भविष्य और कुछ नहीं, हमारे वर्तमान की ही छाया है तो क्यूं न इस वर्ष के अंतिम दिनों में कुछ ऐसा करें आने वाले दिनों जिसका अच्छा प्रभाव हमारे पर पड़े।
इसके लिए आप एक प्रयोग करें। अपने लिए आप दिसम्बर माह के अंतिम दो-तीन दिन चुन लें और निम्नलिखित कार्यों को ध्यानपूर्वक एवं धैर्य से करें। ध्यान रखें आपका उद्देश्य कार्य को निपटाना नहीं, उनसे जुड़ी घटनाओं के संग-साथ होना है। उन्हें मात्र टालना नहीं उनके साथ पुनः नाता बनाना है ताकि फिर से सब कुछ ताजा हो सक और हम अतीत एवं भविष्य के भेद को समझ सकें। समय एवं मोह के बंधन से मुक्त हो सकें। अपनी समझ को एक रोशनदान दे सकें तथा वर्तमान में अपनी स्थिति एवं उपस्थिति को देख-परख सकें।
कबर्ड या रैक की सफाई
एक दिन निश्चित कर अपना समय अपनी कबर्ड या रैक को दें। एक-एक पेपर/वस्तु को छांटे, काम की वस्तुओं को अलग करें, बेकार की वस्तुओं को फेकें। ऐसा करने से न केवल आपके कबर्ड/रैक की सफाई होगी बल्कि आपको कई खोई हुई वस्तुएं भी मिल जाएंगी तथा उन वस्तुओं से जुड़ी यादें भी ताजा हो जाएंगी। हर वस्तु को फेंकने एवं संजोने से पहले सोचें कि आज तक यह वस्तु कैसे पहुंची थी। उन वस्तुओं से जुड़े लोगों एवं घटनाओं को याद करें। यदि उनसे कुछ सबक मिलता हो तो अवश्य लें ताकि भविष्य में वह घटना फिर न हो। जो फोन नंबर या पते आपने कभी जल्दबाजी में उतारे हों उन्हें एक साफ पेज या कॉपी पर उतारें ताकि उनसे पुनः संपर्क साधा जा सके।
हो सके तो बचपन से लेकर अब तक मिले सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्रों) एवं उपलब्धियों आदि पर भी नजर डालें। वह आपको क्यों व किन कारणों से मिले थे। सोचें। ऐसा करके आप स्वयं को ऊर्जावित महसूस करेंगे तथा अपने भीतर छुपे गुणों को फिर से निहार सकेंगे। आपकी सोच भी सकारात्मक बनेगी तथा जीवन में फिर कुछ नया करने का उत्साह भी पैदा होगा।
फोटो एलबम देखें
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January 2023 من Sadhana Path.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
जैसा ध्यान करते हैं, वैसा ही बनते हैं
ध्यान करने का प्रयोजन यही है कि हम अपनी वर्तमान जीवन-विधि और मनोदशा में सृजनात्मक प्रगति लाकर उसे एक नये व्यापक क्षेत्र में ले चलें। अपने जीवन को परम-तत्त्व के साथ एक तान या तन्मय बनाना ही ध्यान है, किन्तु तुम्हें प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
योग एक मार्ग अनेक
परमात्मा हो या परमशांति या फिर गणित का कोई भी छोटा सा सवाल। इन तक पहुंचने के या सवाल को हल करने के भले कई मार्ग व माध्यम होते हैं परंतु इनका उत्तर एक ही होता है ऐसे ही योग की भी विभिन्न शाखाएं हैं, विभिन्न आसन और अवस्थाएं हैं परंतु सबकी मंजिल, सबकि उपलब्धि एक ही है।
आपकी समस्या के 21 समाधान
हमारी रोजाना की जिंदगी में कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो देखने में तो बड़ी लगती है लेकिन उनका समाधान छोटे-छोटे उपायों में छुपा होता है, इसलिए अपनाएं ये टिप्स-
लंबी सीटिंग से सेहत को खतरा
लगातार बैठना आज वजह बन रहा कई स्वास्थ्य समस्याओं की। इन्हें नज़र अंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जानिए कुछ ऐसे ही परिणामों के बारे में-
जानिए कैसा हो गर्मियों में भोजन
चिलचिलाती गर्मियां आते ही स्वास्थ्य तुरंत प्रभावित होता है। तो ऐसे में गर्मियों में कैसा हो आपका खानपान, इसके लिए कुछ टिप्स-
करें सूर्य देवता की आराधना
रविवार को व्रत कम ही लोग करते हैं। लेकिन इस व्रत की अपनी अलग ही मान्यता है। इसलिए इसे विधिवत कर्ण जरूरी हो जाता है।
क्यों पड़ती हैं चेहरे पर झुर्रियां
स्वस्थ त्वचा ही किसी भी महिला के लिए सर्वोत्तम मेकअप होती हैं, मगर झुर्रियां चेहरे से उसकी यह रौनक छीन लेती हैं। क्या हैं झुर्रियां होने के कारण और क्या हैं इनके निवारण, जानिए इस लेख के द्वारा।
मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे
आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके चलते मच्छरों से निजात पाने के लिए प्रकृति का सहारा ले सकते हैं।
देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान
रात का भोजन सोने से 2-3 घंटे पहले करना चाहिए, ये जानते तो हम सभी हैं, लेकिन अफसोस, इस भाग-दौड़ की जिंदगी में हम चाहकर भी ऐसा कर नहीं पाते। इस कारण कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार बन रहे हैं।
वज़न कम करने के लिए चार पॉपुलर डाइट
वेट लॉस में डाइट का बहुत अहम रोल होता है। यहां हम दे रहे हैं कुछ ऐसी ही डाइट की जानकारी-