Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com

يحاول ذهب - حر

परदे पर उन्माद की अफीम

June 09, 2025

|

Outlook Hindi

चार दिन की लड़ाई का टीवी स्टूडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेसिर-पैर की फर्जी खबरों का ऐसा कोलाहल दिखा, जो पहले कभी नहीं देखा गया

- स्निग्धेंदु भट्टाचार्य

परदे पर उन्माद की अफीम

भले क्रांतियों का टेलीविजन प्रसारण हो या न हो, लेकिन युद्ध हमेशा प्रसारित होते रहेंगे। असली फुटेज न हो, तब भी वीडियो गेम की क्लिप, एआइ के बनाए वीडियो या कोई पुराना वीडियो दर्शकों को रोमांचित कर सकता है। टीवी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी सामग्री उनकी टीआरपी और एजेंडे के लिए कारगर हो सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों की लड़ाई में कमोबेश दोनों तरफ मीडिया ने इस कदर अतिरंजित खबरें प्रसारित की, जिससे उसकी भूमिका पर सवाल उठे।

मसलन, भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कुछ जगहों पर लक्षित हवाई हमले किए, जहां आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बताए जाते हैं। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की खबर आने के फौरन बाद एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने पांच भारतीय विमानों को मार गिराया।

सीएनएन ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से पांच भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे के सबूत मांगे, तो उन्होंने कहा, "सब सोशल मीडिया पर है। हमारे नहीं, बल्कि भारतीय सोशल मीडिया पर।" कोई शीर्ष फौजी अधिकारी सोशल मीडिया वीडियो का हवाला दे, यह सूचना युद्ध में नई निचाई है, जिसमें फैक्ट या फर्जी के बीच फर्क की रेखा बेहद धुंधली है। हालांकि संघर्ष विराम के बाद भारतीय वायु सेना के डीजीएमओ ए.के. भारती ने इतना ही कहा कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं और नुकसान लड़ाई का हिस्सा है।

पाकिस्तान में मीडिया फर्जी वीडियो के जरिए 'कामयाबी की कहानी' का ढिंढोरा पीटता रहा। एआरवाइ न्यूज, जियो टीवी वगैरह के एंकर चीख-चिल्ला रहे थे कि पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए भारत की अपनी करतूत है। बेशक, इस नैरेटिव की शुरुआत पाकिस्तान सरकार और फौज ने ही की।

एआरवाइ की कुछ सुर्खियां देखें, 'भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के लिए जेएफ-17 थंडर उड़ान भर रहा है', 'भारत का कायराना हमला, पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई दुनिया में सबसे तगड़ी' और 'एस-400 ठप, राफेल गिरा, भारत की हार का सीधा सबूत' आदि।

المزيد من القصص من Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size