![तिलों में बाकी तेल है कितना](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1716789080/articles/75CkG9yGy1716803163830/1716803518388.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई को आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट के गंधुवई क्षेत्र में चुनावी रैली करके पूर्वी यूपी के जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की. प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और नीलम सोनकर के समर्थन में थी. लेकिन मोदी ने मंच पर यूपी में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को प्रमुखता देकर पूर्वी यूपी में जातिगत समीकरणों को दुरुस्त करने की कोशिश की. ये समीकरण आजमगढ़ से सटी घोसी लोकसभा सीट पर कसौटी पर हैं. लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने अपने गठबंधन की सबसे नई सहयोगी सुभासपा को पूर्वी यूपी की घोसी लोकसभा सीट सौंप दी, जिस पर ओम प्रकाश ने अपने बेटे अरविंद राजभर को उतारा है.
तमसा नदी के किनारे बसे पूर्वांचल के मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट कांग्रेस के विकास पुरुष कहे जाने वाले कल्पनाथ राय के नाते जानी जाती रही है. यह सीट राम मंदिर आंदोलन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भाजपा से दूर रही. इस सीट पर भाजपा ने जीत का स्वाद 2014 में चखा जब मोदी लहर में पार्टी के उम्मीदवार हरिनारायण राजभर विजयी हुए. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अतुल राय से हार गए. घोसी सीट को दोबारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के झंडे तले लाने के लिए ओम प्रकाश राजभर अपने साथी दारा सिंह चौहान के साथ - एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. इस सीट पर सुभासपा उम्मीदवार अरविंद का मुकाबला सपा उम्मीदवार राजीव राय और बसपा उम्मीदवार बालकृष्ण चौहान से है. यहां राजभर और लोनिया चौहान ओबीसी मतदाताओं की संख्या करीब तीन लाख है. इस तरह से घोसी लोकसभा सीट ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान की साख का इम्तिहान भी ले रही है.
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 05, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة June 05, 2024 من India Today Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![मेरे अप्पा रॉकस्टार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T0bO-RXA-1718631398293/1718631517185.jpg)
मेरे अप्पा रॉकस्टार
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में
![स्टेज के अपने राम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/2VVuH69RJ1718631277209/1718631396851.jpg)
स्टेज के अपने राम
रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद
![आदिवासी कैसे आएंगे आगे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T_DN8Nk5_1718631151164/1718631275264.jpg)
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है
![अब संतुलन जरुरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/WZiErFBrI1718631068287/1718631159317.jpg)
अब संतुलन जरुरी
भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा
![मजबूत हो न्यायपालिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/VihO1Rn5q1718630962498/1718631068501.jpg)
मजबूत हो न्यायपालिका
न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे
![भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/kL-S3cOHo1718630825637/1718630961316.jpg)
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा
![स्त्री को अधिक शक्ति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/erTAFqZOC1718630693001/1718630823991.jpg)
स्त्री को अधिक शक्ति
राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा
![दाने-दाने का इस्तेमाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/R9Ebfvz5A1718630596563/1718630690768.jpg)
दाने-दाने का इस्तेमाल
बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे
![ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/BMpd0Tx-B1718630471727/1718630596412.jpg)
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो
![शहरी यातायात को बनाएं सुगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/cPsC30vKa1718630363705/1718630469924.jpg)
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा