يحاول ذهب - حر
केवल अमेरिकियों से ठगते थे हर महीने एक करोड़
July 2023
|Manohar Kahaniyan
अभिषेक माली ने जयपुर के अलगअलग ने क्षेत्रों में 4 काल सेंटर खोल रखे थे. ये काल सेंटर एक तरह से साइबर ठगी की फैक्ट्री थे, जहां से केवल अमेरिकी नागरिकों को ठग कर उन से हर महीने लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई की जाती थी. इन का ठगी का तरीका इतना आसान था कि...
राजस्थान इंटेलिजेंस को अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई से सूचना मिली कि जयपुर (राजस्थान) से ठग गिरोह के लोग अमेरिकी नागरिकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे कर औनलाइन वसूली कर रहे हैं.
एफबीआई की इस सूचना पर राजस्थान इंटेलिजेंस ने इस की गुप्तरूप से जांच की तो मामला सच लगा. जयपुर शहर के 4 काल सेंटरों से रात में अमेरिका, कनाडा लगातार काल कर के ठगी का मामला सामने आया.
इस पर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने जयपुर कमिश्नरेट पुलिस को इस की जानकारी दी. जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 7 जून, 2023 की रात को 4 थाना क्षेत्रों भांकरोटा, करणी विहार, चित्रकूट थाना एवं रामनगरिया थाना क्षेत्रों में 4 फरजी काल सेंटरों पर दबिश दी और वहां काम कर रहे 40 युवकयुवतियों को गिरफ्तार कर लिया.
चारों काल सेंटरों पर विभिन्न वेबसाइटों से यूएस नागरिकों का डेटा ले कर उन्हें झूठे केसों में फंसाने की धमकी देते. फिर केसों से बचने के बदले रकम वसूलते. चारों काल सेंटरों से गिरफ्तार 40 आरोपी राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, नागालैंड, उत्तर प्रदेश के निवासी थे.
जांच में पता चला कि मानसरोवर निवासी अंकित सैनी करणी विहार थाना के अमलताश अपार्टमेंट में काल सेंटर चला रहा था. यहां से 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर 7 लैपटाप, 8 मोबाइल फोन, 6 हेडफोन, एक मोडेम और अन्य सामान जब्त किया.
निर्माण नगर का रहने वाला लेख सिंह राजपुरोहित कमला नेहरू नगर भांकरोटा में सेंटर चला रहा था. यहां 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया.
उन से 7 कंप्यूटर, 9 लैपटाप, 8 मोबाइल फोन, 14 हेडफोन, एक मोडेम समेत अन्य सामान जब्त किया गया. परबतसर जिला नागौर निवासी मोहित सैनी चित्रकूट में काल सेंटर चला रहा था. यहां से 9 कर्मचारियों के साथ 7 लैपटाप, 8 मोबाइल फोन, एक मोडेम पुलिस ने बरामद किया.
जगतपुरा निवासी वैभव रामनगरिया में काल सेंटर चला रहा था. यहां से 14 कर्मचारी काम करते मिले. सेंटर से 9 लैपटाप, 11 मोबाइल फोन, 9 हेडफोन, 5 मोडेम और अन्य सहायक सामग्री जब्त की गई. सीएसटी टीम गिरफ्तार सभी आरोपियों को संबंधित थाने ले आई. वहां पर आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद इन के द्वारा अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने की जो जानकारी मिली, वह इस प्रकार निकली-
هذه القصة من طبعة July 2023 من Manohar Kahaniyan.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

