يحاول ذهب - حر

'मेनोरेजिया' नहीं है सामान्य

January 2026

|

Sadhana Path

महिलाओं को पीरियड्स के समय कई तरह की दिक्कतें होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्त्राव होता है। इस असमान्य स्थिति को मेनोरेजिया कहते हैं। मेनोरेजिया में पूरे समय पेट में दर्द होता रहता है। अगर आप भी इस दर्द को झेल रही हैं तो इसे अनदेखा न करें और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लें।

- - सपना झा

'मेनोरेजिया' नहीं है सामान्य

महिलाएं आज भी अपने स्वास्थ्य की चिंता सबसे अंत में करती है। घर और कामकाज की जिम्मेदारी निभाने में तो महिलाएं सफल होती हुई नजर आ रही हैं लेकिन अपने शरीर और स्वास्थ्य के प्रति आज भी असफल होती हुई दिख रही हैं। छोटी से बड़ी बीमारी तक का इलाज अपनी दोस्त, रिश्तेदार या गूगल की मदद लेकर घर में ही कर लेती हैं। लेकिन ये सस्ता इलाज कई बार बेहद गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है।

महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य को पीरियड्स से जोड़कर देखा जाता है, नियमित रूप से पीरियड्स होने को अच्छे स्वास्थ्य का संकेत दिया जाता है लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, टेंशन और पौष्टिक आहार की कमी की वजह से महिलाओं को कई तरह की पीरियड्स समस्या हो रही है। इनमें से एक है, असामान्य रूप से ब्लीडिंग होना, जिसे मेडिकल की भाषा में एबनार्मल यूटरिन ब्लीडिंग कहा जाता है। इसमें अनियमित रूप से रक्तस्त्राव होता है। कई महिलाएं इससे कमजोरी या अन्य किसी समस्या को समझ कर इग्नोर कर देती हैं। किसी भी स्वस्थ महिला को सामान्य तौर पर पीरियड्स 21 से 35 दिनों में आता है, लेकिन वहीं अगर 21 दिन से कम और 35 दिन से ज्यादा हो जाए तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है। एक सर्वे के मुताबिक भारत की 62 प्रतिशत महिलाएं हेवी ब्लीडिंग को बीमारी नहीं मानती हैं। एबनार्मल यूटरिन ब्लीडिंग में सामान्य तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव ही होता है लेकिन इसके अलावा इसमें ब्लीडिंग के दौरान बड़े-बड़े खून के थक्के भी दिखाई देते हैं। पीरियड्स चार दिनों तक का ही होता है लेकिन मेनोरेजिया या यूटरिन ब्लीडिंग में पीरियड्स सात दिनों से ज्यादा भी हो जाता है।

पीरियड्स में एक महिला के शरीर से 30-40 मिलीलीटर खून शरीर से निकल जाता है, वहीं अत्यधिक रक्तस्राव में 80 मिलीलीटर या उससे भी ज्यादा खून शरीर से निकलता है।

المزيد من القصص من Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

ध्यान के लिए धैर्य जरूरी है

जीवन एक कला है। वहां विपरीत को मिलाने की क्षमता होनी चाहिए। ध्यान और धैर्य दो विपरीतताएं हैं। ध्यान और धैर्य के जोड़ का अर्थ है- पाना चाहता हूं अभी रुकने को राजी हूं-सदा के लिए। इसे समझ लेना । ध्यान और धैर्य जहां मिल जाते हैं, वहां जीवन का परम संगीत बजता है, वहां सत्व की धुन गूंजती है।

time to read

5 mins

January 2026

Sadhana Path

मानव की त्रयात्मक प्रकृति

सूक्ष्म प्राणी क्या हैं इसे अच्छी तरह समझने के लिए, हमें पहले यह समझना चाहिए कि हम क्या हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

व्यक्तित्व का दर्पण है हस्ताक्षर

व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

मकर संक्राति का अध्यात्मिक महत्त्व

यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।

time to read

5 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

सर्दियों में भी रखें वास्तु का ख्याल

सर्दी के इस मौसम में कुछ वास्तु उपाय करके आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं कौन से हैं वो उपाय आइए लेख के माध्यम से जानें ?

time to read

4 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति

हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।

time to read

8 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

चाय के कपसे जानिए अपना भविष्य

यह मुमकिन है कि हम चाय की बची हुई पत्ती द्वारा अपना भविष्य जान सकते हैं, उसके आकार और रूप की मदद से जो हमें चाय पी लेने के बाद कप में मिलते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति

भारत त्योहारों का देश है, यहां प्रत्येक त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हीं में से एक त्योहार है मकर संक्रांति जिसे भारत के प्रत्येक राज्य के लोग अपनी परंपरा, संस्कृति के अनुसार मनाते हैं। कैसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्राति का त्योहार आइए जानते हैं

time to read

4 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

स्फूर्ति की अभिव्यक्ति

जीवन स्फूर्तिमय है।

time to read

2 mins

January 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

माधुर्य के देवता कृष्ण

कृष्ण का महत्त्व इस बात में नहीं है कि वह वाकई इस धरती पर पैदा हुए या नहीं, वह खुद अच्छे थे या बुरे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उनका विचार मात्र ही इंसान को माधुर्य और प्रेम से भर देता है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size