आर्थराइटिस कारण, लक्षण और निवारण
Sadhana Path|November 2022
जोड़ों में दर्द का एक प्रमुख कारण आर्थराइटिस है। इसे गठिया भी कहते हैं यह उम्र के साथ होने वाली हड्डियों के क्षय की प्रक्रिया है। इसमें हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं। इसके और कौन से लक्षण हैं तथा क्या है उनका निवारण आइए जानें।
नीलम
आर्थराइटिस कारण, लक्षण और निवारण

विशेष कर 60 वर्ष की उम्र के बाद यह रोग परेशान करता है। शुरुआत में पतली दरार आती है, जिसे माइक्रो फ्लेयर कहते हैं, जो दर्द का कारण बनती है। इसमें रोगी की हड्डियों में सूजन, अकड़न और जोड़ों में दर्द होता है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। मगर अधिकतर मामलों में यह समस्या अधिक उम्र के लोगों में ही होती है। सर्दियों में लोगों की जीवनशैली बदल जाती । गर्मी के मौसम के मुकाबले खान-पान बढ़ जाता है, सुबह की एक्सरसाइज या वाकिंग नहीं हो पाती, सुबह लेट उठना, धूप नहीं लेना आदि कारणों से आर्थराइटिस की समस्या बढ़ जाती है। आर्थराइटिस का दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति को न केवल चलनेफिरने बल्कि घुटनों को मोड़ने में भी बहुत परेशानी होती हैं। घुटनों में दर्द होने के साथ-साथ दर्द के स्थान पर सूजन भी आ जाती है। कभी-कभी दर्द के कारण बुखार भी हो जाता है और यहां तक कि जोड़ों का आकार भी टेढ़ा हो जाता है। इस रोग की सबसे बड़ी पहचान ये है कि रात को जोड़ों का दर्द बढ़ता है और सुबह अकड़न महसूस होती है। यदि शीघ्र ही उपचार कर नियंत्रण नहीं किया गया तो जोड़ों को स्थायी नुकसान हो सकता है।

गठिया के पीछे यूरिक एसिड की जबर्दस्त भूमिका रहती है। यूरिक एसिड मूत्र की खराबी से उत्पन्न होता है। यह प्राय: गुर्दे से बाहर आता है। जब कभी गुर्दे से मूत्र कम आने (यह सामान्य कारण है) अथवा मूत्र अधिक बनने से सामान्य स्तर भंग होता है, तो यूरिक एसिड का रक्त स्तर बढ़ जाता है और यूरिक एसिड के क्रिस्टल भिन्न-भिन्न जोड़ों पर जमा हो जाते हैं। रक्षात्मक कोशिकाएं इन क्रिस्टलों को ग्रहण कर लेते हैं जिसके कारण जोड़ों वाली जगहों पर दर्द देने वाले पदार्थ निर्मुक्त हो जाते हैं। इसी से प्रभावित जोड़ खराब होते हैं।

आर्थराइटिस के प्रकार

रूमेटाइड आर्थराइटिस - यह इस बीमारी का बहुत अधिक पाया जाने वाला गंभीर रूप है। इस आर्थराइटिस का समय पर प्रभावी उपचार करवाना आवश्यक होता है वरना बीमारी बढ़ने पर एक साल के अन्दर ही शरीर के जोड़ों को काफी नुकसान हो जाता है।

सोरायटिक आर्थराइटिस - आर्थराइटिस के दर्द का यह रूप सोरायसिस के साथ प्रकट होता है। समय पर और सही इलाज न होने पर यह बीमारी काफी घातक और लाइलाज हो जाती है।

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 2022 من Sadhana Path.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة November 2022 من Sadhana Path.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من SADHANA PATH مشاهدة الكل
टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स
Sadhana Path

टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स

कई ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जिनके बारे में हम ये अच्छी तरह से जानते हैं कि यह हमारी सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं लेकिन फिर भी इस बात को नजरअंदाज करते हुए हम उसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

time-read
4 mins  |
May 2024
मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'
Sadhana Path

मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'

मिथिलांचल न केवल अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, बल्कि यह जगह कला और साहित्य से भी समृद्ध है। एक तरफ हैं विद्यापति तो दूसरी तरफ हैं। विश्व प्रसिद्ध चित्रकला 'मधुबनी पेंटिंग'। इसकी खूबसूरती इसी में है कि यह आपको मिथिलांचल की लोक-परंपरा से अवगत कराती है।

time-read
3 mins  |
May 2024
कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?
Sadhana Path

कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?

वास्तु शास्त्र तथा फेंगशुई दो ऐसी प्राचीन विधाएं हैं जिनके माध्यम से न केवल सुख-शान्ति को बढ़ाया जा सकता है बल्कि धन संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

time-read
3 mins  |
May 2024
जिएं जिंदगी 60 के बाद भी
Sadhana Path

जिएं जिंदगी 60 के बाद भी

जब पूरी जिंदगी एक स्वाभिमान और रौब के साथ जीते हुए गुजारी हो तो जीवन-संध्या में क्यों किसी पर इस तरह से निर्भर हो जाएं कि बुढ़ापा बेबसी में बदल जाए। जब तक जिएं, जिंदगी से भरपूर रहिए।

time-read
4 mins  |
May 2024
टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई
Sadhana Path

टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई

हाथ में बंधी हो या दीवार पर टंगी जब तक घड़ी चलती रहती है हमें समय का पता चलता रहता है लेकिन जैसे ही इसकी सुई रुक जाती है तो ऐसा लगता है कि मानो समय थम सा गया हो। क्या कभी सोचा है कि आरिवर घड़ी का आविष्कार कैसे हुआ और किसने किया? चलिए जानते हैं।

time-read
6 mins  |
May 2024
धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल
Sadhana Path

धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल

प्रबंधन कौशल यानी मैनेजमेंट न केवल कार्यस्थल में अपितु घर में भी चाहिए होता है। तभी आप जीवन में तरक्की कर पाते हैं। यदि आप मैनेजमेंट में जरा भी कमजोर हैं तो बाल्मिकी रामायण को जरूर पढ़ें। निश्चितरूप से यह ग्रंथ आपका निर्देश करने में सहायक होगा।

time-read
4 mins  |
May 2024
बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं
Sadhana Path

बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं

गर्मी के मौसम में सूरज की पराबैंगनी किरणों से बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों में रुरवापन बढ़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप गर्मी के मौसम में भी बालों को सुंदर और रेशमी बनाये रख सकते हैं।

time-read
2 mins  |
May 2024
अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं
Sadhana Path

अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं

भोजन में सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता भी होनी चाहिए। ऐसा करना बहुत मुश्किल नहीं है बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जाने, कैसे -

time-read
4 mins  |
May 2024
प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में
Sadhana Path

प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में

मिठास ज़बान के लिए तो अच्छी चीज़ है, मगर स्वास्थ्य के लिए नहीं। सो, कैसे बचें शुगर के पेशेंट, यानी डायबिटिक होने से, आइए, जानें-

time-read
3 mins  |
May 2024
कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से
Sadhana Path

कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से

पढ़ने में अजीब लग रहा है न कि वायु प्रदूषण और घर के भीतर, लेकिन ये सच है कि हमारे बच्चे प्रदूषण की चपेट से आज घर के भीतर भी नहीं बच पाते हैं। इसी विषय में कुछ उपयोगी जानकारी-

time-read
5 mins  |
May 2024