يحاول ذهب - حر
लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन
November 2023
|Manohar Kahaniyan
दिल्ली पुलिस के शादीशुदा हैडकांस्टेबल सुरेंद्र राणा का अपने थाने में ही तैनात कांस्टेबल मोनिका यादव पर दिल आ गया था. बाद में मोनिका भी उसे चाहने लगी थी. दिल्ली पुलिस से रिजाइन दे कर मोनिका सिविल सर्विस की तैयारी करने लगी. इसी दौरान मोनिका रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. 2 साल बाद क्राइम ब्रांच ने मोनिका का कंकाल बरामद कर केस का खुलासा कर दिया. कौन था मोनिका का हत्यारा और उस ने हत्या क्यों की? जानने के लिए पढ़िए यह रहस्यमय कथा.
मोनिका पूरी रात इसी उलझन में फंसी रही कि वह सुरेंद्र को क्या जवाब दे. सुरेंद्र को उस ने 2 साल में अच्छी तरह पहचान और समझ लिया था. उस की उम्र जरूर 42 साल की हो गई थी, लेकिन उस में बच्चों जैसी मासूमियत और भोलापन था. युवकों की तरह वह फुरतीला, जोशीला और जांबाज था तो उस में चंचल, शोख और मस्तानापन भी था.
सुरेंद्र राणा नरमगरम स्वभाव का व्यक्ति था. प्यार के लिए गिड़गिड़ाना भी उसे आता था. ऐसे व्यक्ति से शादी का इजहार करने में कोई बुराई नहीं हो सकती थी. शादी के बाद सुरेंद्र उसे रानी बना कर रखने वाला था और उस के द्वारा पुलिस की नौकरी करने में भी उसे कोई आपत्ति नहीं थी. मोनिका ने अच्छी तरह सोच कर फैसला ले लिया कि वह सुरेंद्र को शादी के लिए 'हां' बोल देगी.
लेकिन इस के लिए वह अपने घर वालों से बात करेगी. सुरेंद्र को भी परिवार के लोगों से मिलवाएगी. सब कुछ प्लान कर के रात के अंतिम पहर में इत्मीनान से सो गई. सुरेंद्र राणा दिल्ली पुलिस में हैडकांस्टेबल था. वह सन 2012 में भरती हुआ था. उस की तैनाती पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) यूनिट में थी. वह बाहरी दिल्ली के अलीपुर गांव में पत्नी सहित रहता था. वहां से मुखर्जी नगर अपनी बाइक द्वारा ड्यूटी पर आनाजाना करता था.
एक दिन उस का पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया था, इसलिए वह घर से बगैर खाना लिए ड्यूटी पर आ गया था. दोपहर तक वह पीसीआर वैन में रहा, फिर भूख लगने पर थाने की कैंटीन में खाना खाने आ गया.
थाने की कैंटीन में उस ने अपनी पसंद का खाना प्लेट में लगवाया और टेबल की ओर आ गया. प्लेट टेबल पर रख कर सुरेंद्र राणा ने कुरसी खींची और बैठ गया. तभी उसे खयाल आया कि जबरदस्ती उस ने हाथ नहीं धोए हैं. वह हाथ धोने के लिए वाश बेसिन की ओर चला आया.
वहां हाथ धोने के बाद रुमाल से हाथों को पोंछता हुआ टेबल की तरफ बढ़ा, जिस पर उस ने खाने की प्लेट छोड़ी थी. वह हैरान रह गया, उस टेबल पर एक युवती बैठी हुई उस की प्लेट का खाना खा रही थी.
هذه القصة من طبعة November 2023 من Manohar Kahaniyan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

