सेहत और स्वाद का खजाना - 'साग'
Sadhana Path|January 2023
हरी सब्जियों में साग के अनेक लाभ हैं। क्या है साग के लाभ आइए जानते हैं इस लेख से-
अनुज श्रीवास्तव
सेहत और स्वाद का खजाना - 'साग'

साग एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकांश लोग खाना पसंद करते हैं। साग खाने में तो स्वादिष्ट है ही, वही दूसरी ओर यह हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद है। साग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं। साग का यदि आप सेवन करते हैं तो आप स्वास्थ संबंधी अनेक समास्यों से निजात पा सकते हैं।

सर्दियों में खाएं सरसों का साग

सरसों के साग का सेवन आपके सेहत से कई फायदों से भरा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न सिर्फ शरीर में मौजूद जहरीले तत्त्वों को बाहर करते हैं बल्कि शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर और प्रोटीन इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सरसों का साग स्वास्थ के हिसाब से अच्छा और पोष्टिक माना गया है। आइए जानते हैं सर्दियों में सरसों के साग का सेवन किस प्रकार आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साग

सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।

दिल को रखे दुरुस्त

सरसों साग का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और फोलेट का निर्माण अधिक होता है। इससे कार्डियोवास्कुलर रोगों की आशंका घटती है।

मेटाबॉलिज्म को रखता है ठीक 

सरसों के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन सम्बन्धी परेशानी भी नहीं होती।

सरसों के साग खाने के अन्य फायदे 

1. सरसों के साग में कैलोरी, कार्बोहाईड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन ऐ, सी, डी, बी 12, कैल्शियम होता है।

2. सरसों के साग में विटामिन ए होता है जो की हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। 

3. सरसों के साग खाने से हड्डिया मजबूत होती है और कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। 

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من SADHANA PATH مشاهدة الكل
टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स
Sadhana Path

टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स

कई ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जिनके बारे में हम ये अच्छी तरह से जानते हैं कि यह हमारी सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं लेकिन फिर भी इस बात को नजरअंदाज करते हुए हम उसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

time-read
4 mins  |
May 2024
मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'
Sadhana Path

मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'

मिथिलांचल न केवल अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, बल्कि यह जगह कला और साहित्य से भी समृद्ध है। एक तरफ हैं विद्यापति तो दूसरी तरफ हैं। विश्व प्रसिद्ध चित्रकला 'मधुबनी पेंटिंग'। इसकी खूबसूरती इसी में है कि यह आपको मिथिलांचल की लोक-परंपरा से अवगत कराती है।

time-read
3 mins  |
May 2024
कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?
Sadhana Path

कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?

वास्तु शास्त्र तथा फेंगशुई दो ऐसी प्राचीन विधाएं हैं जिनके माध्यम से न केवल सुख-शान्ति को बढ़ाया जा सकता है बल्कि धन संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

time-read
3 mins  |
May 2024
जिएं जिंदगी 60 के बाद भी
Sadhana Path

जिएं जिंदगी 60 के बाद भी

जब पूरी जिंदगी एक स्वाभिमान और रौब के साथ जीते हुए गुजारी हो तो जीवन-संध्या में क्यों किसी पर इस तरह से निर्भर हो जाएं कि बुढ़ापा बेबसी में बदल जाए। जब तक जिएं, जिंदगी से भरपूर रहिए।

time-read
4 mins  |
May 2024
टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई
Sadhana Path

टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई

हाथ में बंधी हो या दीवार पर टंगी जब तक घड़ी चलती रहती है हमें समय का पता चलता रहता है लेकिन जैसे ही इसकी सुई रुक जाती है तो ऐसा लगता है कि मानो समय थम सा गया हो। क्या कभी सोचा है कि आरिवर घड़ी का आविष्कार कैसे हुआ और किसने किया? चलिए जानते हैं।

time-read
6 mins  |
May 2024
धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल
Sadhana Path

धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल

प्रबंधन कौशल यानी मैनेजमेंट न केवल कार्यस्थल में अपितु घर में भी चाहिए होता है। तभी आप जीवन में तरक्की कर पाते हैं। यदि आप मैनेजमेंट में जरा भी कमजोर हैं तो बाल्मिकी रामायण को जरूर पढ़ें। निश्चितरूप से यह ग्रंथ आपका निर्देश करने में सहायक होगा।

time-read
4 mins  |
May 2024
बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं
Sadhana Path

बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं

गर्मी के मौसम में सूरज की पराबैंगनी किरणों से बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों में रुरवापन बढ़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप गर्मी के मौसम में भी बालों को सुंदर और रेशमी बनाये रख सकते हैं।

time-read
2 mins  |
May 2024
अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं
Sadhana Path

अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं

भोजन में सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता भी होनी चाहिए। ऐसा करना बहुत मुश्किल नहीं है बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जाने, कैसे -

time-read
4 mins  |
May 2024
प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में
Sadhana Path

प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में

मिठास ज़बान के लिए तो अच्छी चीज़ है, मगर स्वास्थ्य के लिए नहीं। सो, कैसे बचें शुगर के पेशेंट, यानी डायबिटिक होने से, आइए, जानें-

time-read
3 mins  |
May 2024
कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से
Sadhana Path

कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से

पढ़ने में अजीब लग रहा है न कि वायु प्रदूषण और घर के भीतर, लेकिन ये सच है कि हमारे बच्चे प्रदूषण की चपेट से आज घर के भीतर भी नहीं बच पाते हैं। इसी विषय में कुछ उपयोगी जानकारी-

time-read
5 mins  |
May 2024