![गुरु पूर्णिमा का महत्त्व](https://cdn.magzter.com/Sadhana Path/1688633578/articles/4XZGUU96i1689162748078/1689162919426.jpg)
वैसे तो गुरु के मौजूद रहने पर किसी भी दिन उनकी पूजा की जानी चाहिए। किंतु पूरे विश्व में आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन विधिवत गुरु की पूजा करने का विधान है। उस दिन हर शिष्य को अपने गुरु की पूजा कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। (वर्ष की अन्य सभी पूर्णिमाओं में इस पूर्णिमा का महत्त्व सर्वाधिक है।) इस पूर्णिमा को इतनी श्रेष्ठता प्राप्त है कि इस एकमात्र पूर्णिमा का पालन करने से ही वर्ष भर की पूर्णिमाओं का फल प्राप्त होता है। गुरु पूर्णिमा एक ऐसा पर्व है, जिसमें हम अपने गुरुजनों, महापुरुषों, माता-पिता एवं श्रेष्ठजनों के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हैं।
गुरु वास्तव में कोई व्यक्ति नहीं, वरन् उसके अंदर निहित आत्मा है। इस प्रकार गुरु की पूजा व्यक्ति विशेष की पूजा न होकर गुरु की देह में समाहित परब्रह्म परमात्मा और परब्रह्म ज्ञान की पूजा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा विशेष रूप से गुरु पूजन का पर्व है। इस पर्व को 'व्यास पूर्णिमा' भी कहते हैं। उन्होंने वेदों का विस्तार किया और कृष्ण द्वैपायन से वेदव्यास कहलाये । इसी कारण इस गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। 16 शास्त्रों एवं 18 पुराणों के रचयिता वेदव्यास जी ने गुरु के सम्मान में विशेष पर्व मनाने के लिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को चुना। कहा जाता है कि इसी दिन व्यास जी ने शिष्यों एवं मुनियों को पहले-पहल श्री भागवत् पुराण का ज्ञान दिया था। अत: यह शुभ दिन व्यास पूर्णिमा कहलाया। व्यास जी ने सर्वप्रथम सूत जी को अपना शिष्य मानकर उन्हें ज्ञान प्रदान किया। व्यास जी के बाद ऋषियों एवं मुनियों ने श्री शुक्रदेव जी को उनका स्थान प्रदान किया। जब कभी श्री भागवत् पुराण का पाठ किया जाता है, तो सर्वप्रथम श्री शुकदेव जी का स्मरण किया जाता है। व्यास जी ने देश की वंदना करते हुए उसका दर्शन हमें जिस रूप में कराया, वह प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![जैसा ध्यान करते हैं, वैसा ही बनते हैं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/0ffcDV1f_1718101859566/1718101989794.jpg)
जैसा ध्यान करते हैं, वैसा ही बनते हैं
ध्यान करने का प्रयोजन यही है कि हम अपनी वर्तमान जीवन-विधि और मनोदशा में सृजनात्मक प्रगति लाकर उसे एक नये व्यापक क्षेत्र में ले चलें। अपने जीवन को परम-तत्त्व के साथ एक तान या तन्मय बनाना ही ध्यान है, किन्तु तुम्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
![योग एक मार्ग अनेक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/jD40eG7oz1718101569935/1718101828118.jpg)
योग एक मार्ग अनेक
परमात्मा हो या परमशांति या फिर गणित का कोई भी छोटा सा सवाल। इन तक पहुंचने के या सवाल को हल करने के भले कई मार्ग व माध्यम होते हैं परंतु इनका उत्तर एक ही होता है ऐसे ही योग की भी विभिन्न शाखाएं हैं, विभिन्न आसन और अवस्थाएं हैं परंतु सबकी मंजिल, सबकि उपलब्धि एक ही है।
![आपकी समस्या के 21 समाधान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/iGUGwYzcr1718101403212/1718101563609.jpg)
आपकी समस्या के 21 समाधान
हमारी रोजाना की जिंदगी में कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो देखने में तो बड़ी लगती है लेकिन उनका समाधान छोटे-छोटे उपायों में छुपा होता है, इसलिए अपनाएं ये टिप्स-
![लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/2qC4Kp4Fu1718101034944/1718101394735.jpg)
लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा
लगातार बैठना आज वजह बन रहा कई स्वास्थ्य समस्याओं की। इन्हें नज़र अंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही परिणामों के बारे में-
![जानिए कैसा हो गर्मियों में भोजन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/X6Pl0G9Ak1718100782993/1718101017909.jpg)
जानिए कैसा हो गर्मियों में भोजन
चिलचिलाती गर्मियां आते ही स्वास्थ्य तुरंत प्रभावित होता है। तो ऐसे में गर्मियों में कैसा हो आपका खानपान, इसके लिए कुछ टिप्स-
![करें सूर्य देवता की आराधना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/D5DUPh1J21718100525811/1718100754669.jpg)
करें सूर्य देवता की आराधना
रविवार को व्रत कम ही लोग करते हैं। लेकिन इस व्रत की अपनी अलग ही मान्यता है। इसलिए इसे विधिवत कर्ण जरूरी हो जाता है।
![क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/v-7sQ711j1718100312136/1718100516734.jpg)
क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।
![मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/0aibH9RaN1718100104421/1718100308908.jpg)
मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे
आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके चलते मच्छरों से निजात पाने के लिए प्रकृति का सहारा ले सकते हैं।
![देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/TRpl_RoTA1718099872171/1718100091990.jpg)
देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान
रात का भोजन सोने से 2-3 घंटे पहले करना चाहिए, ये जानते तो हम सभी हैं, लेकिन अफसोस, इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हम चाहकर भी ऐसा कर नहीं पाते। इस कारण कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार बन रहे हैं।
![वज़न कम करने के लिए चार पॉपुलर डाइट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/176/1725345/IKTE4PiIS1718099613106/1718099867861.jpg)
वज़न कम करने के लिए चार पॉपुलर डाइट
वेट लॉस में डाइट का बहुत अहम रोल होता है। यहां हम दे रहे हैं कुछ ऐसी ही डाइट की जानकारी-