इश्क की बिसात पर खतरनाक साजिश
Manohar Kahaniyan|August 2022
कहते हैं नारी का कामुक मन कब विचलित हो जाए, कोई नहीं जानता. मनीषा फौजी प्रवीण की पत्नी थी. 2 बच्चों के साथ वह 4 जेठों के परिवार के साथ रहती थी. सुखसुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं थी. इस के बावजूद भी वह चचेरे देवर दीपक से इश्क लड़ा बैठी. फिर इश्क की बिसात पर उस ने ऐसी खतरनाक साजिश रची कि...
शैलेंद्र कुमार 'शैल'
इश्क की बिसात पर खतरनाक साजिश

ह 8×10 फीट की साधारण रसोई थी. उस में सारी चीजें बड़े तरीके से अपनी अपनी जगह पर रखी हुई थीं. रसोईघर से सटे बाईं ओर की तरफ एक बड़ा सा दालान था. दालान से सटे 3 बड़े और शानदार कमरे थे. रसोईघर तक पहुंचने के लिए इन्हीं कमरों से हो कर जाना होता था. पहली मंजिल पर बने कमरे भूतल पर बने कमरों के नक्शे के आधार पर ही बने थे. मकान में कुल मिला कर 5 परिवार रहते थे.

भूतल वाले कमरे में भारतीय सेना में हवलदार प्रवीण कुमार अपनी पत्नी मनीषा और 2 बच्चों के साथ रहता था. बाकी और कमरों में उस के 4 बड़े भाई अपने अपने परिवारों के साथ रहते थे.

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव डूडीवाला बिशुनपुरा में भले ही पांचों परिवारों के चूल्हे अलगअलग जलते रहे हों लेकिन पांचों भाइयों में गजब की एकता थी. दुखसुख होने पर पांचों भाई एकदूसरे के लिए 24 घंटे एक पैर पर खड़े रहने के लिए तैयार रहते थे. भाइयों की एकता देख कर पासपड़ोस के लोग ईर्ष्या से जलभुन उठते थे, लेकिन पड़ोसियों की परवाह किए बिना पांचों भाई अपनी मस्ती में रहते थे.

बहरहाल, एक रोज अपने किचन में घर की सब से छोटी बहू और हवलदार प्रवीण की पत्नी मनीषा खड़ी हो कर आटा गूंथने में मस्त थी. पीछे से अचानक से खुद को उस ने किसी की मजबूत बांहों में पूरी तरह जकड़ते हुए महसूस किया तो वह डर के मारे बुरी तरह उछल पड़ी. हाथ से आटा वाला परात छूटतेछूटते बचा.

पलट कर देखा तो उस के सामने उस का देवर दीपक खड़ा था. उसे डरीसहमी हालत में देख कर वह मुसकरा रहा था.

“देवरजी, ऐसे भी कोई मजाक करता है क्या भला?" डर के मारे मनीषा अभी भी कांप रही थी.

"क्या हुआ भाभी, आप इतनी डरी सी क्यों हैं?" दीपक बोला.

"आप तो ऐसे अंजान बनते हो जैसे आप को कुछ पता ही न हो. भला ऐसे भी कोई मजाक करता है क्या ? अभी कोई देख लेता तो क्या होता, जानते हो भी आप?" मनीषा इठलाते हुए बोली.

"हां, हमारा प्यार सरेआम रुसवा हो जाता, " भाभी मनीषा को अभी भी वह अपनी मजबूत बांहों में ले कर झूल रहा था.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2022 من Manohar Kahaniyan.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة August 2022 من Manohar Kahaniyan.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 8500 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من MANOHAR KAHANIYAN مشاهدة الكل
लंदन में रची दत्तक पुत्र की हत्या की साजिश
Manohar Kahaniyan

लंदन में रची दत्तक पुत्र की हत्या की साजिश

एक एनआरआई दंपति ने गुजरात में गोद लिए बच्चे की मौत पर किया डेढ़ करोड़ रुपए की बीमा रकम का दावा, सिडनी में इसी दंपति पर लगा 603 करोड़ रुपए की कोकीन के धंधे का आरोप, ब्रिटेन की अदालत में भारतीय मूल के इसी दंपति पर 7 साल तक चला मर्डर, ड्रग्स और मनी लौंड्रिंग का मुकदमा... फिर हुई 33 साल की सजा.... पढ़ें सब कुछ परतदरपरत कलई खोलती इस दंपति की कहानी....

time-read
8 mins  |
April 2024
बेरहम हुआ रिश्ता, बच्चे बने कातिल
Manohar Kahaniyan

बेरहम हुआ रिश्ता, बच्चे बने कातिल

पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद सुंदर लाल ने अपनी दोनों बेटियों और बेटे की अच्छी परवरिश की. बड़ी बेटी ने पीएचडी की और बेटे ने एम. कौम. इन उच्चशिक्षित बच्चों ने एक दिन सुंदर लाल की बेरहमी से हत्या कर डाली. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? पढ़ें, फेमिली क्राइम की यह कहानी.

