يحاول ذهب - حر
घर पर ही ठंडा-ठंडा
April 28, 2023
|Rupayan
मौसम का पारा जब चढ़ता है तो आपको सिर्फ ठंडा पेय पदार्थ सूझता है। आप कोल्ड ड्रिंक या रेडीमेड जूस को ही हलक के नीचे उतार लेती हैं। इसमें शीतलता तो मिल जाती है, लेकिन क्या सेहत के लिए भी यह ठीक होता है? आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि सिर्फ घर पर बने शरबत में ही शीतलता के साथ सेहत का फॉर्मूला मिला होता है।
सौंफ का शरबत जठराग्नि यानी भूख को बढ़ाता है। जो लोग गठिया वात से पीड़ित हैं, उनके लिए भी यह अत्यंत गुणकारी माना गया है। शरबत
शरबत को आयुर्वेद में पानक कल्पनाओं के अंतर्गत बताया गया है। आयुर्वेद में नींबू, सौंफ, पुदीना, खीरे, बेल, गन्ने के शरबत सहित कच्चे आम के शरबत का उल्लेख चिकित्सोपयोगी बताया गया है। बस, ध्यान रखने की बात यह है कि ये सभी शरबत घर पर शुद्धता से बनाए जाएं।
चिकित्सा के दृष्टिकोण से नींबू का शरबत शरीर के विजातीय पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर की शुद्धि यानी डिटॉक्स करता है। गर्मी में यह शरबत शरीर को हाइड्रेट यानी जलीयांश की पूर्ति करता है। यह शरबत शरीर में स्थित अत्यधिक फैट का विलयन भी करता है और विटामिन सी की पूर्ति कर इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। है बस, जिन्हें हाइपर एसिडिटी की समस्या है, उन्हें यह शरबत अधिक मात्रा में खाली पेट लेने से बचना चाहिए।
सौंफ का शरबत जठराग्नि यानी भूख को बढ़ाता है। आयुर्वेद में इसे दीपन पाचन करने वाली पानक कल्पना के रूप में उल्लेखित किया गया है, यानी यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हों तो बस, एक चम्मच सौंफ पाउडर को पानी में घोलकर शरबत बनाकर पी लें और फिर देखें कमाल। ऐसे लोग, जो गठिया वात से परेशान हैं, उनके लिए भी यह शरबत अत्यंत गुणकारी है। अधिकांश चिकित्सक सौंफ के शरबत को अपने रोगियों को उपयोग करने की सलाह देते हैं।
पुदीने का शरबत अम्लपित्त यानी हाइपर एसिडिटी की समस्या में अत्यंत लाभकारी है। यह शरबत शरीर में अपच, गैस की समस्या को ठीक करता है। यह अरुचि को ठीक कर भोजन में रुचि को बढ़ाता है। इसी प्रकार खीरे का शरबत मूत्रजनक यानी डाइयूरेटिक होता है। इससे पथरी जैसी समस्या में भी लाभ मिलता है, साथ ही यह उच्च रक्तचाप को भी काफी हद तक नियंत्रित करता है।
هذه القصة من طبعة April 28, 2023 من Rupayan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Translate
Change font size

