يحاول ذهب - حر
नईनवेली दुलहन प्रगति ने दी पति की मौत की सुपारी
April 2025
|Manohar Kahaniyan
प्रगति की बड़ी बहन पारुल की शादी एक करोड़पति परिवार में हुई थी. फिर प्रगति ने भी बहन के 21 वर्षीय देवर दिलीप यादव को अपने प्यार के जाल में फांस कर उस से शादी कर ली.
शादी के 2 हफ्ते बाद ही ऐसा क्या हुआ कि 19 वर्षीय नईनवेली दुलहन प्रगति ने मुंहदिखाई में मिले पैसों से सुपारी दे कर पति की हत्या करा दी?
शादी के बाद 5 दिन ससुराल में रह कर प्रगति यादव अपने मायके आ गई. उस का भाई आलोक चौथी चला कर ससुराल से उसे लाया था. वह ससुराल से आई तो बेहद खुश थी. ससुराल से कोई शिकायत भी नहीं आई थी, इसलिए प्रगति के फेमिली वाले भी खुश थे. लेकिन प्रगति के दिमाग में क्या बवंडर चल रहा है, उस की खुशी में कितना जहर घुला है, इस का अंदाजा फेमिली वाले नहीं लगा सके.
मायके आने के दूसरे रोज ही प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ मनुज से मोबाइल फोन पर बात की और उसे मिलने के लिए औरैया हाइवे स्थित होटल बांकेबिहारी बुलाया. कुछ ही देर बाद अनुराग होटल पहुंच गया. वहां प्रगति उस का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. होटल में बैठ कर उन के बीच बातचीत शुरू हुई.
प्रगति बोली, "मनुज, प्लान के मुताबिक मैं ने दिलीप से शादी कर ली और उस की दुलहन बन गई. किसी को शक न हो, इसलिए सुहागरात को भी किसी तरह का विरोध नहीं किया. हालांकि सुहाग सेज पर मुझे तुम्हारी याद सताती रही, लेकिन अब मैं अधिक दिनों तक इंतजार नहीं कर सकती. आगे का प्लान क्या है ?"
अनुराग उर्फ मनुज प्रगति का हाथ अपने हाथ में लेता हुआ बोला, "प्रगति, तुम चिंता मत करो. तुम्हारे पति दिलीप को ठिकाने लगाने के लिए मैं ने अपने मौसेरे भाई दुर्लभ के जरिए सुपारी किलर को खोज लिया है, लेकिन समस्या रुपयों की है ?"
"रुपयों की चिंता तुम मत करो. उस का इंतजाम हो गया है. मुंहदिखाई रस्म में दिलीप के घरवालों और रिश्तेदारों ने लगभग 70 हजार रुपए मुझे दिए हैं. इस के अलावा 30 हजार रुपए दिलीप ने मुझे खर्च के लिए दिए हैं. इस तरह मेरे पास एक लाख रुपया नकद और 8 लाख रुपए कीमत के गहने हैं. तुम सुपारी किलर को बुला लो. आमनेसामने बैठ कर पति की मौत का सौदा हो जाएगा."

هذه القصة من طبعة April 2025 من Manohar Kahaniyan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size
