يحاول ذهب - حر
चंद्रयान-3 की सफलता में असम के पांच होनहार वैज्ञानिक
September 2023
|DASTAKTIMES
चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहीं निधि शर्मा तिनसुकिया की बहू हैं। वैज्ञानिक निधि शर्मा चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हैं। पिछले 10 वर्षों से इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहीं निधि इससे पहले चंद्रयान-2 में भी शामिल थीं। उनकी शादी तिनसुकिया निवासी दिवाकर देब से हुई थी। वर्तमान में अपने पांच महीने के बच्चे के साथ गर्भवती निधि शर्मा ने इसरो के इस बड़े और सफल मिशन की एक सदस्य के रूप में देश को अपना समर्पण और उत्साह दिखाया है।
भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा और इसके दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तमाम वैज्ञानिक और इससे जुड़े कई अन्य लोग भी शामिल हैं। श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के वैज्ञानिकों ने हर भारतीय को उनकी कड़ी मेहनत और गहराई से की गई अनुसंधान के नतीजे ने गौरवान्वित किया है। अभियान की इस सफलता से जहां पूरा देश जश्न मनाते नजर आया, वहीं असमवासियों का सिर गर्व से और ऊंचा हो गया जब इसकी सूचना मिली कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी इस अभियान को सफल करने में असम के पांच वैज्ञानिकों की भी भूमिका रही है। पांच असमिया वैज्ञानिकों की भागीदारी की खबर ने खासकर सूबे की नई पीढ़ी को काफी उत्साहित किया है और उनमें अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अधिक उत्सुकता पैदा कर दी है। निश्चित रूप यह कहा ही जा सकता है कि इससे नई पीढ़ी को वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। इन वैज्ञानिकों की राह पर कई शिक्षित युवा आगे चलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। इनमें लखीमपुर जिले के चयन दत्त, विश्वनाथ जिले की उद्दीपना कलिता, तिनसुकिया जिले की निधि शर्मा, सिलचर के वाई विशाल सिंह और हैलाकांदी के सैयदबंद गांव के डॉ. बहारुल इस्लाम बरभुयां के नाम इन दिनों सभी लोगों की जुबान पर हैं। इससे पहले इनके बारे में न तो असम की मीडिया में कोई चर्चा हुई थी और न ही इन्हें कोई जानता अथवा पहचानता था। चांद की धरती पर चंद्रयान-3 के पहुंचते ही मानो असम के इन पांच वैज्ञानिकों पर सभी की निगाहें टिक गईं और उनके घरों में मीडियावालों का तांता लगना शुरू हो गया है।

هذه القصة من طبعة September 2023 من DASTAKTIMES.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Translate
Change font size

