يحاول ذهب - حر
राहुल की अग्निपरीक्षा
May 2025
|DASTAKTIMES
इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव राहुल के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हरियाणा, महाराष्ट्र और इसके बाद दिल्ली के चुनावों में पार्टी की हार के बाद पूरी कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस ने इन दिनों अपनी पूरी ताकत बिहार में झोंक दी है। खुद राहुल बिहार के कई चक्कर लगा चुके हैं। प्रशांत कुमार की तर्ज़ पर अब कन्हैया गांव-गांव घूम रहे हैं। उधर एनडीए भी चुनाव मैदान में उतर चुका है। बिहार की सियासी गतिविधियों का हाल बता रहे हैं पटना से वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार की सियासी सुइयां धीरे-धीरे चुनावी महीने की तरफ खिसक रही हैं। यहां मुकाबला दो गठबंधनों के बीच होना है। एक ओर एनडीए तो दूसरी ओर महागठबंधन। दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए कुनबा पूरी तरह से एकजुटता प्रदर्शित कर रहा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा हो चुकी है। इस लाइन से हटकर गठबंधन का कोई भी सहयोगी कुछ नहीं बोल रहा है। जमीनी स्तर पर भी गठबंधन में शामिल सभी पांच दल जिलावार यात्रा कर चुके हैं। दूसरी ओर, महागठबंधन में बहुत खींचतान तो नहीं, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राज्य में सक्रियता बढ़ाई है। राहुल गांधी राज्य का कई बार दौरा कर चुके हैं। पार्टी को मजबूत कर वे राजद पर सीटों के लिए मनचाहा मोलभाव करने की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। यही कारण है कि तेजस्वी बीते दिनों राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। दूसरी ओर, चुनावी वर्ष में बड़े नेताओं के दौरे और पदयात्रा का जोर और शोर हर तरफ दिख रहा है। कन्हैया कुमार बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर यानी पीके पदयात्रा व जिला स्तरीय सभाएं करने के बाद पटना में राज्य स्तरीय सभा कर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी राज्य के दौरे पर आकर चुनावी माहौल को गर्म कर लौट गए हैं.
राहुल का फोकस बिहार
هذه القصة من طبعة May 2025 من DASTAKTIMES.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من DASTAKTIMES

DASTAKTIMES
सबका चहेता, सदाबहार हीरो संजीव कुमार
87वीं सालगिरह पर विशेष
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जहां मिलते हैं एक सींग वाले गैंडे
असम की वादियों में काजीरंगा भले टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया हो लेकिन बरसों से इसकी पहचान यहां के एक सींग वाले गैंडे को लेकर रही है। एक सींगी गैंडे के साथ काजीरंगा केएनपी हाथी, जंगली जल भैंसों और दलदली हिरणों का प्रजनन स्थल भी है।
8 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
पेसा पर फंसा पेच
झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है, इसके बावजूद यहां अब तक पेसा कानून लागू नहीं हो पाया है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, वहीं बीजेपी इस पूरे मामले को हवा दे रही है। सोरन सरकार ने इस कानून की नियमावली तैयार कर ली है जिसका विरोध भी शुरू हो गया है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं गुरु
श्री रामचरितमानस में गुरु की वन्दना करते हुए गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है कि गुरु 'नर' के रूप में 'नारायण' होता है और उसका स्वभाव 'कृपासिन्धु' का होता है।
3 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
आस्था से अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
चारधाम यात्रा 2025
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग-विमान हादसों की फेहरिस्त
भारत में अब तक नौ बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे बोइंग के हुए हालांकि इन हादसों में मानवीय चूक ज्यादा थी।
2 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
जनता के दरबार में सीएम
मॉर्निंग वॉक के बहाने हर सुबह खुद जनता की नब्ज टटोलते हैं धामी
4 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
बोइंग के बुरे दिन
दुनिया की सबसे भरोसेमंद एविएशन कंपनी रही बोइंग के बुरे दिन आ गए हैं। दुनिया में बहुत से विमान उड़ते हैं और हादसे भी होते हैं। अजब लेकिन दुखद संयोग है कि पिछले दस सालों में अलग-अलग विमान हादसों में कोई तीन हजार लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में ही पिछले 10 साल में दो बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। बोइंग विमान पिछले दो दशक से विवादों में हैं। अहमदाबाद हादसे ने कंपनी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मुसीबतों में घिरी अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग पर 'दस्तक टाइम्स’ के प्रमुख संपादक रामकुमार सिंह की एक रिपोर्ट।
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
वृंदावन कॉरिडोर का विरोध क्यों?
अयोध्या-काशी की तर्ज पर वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं थम रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर के इर्द गिर्द 5 एकड़ जमीन अधिगृहीत करने की मंजूरी दे दी है, इसके बावजूद मंदिर की देखरेख करने वाला गोसाईं परिवार जिद पर अड़ा है, लेकिन योगी सरकार भी पीछे हटने को तैयार नहीं। आखिर क्या है यह विवाद, बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार
7 mins
July - 2025

DASTAKTIMES
श्रीनगर तक ट्रेन यानी एक तीर से कई निशाने
दुनिया का सबसे ऊंचा 'चिनाब रेलवे ब्रिज' बनने के बाद कश्मीर घाटी आजादी के 76 साल बाद देश के रेलवे से अब सीधे जुड़ गई है।
10 mins
July - 2025
Listen
Translate
Change font size