يحاول ذهب - حر

जब आप लौटकर घर आएं!

July 14, 2023

|

Rupayan

आप काम पर निकलती हैं। आप बाजार जाती हैं। आप अपने रिश्तेदारों से मिलने जाती हैं और फिर कुछ घंटे बाद अपने घर वापस आती हैं... तो क्या उस समय आपको अपना घर हंसता और खिलखिलाता - सा नजर आता है? घर का खिला-खिला होना आपकी सेहत और आपके मन के लिए जरूरी है और यह आपके हाथ में है।

- अलका 'सोनी'

जब आप लौटकर घर आएं!

स दुनिया में मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी तक शाम ढले अपने घर लौट आते हैं, जहां पहुंचकर उन्हें मानसिक शांति और सुकून मिलता है। लेकिन जरा सोचिए कि दिन भर के काम से त्रस्त होकर जब आप घर आएं और सब कुछ बिखरा हुआ मिले? या फिर सुबह काम पर जाते समय आपकी मनपसंद शर्ट न मिले? और मोजे भी बिना धुले कपड़ों के ढेर में मिलें? तो हो जाएगा न मूड खराब ! ऐसा ही होता है, जब घर अस्त-व्यस्त रहता है। लेकिन इसे अस्त-व्यस्त करने में भी तो हमारा ही हाथ होता है, क्योंकि हम चीजें बिखेर तो देते हैं, लेकिन समेटना भूल जाते हैं। घर को सुसज्जित रखना एक दिन का काम नहीं और न ही यह कोई सिर दर्द लेने वाली बात है। घर को व्यवस्थित करने की शुरुआत किसी भी कोने से करें, लेकिन ध्यान से हरेक कमरे को ठीक करें।

लिविंग रूम किसी भी घर का आकर्षण होता है और इसका फर्नीचर आपकी छवि को दर्शाता है। इसलिए इसका फर्नीचर हमेशा आरामदायक होना चाहिए।

■ सबसे पहले लिविंग रूम 

घर को डिकल्टर करने की शुरुआत सबसे पहले लिविंग एरिया से करनी चाहिए। इसका फर्नीचर जितना आरामदायक होगा, उतना ही लिविंग रूम आरामदेह लगेगा। सोफे के साथ आकर्षक सेंटर टेबल लगाई जा सकती है। इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए कारपेट का इस्तेमाल करें। मल्टी प्रिंटेड कारपेट बहुत ही सुंदर विकल्प हो सकता है। इसकी बैक एंटीस्लिप वाली भी मिलती है, जिससे यह यहां-वहां खिसकता नहीं है। इस पर बच्चे आराम से खेल सकते हैं। एक और चीज, जो अक्सर घरों में देखने को मिलती है, वह है लिविंग रूम में बेतरतीब तरीके से रखे अखबार और मैगजीन आजकल अलग-अलग शेप और कलर में बुक शेल्फ आने लगे हैं, जिनको दीवारों पर एक शो- पीस की तरह लगाया जा सकता है। इससे दीवारें भी खूबसूरत लगती हैं, साथ ही जब चाहें, हम अपनी पसंद की किताबों को पढ़ भी पाते हैं।

المزيد من القصص من Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Translate

Share

-
+

Change font size