Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com

يحاول ذهب - حر

संघर्ष के बीज

December 17, 2025

|

India Today Hindi

सरकार ने जो ड्राफ्ट सीड्स बिल, 2025 जारी किया है, उसकी संभावनाओं के साथ अंदेशों पर छिड़ी बहस

- हिमांशु शेखर

संघर्ष के बीज

पूरी दुनिया में 'कृषि के चार- स्तंभ' के तौर पर नाम लिया जाता है तो बीज, सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक का. इन चारों में भी सबसे पहले बीज की बात होती है. ऐसे में बीजों के नियमन को लेकर अगर कोई पहल हो तो इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा और बहस होना स्वाभाविक है.

बीती 13 नवंबर को केंद्र सरकार ने ड्राफ्ट सीड्स बिल, 2025 जारी किया. विधेयक के मसौदे को लेकर सभी स्टेकहोल्डर्स के अपने-अपने दावे हैं. सरकार का दावा है कि यह विधेयक बीजों के विकास, प्रमाणीकरण, विपणन और संरक्षण में व्यापक सुधार लाएगा और जिससे गुणवत्ता, पारदर्शिता और आधुनिकीकरण का पक्का इंतजाम होगा.

लेकिन किसान संगठन, जैव-विविधता से जुड़े कार्यकर्ता और कुछ राज्य सरकारें प्रस्तावित विधेयक के मसौदे में दर्ज कुछ प्रावधानों को लेकर चिंतित हैं. उनका कहना है कि यह बिल कॉर्पोरेट दबदबे के द्वार खोल सकता है; इससे पारंपरिक बीज संरक्षण प्रथाओं पर पाबंदी की स्थिति पैदा हो सकती है और भारत की समृद्ध कृषि विविधता को नुकसान पहुंच सकता है.

केंद्र सरकार ड्राफ्ट सीड्स बिल 2025 को कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देख रही है. सरकार का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नकली और खराब गुणवत्ता वाले बीजों की बिक्री रोकना, किसानों को सस्ते और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराना और नवाचार को बढ़ावा देना है. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 13 नवंबर 2025 को इस ड्राफ्ट को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी किया है. मंत्रालय ने इस मसौदे पर 11 दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं.

कानून बनने पर यह विधेयक 1966 के पुराने बीज कानून और 1983 के सीड्स कंट्रोल ऑर्डर की जगह लेगा. विधेयक के प्रमुख प्रावधानों में बीजों का अनिवार्य पंजीकरण, डिजिटल ट्रैकिंग, नकली बीजों पर 30 लाख रुपए तक का जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. इसमें विदेशी संस्थाओं को फील्ड ट्रायल की अनुमति देने का प्रावधान भी शामिल किया गया है.

المزيد من القصص من India Today Hindi

India Today Hindi

India Today Hindi

परदे से निकला असल नायक

वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तख्त के साए में शब्दों का उजेरा

बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.

time to read

3 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

हिमंत का एकछत्र राज

भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी

time to read

9 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

तट प्रदेश कांग्रेस का

केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश

time to read

8 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

ऐतिहासिक विजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा

time to read

13 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर

देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़

time to read

6 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

उल्टे पांव चलता 'इंडिया'

संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया

time to read

7 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान

अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज

time to read

1 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

यहां तो रंगासामी सदाबहार

मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त

time to read

2 mins

May 20, 2026

India Today Hindi

India Today Hindi

एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें

सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू

time to read

2 mins

May 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size