दिल जीतने की जीतोड़ कोशिश
India Today Hindi|22 May, 2024
पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए उतरे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री चुनावी राजनीति के ऊबड़-खाबड़ गली-चौराहे नाप रहे. अपने सहज स्वभाव के साथ सधे अंदाज में वे उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र के लोगों का मन जीतने की कोशिश में जमकर पसीना बहा रहे
राज चेंगप्पा और धवल कुलकर्णी
दिल जीतने की जीतोड़ कोशिश

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के तौर पर पीयूष गोयल रेड कार्पेट पर चलने के आदी हैं. मगर, जैसा कि पार्टी के एक शख्स ने मुस्कुराते हुए बताया, गोयल धूल और मुंबई की उमस भरी गरमी में खाक छानने के लिए मजबूर हैं और उनकी ग्रे मोदी जैकेट पसीने से तर-बतर हो जाती है. लोकसभा सीट जीतने की अपनी पहली कोशिश में गोयल कांदिवली की एक गली में समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे खुद चुनावी राजनीति की उबड़-खाबड़ राह से जूझ रहे हैं. हालांकि वे तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके और ऐसा नहीं है कि उनके पास चुनावी अभियान के अनुभव की कमी है. वही बताते हैं कि जब वे बच्चे तो तीन बार महाराष्ट्र में विधायक रह चुकीं उनकी मां उन्हें चुनाव प्रचार में साथ ले जाती थीं. चुनाव प्रचार में उन्होंने पहला कदम उस वक्त रखा जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उनसे 1989 में अपने पहले लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली से उनके चुनाव अभियान का प्रबंधन करने को कहा.

गोयल के प्रचार अभियान का रथ एक खुली छत वाली भगवा रंग की वैन है जिसके चारों ओर मोदी के बड़े कट-आउट लगे हुए हैं. रथ पर बैठे गोयल ने माना कि चुनाव प्रचार का उनका पूरा अनुभव " प्रफुल्लित करने और उत्साह बढ़ाने वाला" है और 'जमीन से जुड़े' होने के एहसास की वजह से भी यह अलहदा है (देखें बातचीत). वे कांदिवली से एक घंटे की दूरी पर स्थित सायन में बड़े हुए थे. उनके छुटपन में कांदिवली और उत्तर मुंबई का अधिकांश भाग पत्थरों की खदानों से अटा पड़ा था जिससे इस मैक्सिमम सिटी के निर्माण में तेजी आई. गोयल उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं. अब बोरीवली की तरह कांदिवली में भी झुग्गियां उग आई हैं जो मध्यवर्ग की गगनचुंबी इमारतों के साथ कंधे से कंधा मिला रही हैं. यही मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की तेज वृद्धि की खासियत है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة 22 May, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة 22 May, 2024 من India Today Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من INDIA TODAY HINDI مشاهدة الكل
फिर आ गया हूं मैं
India Today Hindi

फिर आ गया हूं मैं

फिल्म टिप्सी के जरिए सनसनीखेज वापसी करने के साथ दीपक तिजोरी कई और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने लिए नए-नए मुकाम बनाने की राह पर

time-read
1 min  |
June 05, 2024
चुनौतियों के बीच नया चेहरा
India Today Hindi

चुनौतियों के बीच नया चेहरा

क्लासिक, म्यूजिकल, रियलिस्टिक नाटकों के नियमित शो; दूरदराज की आंचलिक जमीन से आए ताजगी से भरे कलाकार; और महत्वाकांक्षी प्लानिंग. देश के इस राष्ट्रीय रंगमंडल ने बढ़ी हलचलों से जगाई उम्मीद

time-read
4 mins  |
June 05, 2024
परचम लहराती सरपंच
India Today Hindi

परचम लहराती सरपंच

राजस्थान की उस सरपंच की कहानी जिसने अलग सोच, हौसले और मेहनत के बलबूते खेत से संयुक्त राष्ट्र तक लहराया परचम

time-read
5 mins  |
June 05, 2024
सेना की गोरखा गुत्थी
India Today Hindi

सेना की गोरखा गुत्थी

कोरोना महामारी और अग्निपथ योजना के नेपाली विरोध से भारतीय सेना में गोरखा भर्ती थमी, गोरखा फौजियों की घटती संख्या देश के लिए रणनीतिक चिंता का विषय, खासकर इन अटकलों से कि इन लाजवाब लड़ाकुओं पर चीन की भी नजर है

time-read
7 mins  |
June 05, 2024
वोटों की फसल, किसानों पर नजर
India Today Hindi

वोटों की फसल, किसानों पर नजर

उत्तरी राज्यों में पसरे कृषि संकट के बीच किसानों में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा ने व्यावहारिक नजरिया अपनाया, तो विपक्ष भी भारत के इस सबसे बड़े मतदाता तबके को रिझाने की जुगत में

time-read
7 mins  |
June 05, 2024
पीले बालू के लिए लाल होती सोन नदी
India Today Hindi

पीले बालू के लिए लाल होती सोन नदी

बिहार में आखिरी चरण के चुनाव में चार सीटों का जुड़ाव कहीं न कहीं सोन नद से है. मगर अंधाधुंध रेत खनन, बराज पर गाद का जमाव और इनकी वजह से लोगों की आजीविका, खेती और दूसरे संकटों के सवाल पर इस चुनाव में कोई चर्चा नहीं

time-read
5 mins  |
June 05, 2024
"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"
India Today Hindi

"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"

कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ पर बसे 108 गांवों में महिलाएं आज भी पानी ढोकर ला रहीं. सोलर बिजली भी कुछेक घरों में चंद घंटे के लिए. मोबाइल नेटवर्क तो ईश्वर को तलाशने जैसा

time-read
5 mins  |
June 05, 2024
तिलों में बाकी तेल है कितना
India Today Hindi

तिलों में बाकी तेल है कितना

उत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण का लोकसभा पूर्वी यूपी में पिछड़ी जाति के कई दिग्गज नेताओं का कद तय करने जा रहा

time-read
6 mins  |
June 05, 2024
जी जान से सुक्खू का अभियान
India Today Hindi

जी जान से सुक्खू का अभियान

लगातार दो जीत के घोड़े पर सवार भाजपा को हिमाचल में मोदी मैजिक पर भरोसा है. मुश्किलें झेल रहे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुटबाजी की शिकार कांग्रेस की उम्मीद 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत पर टिकी है

time-read
6 mins  |
June 05, 2024
आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं आदिवासी वोट
India Today Hindi

आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं आदिवासी वोट

देशभर में आदिवासियों के लिए सुरक्षित लोकसभा की 47 सीटें पीएम मोदी के 400 पार अभियान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण लेकिन 2019 के मुकाबले इस बार इन्हें जीतना शायद उतना आसान नहीं

time-read
9 mins  |
June 05, 2024