يحاول ذهب - حر
मेरे घुँघास्रू से खौफ खाते हैं
January 2026
|Vanitha Hindi
नौशीन और अरमान की मासूम मोहब्बत को गांव वालों ने बेरहमी से उजाड़ दिया था। क्या गांव वालों को उनके किए की सजा मिली? उस गांव में अब किसी लड़की की डोली क्यों नहीं उठती?
-
प्यार के कई रंग होते हैं। प्यार की कहानियां हर दौर में लिखी जाती रही हैं। ये कहानियां कहीं ना कहीं सच समेटे हुए होती हैं। ये कहानियां समाज की तंगदिली की दास्तां होती हैं।
ऐसी ही दुखभरी मेरी भी दास्तां है। मेरे अपनों ने ही गांव वालों के साथ मिल कर मुझे मरवा दिया था। उस वक्त मेरे पिता सरहद पार गए हुए थे, घर में मेरी सौतेली मां थीं। जिस तरह पत्थरों को पहाड़ी से लुढ़कते हुए अंततः नीचे ही आना होता है, ठीक उसी तरह सच को भी अपनी तमाम दिक्कतों को पार करते हुए उजागर होना ही होता है। बाधाएं गति कम कर सकती हैं, पर रोक नहीं सकतीं।
जैसे ही आप गांव में दाखिल होंगे, आपको वहां सफेद संगमरमर की मेरी खूबसूरत मूर्ति नजर आएगी। इस मूर्ति में मेरे असली सौंदर्य को मूर्तिकार ने उभारा है। मूर्ति के आगे सफेद संगमरमर का नक्काशीदार चबूतरा है, जिस पर लाल-सफेद सुनहरे पत्थरों की जड़त है। ऊपर की छत नक्काशीदार लटकते हुए बेल-बूटों से जड़ी है। बगल में अरमान की भी मूर्ति है। मूर्तियों के ठीक पीछे अरमान और मेरी कब्र हैं। कब्र के ऊपर पेड़ पर पुराने घोंसले, मकड़ी के जाले कब्र के अंदर की दीवारों से लटक रहे हैं। नीचे सूखे पत्ते और अतीत का जमा कुहासा है, एक सीलन भरी गंध है। सामने पसरा है डेढ़ सदी का कालखंड।
हिंदू हर शाम हमारी मूर्तियों के आगे दीया जलाते हैं और धूपबत्ती से हमारी पूजा करते हैं। गांव के मुसलमान हर शाम हमारी मजार पर चिराग जलाते हैं और सजदा करते हैं। ऐसा करके वे मेरे क्रोध को शांत करते हैं या हमें इज्जत बख्शते हैं, हमें पता नहीं। गांव वालों में यह मान्यता है कि जब तक वे मेरी मूर्ति के आगे माथा नहीं टेक लेते, फूल नहीं चढ़ा देते, मैं उन्हें गांव में जाने नहीं दूंगी। मुझे नफरत है इन गांव वालों से, इनके चढ़ाए फूल मुझे अंगारे लगते हैं। मुझे नफरत है शादी के नाम से। मैं इस गांव में किसी की डोली नहीं उठने दूंगी। यहां किसी की शादी नहीं होगी। इनके चढ़ाए फूलों की महक मुझे फिर ख्वाबों की दुनिया में ले जाती है, मैं जलन से तड़पने लगती हूं। सबके अनुभव जुदा-जुदा होते हैं।
هذه القصة من طبعة January 2026 من Vanitha Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Vanitha Hindi
Vanitha Hindi
आम त्योहारों से अलग हैं ये फेस्टिवल्स
पर्यटन का मजा तब दोगुना हो जाता है, जब आपके ट्रिप के दौरान वहां कोई फेस्टिवल चल रहा हो, जहां आपको उस जगह की संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलती है।
4 mins
January 2026
Vanitha Hindi
ट्रेंडी स्वेटर्स
सरदियों में इस बार गर्ल्स और यंग लेडीज पहनें कुछ फैशनेबल स्वेटर्स । डिजाइन सिंपल हैं और लुक भी एलिगेंट है। तो चलिए तैयार करें इनमें से कुछ पैटर्न!
7 mins
January 2026
Vanitha Hindi
रेजोल्यूशन लीजिए पूरे चाहे हों ना हों
एक बार फिर नया साल जगा गया है रेजोल्यूशन लेने का जबर्दस्त जज्बा| आप भी कोई वादा खुद से करते ही होंगे और हश्र भी कुछ ऐसा ही मजेदार होता होगा!
5 mins
January 2026
Vanitha Hindi
पिकनिक फूड स्वाद भरी मस्ती
किसी हरी-भरी जगह में सरदियों की गुनगुनी धूप का आनंद लें। अपनी सखी- सहेलियों व परिवार के साथ वक्त बिताएं। साथ में ले जाएं खाने-पीने की कुछ मजेदार चीजें। तो आइए झटपट बनाएं पिकनिक में ले जाने वाली कुछ आसान रेसिपीज
5 mins
January 2026
Vanitha Hindi
बुढ़ापे का सहारा पेंशन योजनाएं
जिंदगी के चौथे पहर में खर्च पूरे करने की चिंता में हैं तो पेश हैं कुछ पेंशन प्लान्स, जो आपको बनाएंगे फाइनेंशियली बेफिक्र—
2 mins
January 2026
Vanitha Hindi
मेरे घुँघास्रू से खौफ खाते हैं
नौशीन और अरमान की मासूम मोहब्बत को गांव वालों ने बेरहमी से उजाड़ दिया था। क्या गांव वालों को उनके किए की सजा मिली? उस गांव में अब किसी लड़की की डोली क्यों नहीं उठती?
10 mins
January 2026
Vanitha Hindi
ऑरा कैसे क्लीन करें
हमारे ऑरा या आभामंडल का असर सिर्फ हम पर ही नहीं, बल्कि दूसरों पर भी पड़ता है। यह क्या होता है और इसे कैसे क्लीन करें
4 mins
January 2026
Vanitha Hindi
हैप्पी रखेंगे हारमोन्स
खुशियों के चार राज, जो आपकी जिंदगी को अंदर से रोशन करते हैं। हैप्पी हारमोन्स हमें किस तरह खुश रखते हैं, आइए जानें
3 mins
January 2026
Vanitha Hindi
जॉब लेऑफ स्ट्रेस कैसे करें मैनेज
वर्क-लाइफ बैलेंस की दौड़ में खो रहा है मेंटल पीस। आजकल की जेनेरेशन नए जॉब मार्केट को समझ नहीं पा रही है। नयी पीढ़ी न वर्क स्ट्रेस को कैसे करे मैनेज, जानें एक्सपर्ट की सलाह।
4 mins
January 2026
Vanitha Hindi
Winter Superfood गुड़
गुड़ को सरदियों का सुपरफूड कहा जाता है। इसे मुंह मीठा करने के लिए खाएं या इससे कोई डिश बनाएं, यह आपको हर तरह से फायदा पहुंचाएगा।
1 min
January 2026
Listen
Translate
Change font size
