CATEGORIES
فئات
भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले मशहूर अभिनेत्री और चर्चित टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।
इंडियन कोस्ट गार्ड पेपर में नकल कराने वाले गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार
कोटा जिले की विज्ञान नगर थाना पुलिस एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन कोस्ट गार्ड के पेपर में नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल व एक क्रेटा कार जब्त की है। मोबाइल में परीक्षा के एडमिट कार्ड व प्रश्न पत्र की सामग्री पाई गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना यौन उत्पीड़न के आरोपों की काट अनुष्ठान में ढूंढ़ रहे
जनता दल (सेक्युलर) विधायक एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना के स्थानीय आवास पर बुधवार को चिलचिलाती गर्मी में 'हवन' का धुआं उठता नजर आ रहा था।
पत्थर खदान में बड़ा धमाका
चार की मौत, आठ घायल
दिल्ली समेत उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो से चार दिन लू चल सकती है।
घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री रफ्तार अप्रैल में पड़ी सुस्त
देश में यात्री वाहनों की बिक्री नए वित्त वर्ष (2024-25) के पहले महीने में स्थिर रही। अप्रैल में वाहन की 3.38 लाख इकाइयां बेची गईं। बिक्री पर उच्च तुलनात्मक आधार प्रभाव और आम चुनावों के कारण कम मांग का असर हुआ। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 1.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,38,341 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 3,32, 468 इकाई थी। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै और टाटा मोटर्स की घरेलू थोक बिक्री में मामूली वृद्धि हुई है।
राजग का चुनावी घोषणापत्र केवल तेदेपा और जनसेना का प्रतिनिधित्व करता है: पुरंदेश्वरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटकों द्वारा मंगलवार को जारी घोषणापत्र केवल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनसेना के वादों का ही प्रतिनिधित्व करता है, भाजपा का नहीं।
आरक्षण को लेकर भाजपा से सवाल करने पर प्रधानमंत्री प्रतिशोधपूर्ण रवैया अपना रहे: रेवंत रेड्डी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ हमला तेज करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे भगवा दल से उसकी आरक्षण खत्म करने की कथित 'साजिश' को लेकर सवाल करने पर उनके खिलाफ प्रतिशोधपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।
आतंकवादी पन्नू को बचाने के लिए भारत पर दबाव बढ़ा रहा है अमेरिका
अमेरिका खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश को लेकर भारत पर दबाव बढ़ा रहा है और वाशिंगटन पोस्ट की खबर के बाद अमेरिका ने कहा है कि वह इस मामले में अपनी चिंताओं को सीधे तौर पर और उच्च स्तर पर भारत सरकार के साथ उठाता रहेगा तथा भारत की जवाबदेही की उम्मीद करता है।
सत्तर साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संविधान को बदल देने के कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी 70 वर्ष सत्ता में रहने के बावजूद पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी।
चंद्रमा पर दोहन करने योग्य गहराई में और जमा हुआ जल: इसरो
हाल के अध्ययन से पता चलता है कि पहले कुछ मीटर में उपसतह बर्फ की मात्रा दोनों ध्रुवों की सतह पर मौजूद बर्फ की तुलना में लगभग पांच से आठ गुना अधिक है।
महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के साथ नहीं रह सकती भाजपा
शाह ने प्रज्ज्वल का जिक्र करते हुए कहा
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी से मचा हड़कंप
दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई स्कूलों में बुधवार को आतंकवादी हमले की धमकी वाली एक ईमेल मिलने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया, लेकिन बाद में पुलिस और सरकार ने इसे अफवाह करार दिया।
गुणानुवाद सभा में आचार्यश्री जयंतसेनसूरी का स्मरण
आचार्यश्री जयंतसेनसूरीश्वरजी म.सा. की सातवीं वार्षिक पुण्यतिथि समारोह साहुकारपेट के राजेन्द्र भवन में मनाया गया।
मुंबई की अदालत ने क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को समन जारी किया
यहां की एक सत्र अदालत ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल की अर्जी पर मंगलवार को क्रिकेट खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को समन जारी किया।
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में भाजपा बलात्कारियों को बचा रही है, उन्हें भागने में मदद कर रही है: तेजस्वी ,
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर केंद्र के सत्तारूढ़ दल भाजपा पर प्रहार करते हुए उस पर \"बलात्कारियों को बचाने और उन्हें भागने में मदद करने का आरोप लगाया।
सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रम भाजपा के प्रति 'जनता का अगाध स्नेह' दर्शाते हैं : सिंह
सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रमों का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस को \"डूबता जहाज'' बताया और कहा कि ये वाकये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति जनता का अगाध स्नेह दर्शाते हैं।
कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आई तो उसका इरादा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने का है।
आत्महत्या के मामले में एक व्यक्ति या संस्था को ही दोषी नहीं ठहरा सकते : दिलावर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को कहा कि कोचिंग करने वाले छात्रों की आत्महत्या के लिए केवल संस्थानों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उनके माता-पिता और मित्र मंडली भी आत्महत्या के मामलों में योगदान करते हैं।
झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत होगी : भजनलाल शर्मा
झारखंड की धनबाद और जमशेदपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान रोड शो और जनसभाओं में पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई।
शिक्षा समाज को सबसे बड़ा दान : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिक्षा को समाज के लिए सबसे बड़ा दान बताते हुए मंगलवार को कहा कि यह बदलाव का सबसे प्रभावी साधन है।
कांग्रेस के विभाजनकारी मंसूबे हैं : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण का समर्थन कर रही है जबकि संविधान के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता।
चेन्नई रेलवे डिवीजन में सघन टिकट चेकिंग अभियान एक दिन चूककर्ताओं से साढे तीन लाख जुर्माना वसूला
अनधिकृत यात्रियों पर अंकुश लगाने का अभियान गहन तरीके से रहेगा जारी
अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो 'संविधान को फाड़ कर फेंक देगी' : राहुल गांधी का दावा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता में लौटती है तो वह गरीबों, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी को अधिकार देने वाले \"संविधान को फाड़ कर फेंक देगी।
नरेंद्र मोदी रिमोट से जगन मोहन रेड्डी को नियंत्रित कर रहे हैं: शर्मिला
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धुन पर नाच रहे हैं जो रिमोट कंट्रोल से संचालित होने के समान है।
उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल की गिरफ्तार के समय को लेकर ईडी से सवाल किया, जवाब मांगा
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आम चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के समय को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सवाल किया और जांच एजेंसी से इसका जवाब मांगा।
पति व ससुराल वालों के खिलाफ झूठे पुलिस मामले दर्ज करना क्रूरता : उच्च न्यायालय
बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने कहा कि पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे मामला दर्ज कराना क्रूरता है।
शरद पवार ने कहा, नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढियों ने देश के लिए खुद को दान कर दिया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'शहजादा' करार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की और कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया।
आईएमए अध्यक्ष के मीडिया में दिए बयान से उच्चतम न्यायालय नाराज
बाबा रामदेव के खिलाफ अदालती कार्यवाही पर
एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में कोविड टीके के 'बहुत दुर्लभ' दुष्प्रभाव को स्वीकार किया
ब्रिटेन स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया है कि इसका कोविड टीका रक्त के थक्के जमाने संबंधी दुष्प्रभाव उत्पन्न कर सकता है, लेकिन इनके बीच कोई संबंध होने की जानकारी नहीं है।