يحاول ذهب - حر
नायिका, खलनायिका और अब 'मां' हर किरदार में सहज है फिल्म एक्ट्रेस काजोल, कहा -34 साल का सफ़र...
Mayapuri Edition 2647
|Mayapuri
34 सालों से अभिनय की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी बनाए रखने वाली काजोल अब एक बिल्कुल नए अवतार में पर्दे पर लौटी हैं. अपनी नई फिल्म 'मां' में वह एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है-यहां तक कि एक राक्षसी ताकत से भी भिड़ जाती है. पहली बार हॉरर और एक्शन जॉनर को एक्सप्लोर कर रहीं काजोल ने इस फिल्म के जरिए खुद को एक कलाकार के तौर पर फिर से चुनौती दी है. इस खास बातचीत में काजोल ने 'मां' के अनुभव से लेकर अपने 33 साल लंबे फिल्मी सफर, बदलते सिनेमाई दौर, स्टार किड्स की ट्रोलिंग, सोशल मीडिया के प्रभाव और मां तनुजा से मिली सीखों तक-कई
मुद्दों पर दिल खोलकर बात की. आइए जानते हैं क्या कहा काजोल नेः
• इससे पहले दर्शकों ने आपको भावनात्मक किरदारों में देखा है, लेकिन 'मां' में आपने हॉरर की दुनिया में कदम रखा है. क्या इस जॉनर ने आपको बतौर कलाकार कुछ नया खोजने का मौका दिया?
काफी मजेदार रहा. हालाँकि एक्टिंग के लिहाज से कुछ बहुत अलग नहीं है लेकिन जो जॉनर है, जो माहौल है, जिस तरह से कहानी लिखी गई है कि जो राक्षस है जिससे उस मां को लड़ना है, वह बहुत अलग है. मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज एक्शन था. फिल्म में काफी एक्शन है और मैंने पहली बार ऐसा कुछ किया है तो फिजिकली बहुत चैलेंजिंग था. इसके अलावा वीएफएक्स में शूट करना अलग ही कहानी होती है. वह थोड़ा मुश्किल और कंफ्यूजिंग होता है क्योंकि इसे शूट करने का तरीका अलग होता है.
• आप खुद भी एक मां हैं, क्या इस किरदार को निभाते वक्त आपने मां होने की उस आंतरिक ताकत को और गहराई से महसूस किया ?बिल्कुल, मुझे लगता है कि मां बनने के साथ आपमें एक अंदरूनी ताकत आ जाती है, जिससे आप सारी चुनौतियां मैनेज कर लेते हो. जब औरतें मां बनती हैं तो इतना तनाव होता है कि वे सो भी नहीं पाती, फिर भी इतनी सारी चीजें मैनेज करनी होती हैं. इसके अलावा मदरहुड के लिए कोई खास रूल बुक नहीं है. आपकी मां ने 1-2 नुस्खे बताए होंगे, इसके बावजूद आप अपने बच्चे की हर जरूरत पूरी करती हैं, तो बिलकुल मां बनने के साथ एक अद्भुतसी ताकत आ जाती है. फिर जब अपने बच्चे की सुरक्षा की बात आती है, तब आप कुछ भी कर जाती है.
• फिल्म 'गुप्त' में आपने एक खलनायिका की भूमिका निभाकर अपने करियर में एक साहसिक मोड़ लिया था. क्या आज के दर्शकों और इंडस्ट्री में ऐसे रिस्की लेकिन दमदार रोल्स को चुनना उतना ही संभव है?هذه القصة من طبعة Mayapuri Edition 2647 من Mayapuri.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Mayapuri
Mayapuri
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के सम्मान में सजेगी यादगार महफिल
अपनी हीरक जयंती (60 गौरवशाली वर्ष) के अवसर पर, जीवंत किंवदंती हेमा मालिनी को एक अनूठे और विशिष्ट लाइव स्वर्णिम विरासत अनुभव के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा -'द ड्रीम गर्ल' का हीरक जयंती लाइव शीर्ष संगीतकारों का संगीत कार्यक्रम, जिसे 'लीजेंड्स की कहानी, लीजेंड्स की जुबानी' के प्रारूप पर परिकल्पित किया गया है - जो 10 जुलाई, शुक्रवार को शनमुखानंद हॉल में CINTAA के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
4 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘बीवी नंबर 1’ के गानों ने बढ़ाई मुश्किलें, वाशु भगनानी ने टिप्स और डेविड धवन पर किया 400 करोड़ का केस दर्ज
वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के बीच कॉपीराइट विवाद लगातार गहराता जा रहा है.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
‘धुरंधर’ फेम प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
‘धुरंधर’ से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
IIFA Connex ग्रीन कारपेट में करण जौहर और दीया मिर्जा समेत कई सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज
गुरुवार, 28 मई को मुंबई में आयोजित 'IIFA Connex ग्रीन कारपेट' इवेंट में फिल्म और टीवी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की.
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
भरतनाट्यम फ्यूजन विवाद पर बेटी अनन्या के सपोर्ट में उतरे चंकी पांडे, बोले- 'गलत तरीके से..'
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चा में हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म करने पर वेदांग रैना ने कहा, "इम्तियाज सर की फिल्म हैं तो मुझे स्क्रिप्ट जानने की भी जरूरत नहीं लगी"
बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे अभिनेता वेदांग रैना अपनी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं.
9 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
राणा दग्गुबाती, फरहान और जोया अख्तर की मौजूदगी से खास बनी 'शेप ऑफ मोमो' की स्क्रीनिंग
सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म 'शेप ऑफ मोमो' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा बटोर रही है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सपनों से स्क्रीन तक का सफर-"सम्पत चम्पत" ने पोगो पर रचा भारतीय कॉमिक इतिहास का नया अध्याय
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया हमेशा कल्पनाओं, हास्य और देसी किरदारों की ऐसी रंगीन धरती रही है, जिसने पीढ़ियों तक बच्चों के बचपन को जीवंत बनाए रखा।
7 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
सिनेमाघरों में दिखेगा गुड्डू पंडित का असली भौकाल: अली फज़ल ने कहा-'मिर्जापुर: द फिल्म' बदल देगी पूरी कहानी
मुंबई के फिल्मी गलियारों में इस समय सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह नाम है 'मिर्जापुर'।
3 mins
Mayapuri Edition 2695
Mayapuri
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, आर्थिक संकट की दिखी झलक
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. टीजर के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
2 mins
Mayapuri Edition 2695
Listen
Translate
Change font size
