يحاول ذهب - حر
सपा-बसपा की लड़ाई में भाजपा की बल्ले-बल्ले
February 2023
|DASTAKTIMES
2014 के चुनाव में बसपा का वोट बैंक सिकुड़ा और वर्ष 2012 में पार्टी राज्य की सत्ता गंवाने के बाद लोकसभा से साफ हो गई। मायावती ने इस चुनाव में पूरा जोर लगाया, लेकिन भाजपा के ब्रांड मोदी के आगे न मायावती टिकीं और न ही सत्ताधारी समाजवादी पार्टी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की। 5 सीटें सपा और 2 सीटें बसपा के पाले में गईं। पार्टी को चुनाव में 19.60 फीसदी वोट ही मिले। 22 से 25 फीसदी वोट बैंक की राजनीति करने वाली मायावती का आधार वोट खिसका। इसके बाद से बसपा संभल नहीं पाई है।
अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सियासत काफी तेजी से 'रंग' बदल रही है । कुछ पुराने मुद्दों और विवादित बयानों को नई 'धार' दी जा रही है तो आरक्षण, जातिगत जनगणना, रामचरित मानस विवाद वोट बटोरने के नये 'टूल किट' बन गए हैं। इसी तरह से आम चुनाव से पूर्व अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य मंदिर भी बन कर तैयार हो जाएगा। वहीं मथुरा में शाही ईदगाह और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जो मामला कोर्ट में चल रहा है, उस पर भी चुनाव से पूर्व कुछ महत्वपूर्ण फैसला आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बीजेपी को उम्मीद है कि अयोध्या-मथुरा और काशी के सहारे वह हिन्दू वोटरों को अपने पाले में खींच सकती है। दलितों-पिछड़ों को तो हमेशा से ही तमाम राजनैतिक दलों के नेता अपने पाले में लाने की कोशिश करते ही रहते थे। इस बार मुसलमानों में पसमंदा मुसलमानों की सियासत भी देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी पसमंदा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए तमाम टोटके अपना रही है। अभी तक पसमंदा मुसलमान सपा-बसपा के वोटर रहे हैं। पसमंदा वह मुसलमान हैं जो कभी दलित या पिछड़े हिन्दू हुआ करते थे। बाद में यह धर्म परिर्वतन करके मुसलमान बन गए थे, परंतु यहां भी उनके साथ नाइंसाफी हुई जिस कारण पसमंदा मुलसमान आज भी मुस्लिम समाज में अछूत जैसे माने जाते हैं। भाजपा इसी बात को भुनाने में लगी है। वहीं बसपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुसलमानों को अपने पाले में खींचने की अलग मुहिम छिड़ी हुई है। जब से बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने किसी भी राजनैतिक दल के साथ आम चुनाव के लिए गठबंधन किए जाने से इंकार किया है, तब से सपा-बसपा के बीच द्वंद और भी गहराता जा रहा है।

هذه القصة من طبعة February 2023 من DASTAKTIMES.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
