يحاول ذهب - حر

Samay Patrika - MARCH 2025

filled-star

Click here to filter issues by date range


Samay Patrika
From Choose Date
To Choose Date

Samay Patrika Description:

Samay Patrika hindi magazine -all about books.

في هذا العدد

समय पत्रिका में इस बार पढ़िए कुछ बेहद खास और दिलचस्प किताबों की चर्चा। जितेंद्र दीक्षित की नई किताब 'ये है बंबई नगरिया' जो सिर्फ एक उपन्यास नहीं, बल्कि एक ऐसा आईना है जो समाज, धर्म, और इंसानियत के सच को दिखाता है। यह किताब आपको सोचने पर मजबूर कर देगी और आपके दिल में एक गहरी छाप छोड़ेगी। इसे प्रभात प्रकाशन ने छापा है। वहीं, लेखक अनिल यादव के कहानी संग्रह 'अप्रेम' में समकालीन दुनिया के ज्वलंत सवालों को छुआ गया है। ये कहानियाँ उपभोक्तावादी चकाचौंध, राजनीतिक-कॉरपोरेट षड्यंत्र, धर्म के व्यापार और पर्यावरणीय संकट के बीच फँसे आम इंसान की टूटन, हताशा और संघर्ष को बेहद संवेदनशीलता से उकेरती हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन स्वदेश ने किया है। हिंदी फिल्मों की मशहूर निर्माता, डायरेक्टर और लेखिका सीमा कपूर की आत्मकथा ‘यूँ गुज़री है अब तलक’ केवल उनकी ज़िंदगी की कहानी नहीं है। यह किताब एक पूरे दौर की याद दिलाती है, जिसमें उस समय के मशहूर कलाकारों, फिल्म बनाने वालों और सीमा जी के परिवार के बारे में भी बताया गया है। इस पुस्तक को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। लुइस एल. हे की किताब 'सबकुछ ठीक है' बताती है कि सकारात्मक सोच, और अपने अंदर की आवाज़ की मदद से हम शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। इस अंक में पढ़िए पं. जवाहरल लाल नेहरु की प्रसिद्ध पुस्तक 'भारत एक खोज' की खास चर्चा। यह किताब नेहरू ने 1942 से 1945 के बीच लिखी थी, जब वे अहमदनगर के जेल में बंद थे।

القضايا الأخيرة

عناوين ذات صلة

الفئات الشعبية