time-read
10 mins  |
April 2024
हीरा व्यापारी का फाइव स्टार लव
Manohar Kahaniyan

हीरा व्यापारी का फाइव स्टार लव

25 वर्षीय अंजलि शा और 44 वर्षीय हीरा व्यापारी संदीप सुरेश कांबले इश्क की नदी में मदहोश हो कर तैर रहे थे. संदीप अंजलि से शादी करने को भी तैयार था, तभी उन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि फाइव स्टार होटल में अंजलि ने ही प्रेमी संदीप की हत्या कर डाली?

time-read
5 mins  |
April 2024
100 करोड़ के घोटाले में फंसीं कौशिक बहनें
Manohar Kahaniyan

100 करोड़ के घोटाले में फंसीं कौशिक बहनें

हरियाणा के सहकारिता विभाग में हुए घोटाले का मुख्यमंत्री ने स्पैशल ऑडिट कराने का आदेश जारी कर दिया है. खास बात यह है कि यह औडिट वर्ष 1995 से होगा. इस से अनेक नेताओं और अफसरों की नींद उड़ी हुई है. आप भी जानिए कि सहकारिता विभाग में आखिर 100 करोड़ का घोटाला हुआ कैसे?

time-read
10 mins  |
April 2024
40 महीने कैद में रहा कंकाल
Manohar Kahaniyan

40 महीने कैद में रहा कंकाल

22 वर्षीया रीता कुमारी उर्फ मोनी शादी से एक सप्ताह पहले अचानक गायब हो गई. फिर उस का खेत में कंकाल मिला. 40 महीने तक पुलिस ने वह कंकाल घर वालों को नहीं दिया. बाद में हाईकोर्ट को ही इस मामले में दखल देनी पड़ी. आखिर किस ने की थी रीता की हत्या और पुलिस ने 40 महीने तक कंकाल घर वालों को क्यों नहीं सौंपा ? पढ़िए, सोशल क्राइम की अनोखी कहानी.

time-read
7 mins  |
April 2024
सूइयों के सहारे सीने में उतरी मौत
Manohar Kahaniyan

सूइयों के सहारे सीने में उतरी मौत

पति राजेश विश्वास का इलाज कराने पहुंची नववधू 24 वर्षीय प्रिया को अस्पताल के ही कंपाउंडर फिरीज यादव से प्यार हो गया. राजेश को ठिकाने लगाने के लिए इन्होंने इस तरह उसके सीने में मौत उतारी कि....

time-read
6 mins  |
April 2024
लड़की से लड़का क्यों बनी स्वाति
Manohar Kahaniyan

लड़की से लड़का क्यों बनी स्वाति

सौफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति शारीरिक रूप से भले ही लड़की थी, लेकिन मानसिक रूप से वह लड़का थी. इस असमंजस की जिंदगी से उबरने के लिए जेंडर चेंज करा कर वह स्वाति से शिवाय बन गई. पुरुष बनने के लिए उसे कितने औपरेशन कराने पड़े? उन की प्रक्रिया क्या रही? इस में कुल कितना खर्च आया? आइए, जानें पूरी कहानी शिवाय की जुबानी.

time-read
9 mins  |
April 2024
गर्लफ्रैंड के लिए विमान का अपहरण
Manohar Kahaniyan

गर्लफ्रैंड के लिए विमान का अपहरण

37 वर्षीय बिजनैसमैन बिरजू सल्ला उर्फ अमर सोनी को जेट एयरवेज की कर्मचारी से प्यार हो गया. उसे मुंबई बुलाने की खातिर उन्होंने एयरलाइन कंपनी तक खोलने का मन बना लिया, लेकिन गर्लफ्रेंड तैयार नहीं हुई तो उन्होंने जेट एयरवेज का प्लेन हाइजैक करने की ऐसी सुनियोजित चाल चली कि.....

time-read
5 mins  |
April 2024
सऊदी अरब की सुंदरी पहली बार 'मिस यूनिवर्स' की रेस में
Manohar Kahaniyan

सऊदी अरब की सुंदरी पहली बार 'मिस यूनिवर्स' की रेस में

पहली बार ऐसा होगा, जब कट्टरपंथी इसलामिक देश सऊदी अरब की सुंदर मौ 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी सुंदरता बिखेरती नजर आएगी. कारण यह प्रतियोगिता इस बार चर्चा में है, जिस का फाइनल इसी साल मैक्सिको मे सितंबर को होगा.

time-read
2 mins  |
April 2024
डौन की शादी में पुलिस वाले बने बाराती
Manohar Kahaniyan

डौन की शादी में पुलिस वाले बने बाराती

अकसर गैंगस्टर और पुलिस के बीच चूहाबिल्ली का खेल होता है, लेकिन गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी में पुलिस वाले न सिर्फ बाराती बने बल्कि उन्हें वेटरों तक की निगरानी करनी पड़ी. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

time-read
6 mins  |
April 2024