Facebook Pixel احصل على وصول رقمي إلى عدد Dainik Bhaskar Damoh - June 24, 2025 | Magzter.com

يحاول ذهب - حر

Dainik Bhaskar Damoh - June 24, 2025

filled-star

Click here to filter issues by date range


Dainik Bhaskar Damoh

Oops! Sorry, this magazine is unavailable.

في هذا العدد

June 24, 2025

घबराहट ड्रग, सेंसेक्स सिर्फ 0.6% गिरा, एशिया-प्रशांत का इंडेक्स 0.40% चढ़ा

ईरान-इजराइल युद्ध में अमेरिका की एंट्री का शेयर बाजार पर ज्यादा असर नहीं हुआ। इस घटना के बाद दुनियाभर के बाजारों की पहली प्रतिक्रिया उतनी तेज नहीं रही, जितनी आशंका जताई जा रही थी। भारतीय बाजार सिर्फ 0.6% गिरे। दुनियाभर के अन्य बाजार भी अधिकतम 0.76% ही टूटे। चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में तो 0.67% तक तेजी आई। वास्तव में एमएससीआई एशिया- पेसिफिक इंडेक्स (जिसमें भारत शामिल है) में 0.40% तेजी दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 511.4 अंक गिरकर 81,897 पर और निफ्टी 140.5 अंकों की गिरावट के साथ 24,972 पर बंद हुआ। ट्रेडिंग की शुरुआत में ये दोनों बेंचमार्क इंडेक्स करीब 1% गिर गए थे। सेंसेक्स 81,477 के निचले स्तर तक आ गया था। लेकिन यह 420 अंक रिकवर हो गया। दिलचस्प है कि छोटी-मझोली कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। मसलन, निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.70% बढ़त पर बंद हुआ। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार को तेल की आपूर्ति बाधित होने का डर सता रहा था, जो कम हो गया।

2 mins

शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया सितंबर से होगी शुरू

राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संघ में प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें लिए गए निर्णय के पालन में कल उनके नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन मंत्रालय में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें ई अटेंडेंस की समस्या के साथ अनुकंपा नियुक्ति नियमों का सरलीकरण करने, अध्यापक से राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापकों का संविलयन, पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, अतिथि शिक्षकों को वर्ष भर सेवा में रखते हुए गुरुजी की भांति नियमित करने, पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता समाप्त करने, शैक्षणिक सत्र आगामी सत्र में 1 जुलाई से प्रारंभ करने, जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति में आयु 56 वर्ष करने आदि समस्याओं को सुना।

1 mins

الفئات الشعبية