हमारे अस्तित्व का यह बहुत निराला गुण है कि हम ऐसे ग्रह से आते हैं, जो जीवन को बढ़ावा देने के मामले में बहुत अच्छा है और उस जीवन को मिटा देने के मामले में उससे भी बेहतर है।
अगर शुरुआत से बात करें, तो आपके यहाँ तक पहुँचने में इधर -उधर यूँ ही घूमते अरबों-खरबों अणुओं को बहुत जटिल और दिलचस्प तरीक़े से एक साथ आना पड़ा, ताकि आपकी रचना हो सके। यह व्यवस्था इतनी विशिष्ट और असाधारण है कि पहले कभी इसकी आज़माइश नहीं हुई और फिर कभी होगी भी नहीं। अगले कई वर्षों तक (हमें उम्मीद है) ये अत्यंत सूक्ष्म अणु बिना किसी शिकायत के उन अरबोंखरबों कुशलता से भरी आपसी सहयोग की कोशिशों में लगे रहेंगे, ताकि आप बिलकुल ठीक रहें और अत्यधिक स्वीकार्य, लेकिन अक्सर आवश्यकता से कम महत्त्व दिए जाने वाली स्थिति यानी अस्तित्व का अनुभव कर सकें। अणु इतनी ज़हमत आख़िर क्यों उठाते हैं, यह अब तक एक पहेली ही है। आपका होना आणविक स्तर पर बहुत सुखद अनुभव नहीं है। ये अणु आपके प्रति पूरी तरह समर्पित तो हैं, लेकिन दरअसल इन्हें आपकी बिलकुल भी नहीं है या यूँ कहें कि इन्हें पता भी नहीं होता कि आप मौजूद हैं। उन्हें अपने होने तक की भी जानकारी नहीं होती। उनमें समझ नहीं होती और यहाँ तक कि जान भी नहीं होती। (यह अवधारणा थोड़ी आकर्षक है कि अगर आपको चिमटी से अपने एक-एक अणु को अलग करना हो, तो आपके पास अणुओं की महीन धूल का एक ढेर जमा हो जाएगा, जिसमें से कुछ भी सजीव नहीं रहा होगा, लेकिन वह वही सब है, जो कभी आप थे।) इसके बावजूद आपके जीवनकाल के दौरान उनका एकमात्र प्रयोजन यही होगा कि आपको आप बनाकर रखें।
बुरी ख़बर यह है कि ये अणु अस्थिर होते हैं और उनका आपके प्रति समर्पण अस्थायी होता है - वाक़ई ऐसा ही है। एक लंबे मानवीय जीवन में लगभग केवल 6,50,000 घंटे होते हैं। जब यह समय अचानक सामने आ जाएगा या फिर उसके आस-पास कहीं होगा, तो यही अणु आपकी प्रणाली को बंद कर देंगे और चुपचाप अलग होकर कुछ और बन जाएँगे। तो यही है आपका सच!
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 2022 من Samay Patrika.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة July 2022 من Samay Patrika.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
महान वक्ता बनने का सूत्र शब्दों का जादू
डेल कारनेगी की पुस्तक 'अच्छा बोलने की कला और कामयाबी' के माध्यम से आप बातचीत कौशल में सुधार कर सकते हैं और महान वक्ता बनने की कड़ी मेहनत में नई ऊँचाइयों तक पहुँच सकते हैं।
स्वास्थ्य, समृद्धि और सार्थक जीवन
आपने सब कुछ किया है, लेकिन कहीं न कहीं आपकी इच्छाओं को हासिल करने में कुछ ना कुछ छूट गया है? तनाव, चिंता, और असंतुलन से कैसे बाहर निकलें? क्या हैं वे रहस्य जो आपको खुद को हारा हुआ महसूस करने से बचा सकते हैं और आपको एक संतुलित और खुशहाल जीवन की दिशा में ले जा सकते हैं?
जीवन को सकारात्मकता से भरने का नया तरीका
मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना और सकारात्मक बदलाव लाना जीवन को सजीव और प्रगाढ़ बना सकता है। इस पुस्तक में हम एक नए दृष्टिकोण की खोज में जाएंगे जो हमें यह सिखाएगा कि कैसे हम अपनी सोच और विश्वास को परिवर्तित करके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, और इसे बिना उम्र की परवाह किए...
इनर हीलिंग के माध्यम से नए जीवन की शुरुआत
इस पुस्तक के माध्यम से, आप अपनी अदृश्य क्षमताओं, संभावनाओं, और स्वप्नों के पीछे छुपे सत्य को खोज सकते हैं...
सकारात्मकता में माहिर बनने का सूत्र
न कहने की कला
गौरांग दास की दिलचस्प पुस्तक से नए आदर्शों की खोज
यह पुस्तक हमें एक नए और सकारात्मक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती है...
मारगरित द्यूरास का सुंदर और विचारशील उपन्यास
'मेरी ज़िन्दगी में बहुत पहले ही बहुत देर हो गयी थी... उम्र ही साढ़े पंद्रह साल और बात है नदी के पार उतरने की... शरीर पर चुम्बन आपको रुला देते हैं। कहें तो वे दिलासा देते हैं। मैं परिवार में नहीं रोती।
एक शौर्यपूर्ण सेनानी की अनछुई कहानी
कितने गाजी आए, कितने गाजी गए
समाज को आईना दिखाता उपन्यास
'बदचलन' श्वेत कुमार सिन्हा द्वारा रचित उपन्यास है जो महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान और समाज में उनके अधिकारों को मजबूत करने की आवाज उठाता है।
जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी लाइफ को ले जाइए नेक्स्ट लेवल तक
यह पुस्तक पढ़कर जीवन में जादुई बदलावों को महसूस किया जा सकता है. ऐसे बदलाव जो हमें अपने जीवन के अगले पड़ाव तक ले जा सकते हैं.