ही दुखद है कि आज हमारे देश में पर्यावरण प्रदूषण से जीव-जंतुओं की जान पर बन आई है।
जल में होने वाले रासायनिक प्रदूषण से आज जलीय जीवों की अनेक प्रजातियां खतरे में हैं।
जल में पालीथीन युक्त कचरा भी जलीय जीवों के लिए एक प्रमुख खतरा बनकर उभरा है।
पाठकों को बताता चलूं कि आज इंसानी दरियादिली के लिए दुनियाभर में मशहूर गंगा नदी डॉल्फिन लगातार खतरे में है।
जल में रासायनिक तत्वों की अधिकता के साथ ही यह (गंगा नदी डॉल्फिन कई बार मछली पकड़ने वालों के जाल में उलझ जाती हैं, और इन्हीं चीजों ने इन्हें खतरे में डाल दिया है।
उल्लेखनीय है कि गंगा और गंगे डॉल्फिन का गहरा रिश्ता है।
गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक माना जाता रहा है, लेकिन देश में राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में जानी जाने वाली गंगे डॉल्फिन (गंगेटिक डॉल्फिन) अब गंगा की कम होती निर्मलता-स्वच्छता की ही तरह खत्म हो रही है।
पाठकों को बताता चलूं कि आज से चार-पांच साल पहले एक टीवी चैनल के हवाले से यह खबरें आई थीं कि गंगा में सिर्फ 3500 गंगे डॉल्फिन ही बचीं हैं।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अंतिम गणना में उत्तर प्रदेश व असम की नदियों में इनकी संख्या क्रमशः 1,275 व 962 पाई गई थी।
एक उपलब्ध जानकारी के अनुसार गंगा डॉल्फिन की गणना असम सरकार ने 2018 में जनवरी से मार्च माह के बीच की थी।
वहीं, उत्तर प्रदेश में 2015 में इनकी संख्या 1,272 थी, जबकि 2012 में इनकी गणना 671 की गई थी।
एक अन्य उपलब्ध जानकारी के अनुसार असम में गंगा डॉल्फिन की गणना तीन नदियों में की गई थी तथा ब्रह्मपुत्र नदी में इनकी संख्या 877 पाई गई थी।
वहीं, राज्य में इनकी कुल संख्या 962 थी।
इसके संरक्षण के लिए असम सरकार ने भी इसे राज्य जलीय जीव घोषित किया है।
राज्य में इनकी आबादी को कम होने से बचाने के लिए नदियों से सिल्टिंग और रेत उठाने से रोक लगाई गई।
यहां पाठकों को बताता चलूं कि इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने गंगा डॉल्फिन को भारत में एक लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया है।
यह हालात तब हैं, जब देश में नमामि गंगे अभियान (वर्ष 2014 में) और जल जीवन मिशन के तहत पहाड़ से लेकर मैदान तक गंगा को साफ करने का काम तेज गति से चलाया गया।
पाठकों को बताता चलूं कि कुछ साल पहले वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने यह चिंताएं जताई थी कि गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन का अस्तित्व गंगा से जुड़ा हुआ है और अगर गंगा दूषित होती रही, तो डॉल्फिन भी विलुप्त हो जाएगी।
هذه القصة من طبعة May 22, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
साधु संतों ने की मोदी की सराहना, कांग्रेस निशाने पर
पीएम 11 को शामिल होंगे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
साथियों के साथ मिल कर ले ली दोस्त की जान
गर्लफ्रेंड पर कमेंटबाजी से भड़का शख्स
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
आगामी आम बजट में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाए : आरती
बजट तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
सेबी के सुधारों से बदली निवेश की तस्वीर
निवेशकों के लिए कॉरपोरेट बॉन्ड बन सकते हैं सुरक्षित और लाभकारी निवेश
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट
पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश का अनुमान, शीतलहर की चपेट पंजाब और चंडीगढ़
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
जो रूट ने जड़ा 41वां टेस्ट शतक
पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं।
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
यूपी के सुल्तानपुर में 1 लाख का इनामी तालिब उर्फ आजम खान एनकाउंटर में ढेर
सामूहिक बलात्कार समेत 17 मुकदमे थे दर्ज
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
रात में पड़ा छापा तो हर कमरे में मिलीं लड़कियां, लोग हैरान
प्रयागराज में आईएएस का घर और 15 हजार रेंट
3 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
दिल्ली दंगा मामले में उमर और शरजील को जमानत से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
अदालत ने गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को दी जमानत
3 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
सरंपच की हत्या में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: अमन अरोड़ा
गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प, तरनतारन में सरपंच की कायराना हत्या की कड़ी निंदा
3 mins
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
