يحاول ذهب - حر
वैचारिक स्वतंत्रता का जनतंत्र में महत्व
August 2023
|Open Eye News
सन् 2015 की बात है। देश के कुछ साहित्यकारोंकलाकारों ने देश में बढ़ती असहिष्णुता से दुखी होकर साहित्य अकादमी द्वारा दिये गए सम्मानों को लौटाने की घोषणा कर दी थी।
ये रचनाकार एम. एम. कलबुर्गी, गोविंद पानसरे, दाभोलकर जैसे लेखकों की हत्या से आहत थे और इस बात से दुखी थे कि साहित्य अकादमी जैसी संस्था देश और समाज में फैली असहिष्णुता को लेकर चिंतित और परेशान क्यों नहीं है। कुल मिलाकर *39 लेखकों ने सम्मान लौटा कर अपना क्षोभ व्यक्त किया था। उनके इस कदम को सरकार के विरुद्ध 'गढ़ा हुआ विरोध' अथवा 'मैन्युफैक्वर्ड प्रोटेस्ट' कह कर सरकार के पक्षधरों ने स्वतंत्र भारत में अपने ढंग के इस अनोखे विरोध को बदनाम करने की कोशिश की थी, पर रचनाकारों के इस कदम की गूंज दूर-दूर तक पहुंची थी। सरकार के समर्थकों ने अवॉर्ड लौटाने वाले रचनाकारों को 'अवार्ड वापसी गैंग' का नाम दिया। आज भी इस बात को गाहे-बगाहे दोहरा लिया जाता है। भले ही अवार्ड वापसी को 'राष्ट्र-विरोधी कृत्य' कह कर इसे बदनाम करने अथवा महत्वहीन बताने की कोशिश हुई हों, पर आठ साल बाद सरकारी पुरस्कारों सम्मानों के संदर्भ में नये नियम बनाने की सरकार की तैयारी इस बात का प्रणाम है कि इस घटना ने समूची व्यवस्था को कहीं भीतर ही हिला दिया था। संसद की परिवहन, पर्यटन और सांस्कृतिक समिति ने सरकार के सामने सुझाव रखा है कि सम्मान लौटाने के ऐसे कृत्य को देश-विरोधी कार्रवाई माना जाना चाहिए। इस सिफारिश में यह भी कहा गया है कि सरकारी पुरस्कार पाने वाले रचनाकारों से इस आशय का शपथ पत्र लिया जाये कि वे इसे लौटाने जैसी कार्रवाई कभी नहीं करेंगे। यह संयोग की बात है कि इस समय देश मणिपुर जैसे हालात से गुज़र रहा है और संसद में, और सड़क पर भी, यह मुद्दा गरमाया हुआ है, इसलिए सरकारी सम्मानों के अपमान के नाम पर अवार्ड वापसी जैसे कृत्य से संबंधित इस सुझाव पर अपे
هذه القصة من طبعة August 2023 من Open Eye News.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Open Eye News
Open Eye News
बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश
भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।
4 mins
November 2024
Open Eye News
औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान
शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी
देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।
4 mins
November 2024
Open Eye News
आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?
बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।
5 mins
November 2024
Open Eye News
झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने
1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।
5 mins
November 2024
Open Eye News
चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत
चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।
3 mins
November 2024
Open Eye News
फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन
खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है
3 mins
November 2024
Open Eye News
20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक
पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।
4 mins
November 2024
Open Eye News
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।
3 mins
November 2024
Translate
Change font size
