कहते हैं, प्रेम की परिभाषा सबकी अपनी-अपनी होती है और उसे गढ़ने में हरेक को अपने मनोभावों की माटी ही लगानी होती है। भाव से भाव बंधते जाते हैं और इस जुड़ाव को व्यक्त करने के लिए शब्दों को माध्यम ढूँढ़ने पड़ते हैं। और ये माध्यम कौन-से होंगे, यह बस प्रेम-उमड़ता मन ही जानता है कि उसे सुकून शान्ति मिलेगी तो किससे, प्रेमपत्रों से या प्रेम-मनुहार पगे शब्द-सेतुओं से।
यह किताब छत्तीस ऐसे पत्रों का संकलन है जिनमें प्रेम है, आसक्ति है, और है रोम-रोम को झुलसाता प्रेमपीड़ा का गान, वो भी असग़र वजाहत, अनामिका, नन्द भारद्वाज, सविता सिंह-पंकज सिंह, मैत्रेयी पुष्पा, हुज़ैफा पंडित, वंदना टेटे, के सच्चिदानंदन, जयंती रंगनाथन, गीताश्री, उषाकिरण खान, आलोक धन्वा... जैसे हिन्दी साहित्य जगत के कुछ चुनिन्दा सृजनकारों की कलम से लिखे और उनके शब्दों से जगमगाते! क्या पता, यह संकलन प्रेम करने के लिए तत्पर कर दे और इन पत्रों से प्रेरित हो आप एक नया अध्याय प्रेमपत्रों का लिखने लग जाएँ क्योंकि प्रेमपत्र सिर्फ़ शब्द नहीं होते, जीजिविषा होती है स्वयं को उन्मुक्त करने की, व्यक्त करने की।
प्रेमपत्र लिखना और प्रेमपत्र पाना, ये दोनों बातें गहरा रोमांच पैदा करती हैं। आज जब पत्र-लेखन लगभग परिदृश्य से बाहर होता जा रहा है ऐसे में पेंगुइन रैंडम हाउस और हिन्द पॉकेट बुक्स एक किताब लेकर उपस्थित हुई है जिसका नाम है 'यारेख'। इसमें छत्तीस रचनाकारों के प्रेमपत्र हैं। इसे संपादित किया है हिंदी की जानी-मानी कवियत्री अनामिका अनु ने।
इस किताब का संपादकीय जहाँ एक ओर आपका ध्यान आकर्षित करती है वहीं दूसरी ओर इस संग्रह के छत्तीस पत्र आपका त' आरुफ़ प्रेम के छत्तीस सुंदर रंग-राग से करवाते हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2023 من Samay Patrika.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2023 من Samay Patrika.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
महान वक्ता बनने का सूत्र शब्दों का जादू
डेल कारनेगी की पुस्तक 'अच्छा बोलने की कला और कामयाबी' के माध्यम से आप बातचीत कौशल में सुधार कर सकते हैं और महान वक्ता बनने की कड़ी मेहनत में नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।
स्वास्थ्य, समृद्धि और सार्थक जीवन
आपने सब कुछ किया है, लेकिन कहीं न कहीं आपकी इच्छाओं को हासिल करने में कुछ ना कुछ छूट गया है? तनाव, चिंता, और असंतुलन से कैसे बाहर निकलें? क्या हैं वे रहस्य जो आपको खुद को हारा हुआ महसूस करने से बचा सकते हैं और आपको एक संतुलित और खुशहाल जीवन की दिशा में ले जा सकते हैं?
जीवन को सकारात्मकता से भरने का नया तरीका
मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना और सकारात्मक बदलाव लाना जीवन को सजीव और प्रगाढ़ बना सकता है। इस पुस्तक में हम एक नए दृष्टिकोण की खोज में जाएंगे जो हमें यह सिखाएगा कि कैसे हम अपनी सोच और विश्वास को परिवर्तित करके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, और इसे बिना उम्र की परवाह किए...
इनर हीलिंग के माध्यम से नए जीवन की शुरुआत
इस पुस्तक के माध्यम से, आप अपनी अदृश्य क्षमताओं, संभावनाओं, और स्वप्नों के पीछे छुपे सत्य को खोज सकते हैं...
सकारात्मकता में माहिर बनने का सूत्र
न कहने की कला
गौरांग दास की दिलचस्प पुस्तक से नए आदर्शों की खोज
यह पुस्तक हमें एक नए और सकारात्मक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती है...
मारगरित द्यूरास का सुंदर और विचारशील उपन्यास
'मेरी ज़िन्दगी में बहुत पहले ही बहुत देर हो गयी थी... उम्र ही साढ़े पंद्रह साल और बात है नदी के पार उतरने की... शरीर पर चुम्बन आपको रुला देते हैं। कहें तो वे दिलासा देते हैं। मैं परिवार में नहीं रोती।
एक शौर्यपूर्ण सेनानी की अनछुई कहानी
कितने गाजी आए, कितने गाजी गए
समाज को आईना दिखाता उपन्यास
'बदचलन' श्वेत कुमार सिन्हा द्वारा रचित उपन्यास है जो महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान और समाज में उनके अधिकारों को मजबूत करने की आवाज उठाता है।
जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी लाइफ को ले जाइए नेक्स्ट लेवल तक
यह पुस्तक पढ़कर जीवन में जादुई बदलावों को महसूस किया जा सकता है. ऐसे बदलाव जो हमें अपने जीवन के अगले पड़ाव तक ले जा सकते हैं.