يحاول ذهب - حر
जेंडर चेंज कर सहेली को बनाया दुलहन
February 2025
|Manohar Kahaniyan
एक बड़े ज्वैलर इंद्रकुमार गुप्ता की लाडली बेटी शिवांगी को अपनी सहेली ज्योति से ऐसा प्यार हुआ कि वह उस से शादी करने को अड़ गई. इंद्रकुमार ने भी अपनी लाडली गुप्ता का लिंग चेंज करा कर धूमधाम से उस की शादी ज्योति से कराई. इन दोनों की प्रेम कहानी इतनी दिलचस्प है कि...
शिवांगी और ज्योति पक्की सहेलियां थीं. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. रविवार को वे घर के पास ही संजीवनी पार्क पहुंच जातीं फिर घंटा, आधा घंटा किसी सूने कोने में बैठ कर अंतरंग बातें करती थीं, उस के बाद दोनों अपने अपने घर चली जातीं. यह उन का हर रविवार का नियम था.
हर बार की तरह उस रोज भी रविवार था. शिवांगी व ज्योति आईं और झाड़ियों के पीछे एकांत में बैठ गईं. यूं भी दोपहर का समय था और उस समय पार्क अकसर सुनसान रहते हैं. संजीवनी पार्क में भी इक्कादुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे. कुछ देर दोनों गपशप करती रहीं, फिर सहसा शिवांगी गंभीर हो कर ज्योति को अपलक निहारने लगी.
कुछ देर ज्योति सहेली को देखते हुए मुसकराती रही, फिर असहज हो कर बोली, "शिवांगी, तुम इस तरह मुझे क्यों देख रही हो?"
"यह पूछो कि क्या देख रही हूं."
मुसकराते हुए ज्योति ने प्रतिप्रश्न किया, 'तुम ही बता दो कि बिना पलकें झपकाए तुम मुझ में क्या देख रही हो?"
"ज्योति, तुम बहुत खूबसूरत हो, "शिवांगी अपना मुंह ज्योति की आंखों के पास ले गई, स्वाभाविक तौर पर उस की पलकें बंद हो गईं. शिवांगी ने बारीबारी उस की पलकें चूमी, फिर अपना मुंह दूर हटा लिया, “तुम्हारी आंखें किसी उस्ताद शायर का हसीन ख्वाब हैं," इस के बाद उस ने ज्योति के होठों पर तर्जनी फिराई, "और तुम्हारे ये होंठ मानो शराब के पैमाने हैं."
पलकों पर होंठों का स्पर्श, चेहरे से टकराती शिवांगी की हसरत भरी सांसें और होंठों पर अब भी घूम रही तर्जनी के स्पर्श से ज्योति एक अजब रोमांच से भर गई. सहेली का यह व्यवहार भी उसे अजीब लग रहा था, इसलिए चेहरे पर मुसकान सजा कर उस ने पूछा, "शिवांगी, आज तुम यह कैसी बहकी बहकी सी बातें कर रही हो?"
"बहकी बहकी नहीं, महकीमहकी बातें कर रही हूं," शब्द मानो शिवांगी की आत्मा से निकल रहे थे, "सच कह रही हूं ज्योति, तुम्हारे होंठों को मुंह लगा कर जो यह शराब पी ले, कसम से जिंदगी भर उस का नशा न उतरे."
ज्योति को उलझन सी महसूस हुई, "शिवांगी, आज तुम्हें यह क्या हो गया है?"
"प्यार हो गया है," ज्योति की तरह उस का भी लहजा संजीदा था, "तुम्हारे लिए अपने दिल में प्यार तो तभी से महसूस कर रही हूं, जब से पहली बार तुम्हें देखा था, आज जाहिर कर देती हूं - आई लव यू ज्योति."
هذه القصة من طبعة February 2025 من Manohar Kahaniyan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

