يحاول ذهب - حر
नहीं रहेंगे हिंदू धर्म में, मंशा क्या
July 30, 2025
|India Today Hindi
जनगणना की कवायद की भनक लगते ही प्रदेश के कुड़मी समुदाय में खुद को आदिवासी श्रेणी में रखे जाने की मांग शुरू. लेकिन विशेषज्ञ मजबूत तर्कों के साथ उनके दावे नकार रहे
राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर धनबाद जिले के निचितपुर गांव के संजय महतो की मां शोभनी देवी का 10 जुलाई को देहांत हो गया. श्राद्धकर्म के लिए उन्होंने अपनी जाति के पाहन यानी धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले बीरू महतो कड़आर को बुलाया. इससे पहले 2016 में दादा की मृत्यु के बाद पूर्व की परंपराओं के अनुसार ब्राह्मण को बुलाकर श्राद्धकर्म करवाया था. बीरू के दावों के मुताबिक, केवल झारखंड में उनके जैसे 3,000 से ज्यादा 'पाहन' प्रशिक्षण लेकर अपने समाज में धार्मिक कार्य करा रहे हैं. गांव के मुखिया महादेव कड़आर के घर में बने तुलसी चौरा पर लगी भगवान की तस्वीरों को हटा दिया गया है. इसी गांव की पारो महताइन, सुनीता महताइन, आरती महताइन जैसी सैकड़ों महिलाओं ने छठ, मंदिर में पूजा आदि को छोड़ दिया है. ये महिलाएं पहले अपने नाम के आगे देवी इस्तेमाल करती थीं, अब महताइन लिखती हैं. दरअसल, झारखंड में ओबीसी कैटेगरी में शामिल कुड़मी समुदाय के लोग खुद को हिंदू धर्म से अलग कर रहे हैं. वे खुद को आदिवासी मान रहे हैं.
ऐसा केवल धनबाद के एक गांव में नहीं चल रहा, बल्कि रांची, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, गोड्डा जैसे जिलों में रह रहे कुड़मी जाति के कुल 81 गोत्र के लोग हिंदू धर्म के रीति-रिवाज छोड़ रहे हैं. इसके लिए गांव-गांव में अभियान चलाया जा रहा है. समुदाय के लोग घरों से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर, झंडे आदि हटा रहे हैं. किसी के मरने के बाद होने वाले कर्मकांड में पूर्व में अपनाई गई हिंदू पद्धति यानी श्राद्ध-कर्म को छोड़ रहे हैं. इस समुदाय के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है. 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रदेश की आबादी 3.3 करोड़ है. अनुमान है कि इसमें लगभग 16 फीसद कुड़मी जाति के लोग हैं. फिलहाल इन्हें राज्य में ओबीसी का दर्जा मिला हुआ है.
निचितपुर गांव के रामप्रसाद महतो कडुआर का मानना है कि उनके समुदाय का जिक्र किसी भी हिंदू धर्मग्रंथ में नहीं है. आजादी से पहले 1931 में हुई जनगणना में इस समुदाय को आदिम जनजाति कैटेगरी में रखा गया था. लेकिन 1951 की जनगणना में इन्हें किसी कैटेगरी में नहीं रखा गया. रामप्रसाद कहते हैं, "हम जनजाति में शामिल होने के लिए अभियान चला रहे हैं."
هذه القصة من طبعة July 30, 2025 من India Today Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
