يحاول ذهب - حر

उम्र बढ़े तो प्यार भी बढ़े

March 15, 2024

|

Rupayan

आप दोनों ने जीवन भर घर-परिवार, बच्चों और रिश्तेदारों के लिए बहुत कुछ किया। क्या इस जिंदगी में आपके निजी रिश्ते भी थकने लगे हैं?

- प्रभा किरण

उम्र बढ़े तो प्यार भी बढ़े

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें दोनों मिलकर हर उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए एक साथ आगे बढ़ते हैं। इन अनुभवों के साथ दोनों में एक-दूसरे के प्रति परवाह और आपसी समझ भी बढ़ती है। एक शादी जब काफी लंबी चलती है तो जोड़ों के बीच एक सही तालमेल भी बन जाता है, लेकिन कई बार यह समझदारी जीवन में बोरियत ला देती है और जीवन का आनंद गायब होने लगता है। जीवन भर घर परिवार और पति-बच्चों की जिम्मेदारी संभालतेसंभालते दोनों के रिश्ते में एक ठहराव आ जाता है। वैवाहिक जोड़े तब अलग हो जाते हैं, जब एक या दोनों पक्ष इन परिवर्तनों के साथ तालमेल बिठाने में असफल हो जाते हैं। ऐसे में अपने विवाह को ताउम्र खूबसूरत और रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए बढ़ती उम्र में आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहे।

■ आदतों में सुधार: क्या आप अक्सर यह सोचती रहती हैं कि पहले चीजें कैसी हुआ करती थीं और अब ये बदल चुकी हैं। ऐसा सोचने के बजाय परिवर्तन को स्वीकार करें और नए तरीके से जीवन का आनंद उनके साथ लें। आपसी बातों में कोई रहस्य न रखें और कोई भी बात सही समय पर और सही तरीके से बताएं। अपने जीवन साथी से सलाह किए बिना कोई बड़ा निर्णय न लें। एक धन्यवाद जीवन में खुशियां बिखेर सकता है, इसलिए अच्छी बातों के लिए धन्यवाद जरूर कहें। ऐसी पुरानी आदतें, जिनसे आपका साथी खुशी महसूस करता था, उन्हें दोबारा अपनाएं। आप शुरुआती दिनों के बारे में सोचें और उन आदतों पर विचार करें, जिन्होंने उस समय को इतना खास बना दिया था। मसलन, आप हमेशा एक साथ खाना खाते थे? या अपनी यादों की सबसे सुखद यात्रा के बारे विचार करें। वहां फिर जाने प्लान बनाएं। पुरानी आदतों को अपनाकर आप अपने रूखे जीवन में फिर से बहार ला सकती हैं।

المزيد من القصص من Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size