يحاول ذهب - حر
होम डिलीवरी में मिला प्यार
April 2023
|Satyakatha
24 वर्षीय पूजा उर्फ फूला उन युवतियों में से थी, जो अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मार बैठती हैं. सरकारी विभाग में अधिकारी पति राकेश मीणा से शादी हो जाने के बाद वह पति के साथ एक अच्छी सोसायटी के फ्लैट में रह रही थी. वहीं पर वह डिलीवरी बौय कृष्ण कुमार मीणा के प्यार के जाल में ऐसी फंसी कि पति को ही भूल गई. फिर जो हुआ...
राकेश मीणा अपने औफिस में तो आ गया था, लेकिन उस का मन काम में नहीं लग रहा था. सुबह से ही उस के सिर में दर्द था और बदन भी गरम लग रहा था. वह औफिस आना नहीं चाहता था, लेकिन एक जरूरी फाइल मालिक को कंप्लीट कर के देनी थी, इसलिए औफिस आना जरूरी हो गया था.
जैसेतैसे राकेश ने फाइल का काम पूरा किया. दोपहर में लंच का टाइम हो गया था, लेकिन उस की इच्छा लंच करने की नहीं हुई. उस ने फाइल मालिक की मेज पर रख कर उन से अपनी तबीयत खराब होने की बात बता आधे दिन की छुट्टी ले ली.
स्कूटर से घर की ओर लौटते वक्त उस ने रास्ते में पड़ने वाले एक कैमिस्ट से सिर दर्द की दवा खरीदी और घर पहुंच गया.
पत्नी पूजा भरा हुआ टिफिन देख कर नाराज होगी, यह बात राकेश अच्छी तरह जानता था. पूजा ने आज बड़े प्यार से लंच के लिए बैंगन का भरता और परांठे बना कर दिए थे, तबीयत खराब हो जाने की वजह से वह टिफिन वापस ले आया था.
"ऊंह! पूजा नाराज होगी तो वह उसे मना लेगा." सोचते हुए राकेश ने स्कूटर स्टैंड पर खड़ा किया और दरवाजे की तरफ कदम बढ़ा दिए.
दरवाजा अंदर से बंद था. राकेश ने कालबेल बजाई तो काफी देर बाद उस की 24 वर्षीय पत्नी पूजा ने दरवाजा खोला.
सामने पति को खड़ा देख कर उस के चेहरे का रंग उड़ गया. वह आश्चर्य से बोली, "आप, इस समय?"
राकेश ने गौर से पत्नी पूजा की तरफ देखा, पूजा के बाल बिखरे हुए थे. माथे का सिंदूर फैला हुआ था. कपड़े भी अस्तव्यस्त थे. माथे पर छलका पसीना और उखड़ी हुई सांसें बयां कर रही थीं कि बंद दरवाजे के पीछे वह किसी अनैतिक कार्य में लिप्त रही है.
राकेश का माथा ठनका. उस ने अपने कदम आगे बढाए ही थे कि पूजा ने खुद को संभालते हुए उस के गले में प्यार से बाहें डाल दीं और उस से सट कर कामुक स्वर में बोली, "बहुत मौके से आए हैं आप, मैं अभी नींद में आप का ही सपना देख रही थी."
"अंदर कौन है पूजा?'' राकेश ने पत्नी की बाहें गले में से निकालने का प्रयास करते हुए तीखे स्वर में पूछा.
"अंदर कौन होगा जी!" पूजा ने चौंकने का नाटक करते हुए हैरानी से कहा, "आइए देख लीजिए, अंदर तो मैं ही थी."
هذه القصة من طبعة April 2023 من Satyakatha.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Satyakatha
Satyakatha
कयामत लाने वाली मछली
मेक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ 2 डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली ) देखी गई हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
भुलक्कड़ आदमी की 7वीं शादी
ढलती उम्र में एक व्यक्ति अपनी 7वीं शादी की तैयारी कर चुका था. उस ने चुनौती दी कि कोई कुछ भी कहे, वह शादी किए बगैर नहीं रहने वाला है. लेकिन उसे इस शादी से रोकने उस का बेटा ही आ गया. उस ने इस की शिकायत सीधे पुलिस में कर दी.
1 min
April 2026
Satyakatha
विदेशी कौलगर्ल की हत्या का राज
21 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना कोतवाली पुलिस को एक किसान ने फोन कर के जो सूचना दी, उस से पुलिस वाले हैरान हो गए.
1 mins
April 2026
Satyakatha
मोनालिसा ने रचाई शादी !
पिछले साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ की चर्चा वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बिना अधूरी मानी जाती है.
1 mins
April 2026
Satyakatha
ऐसे जीव जो... खा जाते हैं खुद को
पृथ्वी पर कई जीव ऐसे भी हैं, जो खुद को खा कर अपना जीवन बचाते हैं. ऐसे जीवों को विज्ञान जगत में 'आटोफैगी' कहा जाता है. वैसे जीवों को जब भूख बरदाश्त नहीं होती है, तब वे काफी तनाव में आ जाते हैं और खुद का ही शरीर खाने लगते हैं. वे जीव हैं-
1 mins
April 2026
Satyakatha
भूत बंगला '
इस के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी है. उस का मानना है कि फिल्म 'भूत बंगला' बौलीवुड में एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन का गवाह बनने जा रही है.
1 min
April 2026
Satyakatha
जब कोई करे एकतरफा प्यार
उस दिन सलीम बहुत खुश था, इसलिए उस ने अपनी बहन रुखसाना और उस के पति सलीम को भी घर पर दावत के लिए बुलाया हुआ था.
2 mins
April 2026
Satyakatha
दिल में चुभा चमकता सोना
सोने के जेवरात पहनने के शौक की वजह से मारा गया ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद
5 mins
April 2026
Satyakatha
बौलीवुड में नई हीरोइनें
हिंदी सिनेमा में नई हीरोइनें अपना जलवा बिखेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
अदिति भाटिया ऐक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं!
अदिति भाटिया भले ही 5 महीने की उम्र में कैमरे का सामना कर पहला विज्ञापन कर चुकी हो, लेकिन फिल्मों में ऐक्टिंग के लिए उसे अपने परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियांड' में दमदार अभिनय कर वह दर्शकों की चहेती हीरोइन बन चुकी है.
1 mins
April 2026
Translate
Change font size
