يحاول ذهب - حر

बदल गया मौसम खान-पान भी बदलें

April 05, 2024

|

Rupayan

आप एक मां, पत्नी और बहू हैं। सबकी सेहत का ख्याल रखना आपकी ही जिम्मेदारी है और अब तो गर्मियों का आगाज भी हो गया है। ऐसे में आपको सभी की सेहत को ध्यान में रखते हुए खान-पान में भी बदलाव करने होंगे, लेकिन कैसे?

बदल गया मौसम खान-पान भी बदलें

जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन आता जै है, अपनी सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए सभी को इस समय अपने खान-पान में जरूरी बदलाव करने चाहिए। आजकल की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसे में दिनचर्या में व्यायाम और आहार में पोषक तत्वों को शामिल करके आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं।

आमतौर पर गर्मियों के मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। ठंडे तरल पदार्थों का सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। आपको सीजनल डाइट फॉलो करनी चाहिए, क्योंकि इसमें सेहत को फायदा पहुंचाने वाले विटामिन, मिनरल, एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शामिल होते हैं। इसके अलावा सीजनल फूड्स में शरीर की प्राकृतिक सफाई और उपचार करने की क्षमता भी होती है। डिब्बाबंद फूड सामग्री का सेवन हमेशा ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए अपने आहार में ताजा एवं घर पर बने खाद्य पदार्थों को शामिल करें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। इसके साथ ही कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखें।

■ हाइड्रेशन की जरूरत : गर्मियों में उच्च तापमान के कारण हमारे शरीर से पानी अधिक मात्रा में निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सही खान-पान से जल की आपूर्ति को बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए आप तरल पदार्थों में नींबू की शिकंजी, लस्सी, ठंडाई, नारियल पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत आदि का सेवन करें। घर में बने ये पेय आपके शरीर में विटामिन्स का उचित स्तर बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा आप घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर ही निकलें और अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखें। इससे आपको डिहाइड्रेशन की कभी कोई परेशानी नहीं होगी।

المزيد من القصص من Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size