Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com
استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة

يحاول ذهب - حر

अमन के दावों पर मौतें भारी

March 03, 2025

|

Outlook Hindi

घाटी में पिछले दिनों सिलसिलेवार हुई उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं ने उठाए अमन-चैन के केंद्र के दावे पर सवाल

- नसीर नई

अमन के दावों पर मौतें भारी

बजट सत्र में संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने कहा कि जम्मूकश्मीर के विशेष दर्जे को हटाने के बाद की स्थितियों पर देश को गुमराह किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को अपने अभिभाषण में कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए अनुकूल माहौल है। मेहदी लगातार राज्य के विशेष दर्जे की बहाली की वकालत करते रहे हैं।

मेहदी ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि जम्मूकश्मीर में विधानसभा चुनाव और संसदीय चुनाव हुए हैं। यह तब भी होता था जब अनुच्छेद 370 लागू था। आपने (भाजपा) अनुच्छेद 370 को गैर-कानूनी ढंग से हटाया लेकिन उसके बाद भी लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास दिखाया है। " मेहदी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में अनुच्छेद 370 हटाने के मायने, नुकसान और फायदों पर चर्चा नहीं की गई, जो लोगों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अमूमन 'जम्मू-कश्मीर के बाहर अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फायदों" का डंका पीटती है, लेकिन राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और शांति व्यवस्था के हालात से " उसके दावे बेमानी साबित होते हैं। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात भी इसकी गवाही देते हैं।

हाल में 4 फरवरी को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंजूर अहमद वागे की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वागे 2021 में सेवानिवृत्त प्रादेशिक सेना के जवान थे। हमले में उनकी पत्नी और भतीजी जख्मी हो गईं। उसके बाद सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिलों से करीब 500 युवाओं को हिरासत में लिया है। कश्मीर के नेताओं ने इसे " सामूहिक प्रतिशोध " बताया। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सामूहिक गिफ्तारी का मुद्दा सबसे पहले उठाया। उनकी बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, “कुलगाम में ही नहीं, बडगाम और गांदेरबल में भी लड़कों को उठाया जा रहा है। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं, क्या वे सभी आतंकवादी हैं ? उन सभी को संदेह की नजर से क्यों देखा जा रहा हैं ? हैरत है कि एक भी मंत्री ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।" इल्तिजा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह इस “सामूहिक हिरासत" को चुपचाप देख रही है।

المزيد من القصص من Outlook Hindi

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size