يحاول ذهب - حر
मां ने कराया बेटेबहू का कत्ल
December 2024
|Manohar Kahaniyan
ललिता देवी ने अपने भाई के सहयोग से अपने बेटे और बहू, जिन की शादी को मात्र 10 महीने ही हुए थे, का कत्ल करा दिया. सगी मां अपनी ही औलाद और नववधू की दुश्मन क्यों बनी? आखिर किस बात का डर था, जो मां ने बेटेबहू को अपने साम गोली मरवा दी. पढ़ें, दिल को दहला देने वाली डबल मर्डर की यह कहानी.
अपने सगे बेटे विकास सिसौदिया और बहू दीक्षा की हत्या की साजिश रचने वाली मां ललिता देवी ने अपने भाई रामबरन के साथ मिल कर हर बिंदु पर गहराई से विचार कर लिया था. राजस्थान के अछनेरा निवासी ललिता देवी और उस के भाई रामबरन राजपूत ने ड्राइवर चमन खान के साथ फुलप्रूफ योजना बनाई थी. रामबरन ने अपने ड्राइवर चमन खान को रुपयों का लालच दे कर योजना में शामिल किया था.
योजनानुसार रामबरन के ड्राइवर चमन खान को बेटा विकास सिसौदिया और बहू दीक्षा के साथ करौली भेजना था. उस की योजना विकास और दीक्षा को कार चलाना सिखाते समय दुर्घटना में मारने की थी.
इस के लिए चमन ने करौली और अछनेरा मार्ग पर कई सुनसान स्थान चिह्नित भी कर लिए थे. इस से किसी को संदेह भी नहीं होता और सभी इसे हादसा समझते.
साजिश यह भी बना ली गई कि यदि पहला प्लान फेल हो जाए तो दूसरे प्लान में दोनों की गोली मार कर हत्या करनी थी. लेकिन किसी भी तरह दोनों घर जिंदा वापस नहीं लौटने चाहिए थे. उन की लाशें ही आनी चाहिए थीं. तीनों एक महीने से उन दोनों की हत्या का प्लान बना रहे थे.
विकास सिसौदिया राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहा था, उस समय उस की पत्नी दीक्षा अपने मायके में थी. विकास अपनी ननिहाल ईटकी में मामा रामबरन के पास पहुंचा. ननिहाल से ही मामा ने अपने ड्राइवर चमन खान को उस के साथ योजना के अनुसार भेज दिया था.
मामा के घर आनेजाने के दौरान विकास की चमन से अच्छी जानपहचान हो गई थी. विकास चमन को भी मामा कहता था. कार से विकास अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी दीक्षा को ले कर तीनों करौली पहुंचे.
29 अक्तूबर, 2024 की रात करौली में कैला देवी के दर्शन के बाद तीनों कार से घर वापस आ रहे थे. चमन कार चला रहा था. रामबरन को चमन खान ने पहले ही फोन कर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया था. भोजपुर गांव के पास सुनसान स्थान पर चमन ने लघुशंका के बहाने कार रोक दी. उस समय रात के पौने 12 बजे का समय था.
प्लान के मुताबिक मामा रामबरन अपने घर गांव ईटकी से गाड़ी, हथियार, कारतूस ले कर मासलपुर के लिए रवाना हो गया. रामबरन ने चमन को पहले ही हिदायत दे रखी थी कि घटना की भनक विकास और दीक्षा को न लगे. रामबरन ने अपने साथ लाए पिस्टल व कारतूस लघुशंका के बहाने आए चमन को थमा दिए.
هذه القصة من طبعة December 2024 من Manohar Kahaniyan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size
