![कुपोषण के जाल से मुक्त हो रहा है छत्तीसगढ़](https://cdn.magzter.com/Grehalakshmi/1675418053/articles/dzYGh8wQs1675685605097/1675685805709.jpg)
छत्तीसगढ़ में कुपोषण की समस्या अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। कुपोषण के खिलाफ चार साल पहले शुरू की गई लड़ाई के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। 2019 में शुरू किए गए 'मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान' के तहत मिलने वाले गरम भोजन और पौष्टिक आहार से अब तक लगभग 2 लाख 11 हजार बच्चे कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। इससे पहले राज्य में कुपोषित बच्चों की संख्या 4 लाख 33 हजार थी। इससे राज्य की 1 लाख से अधिक महिलाओं को एनीमिया से भी मुक्त कराया गया।
2015-16 के राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 5 वर्ष से कम उम्र के 37.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार थे। वहीं 15 से 49 वर्ष की 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थीं। 2018 में कुपोषित बच्चों की
संख्या बढ़कर 40 प्रतिशत तक पहुँच गई। अधिकांश कुपोषित बच्चे आदिवासी और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले थे।
छत्तीसगढ़ में चल रहे 'मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान' की वजह से कुपोषण की दर में लगातार कमी आ रही है। 2020-21 में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार राज्य के में कुपोषण की दर 6.4 प्रतिशत कम होकर 31.3 प्रतिशत रह गई है। कुपोषण की राष्ट्रीय दर 32.1 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ में कुपोषण की स्थिति की सतत निगरानी के लिए हर साल 'वजन त्यौहार' का आयोजन किया जाता है। इस त्यौहार में बच्चों का वजन मापा जाता है। 2021 में आयोजित किए गए 'वजन त्यौहार' में करीब 22 लाख बच्चों का वजन लिया गया था। 2019 से 2021 के बीच कुपोषण की दर में 3.51 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कुपोषण का आंकलन पारदर्शी और सटीक तरीके से करने के लिए राज्य सरकार बाहरी एजेंसियों की मदद ले रही है।
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin February 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin February 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![खीरे से बनाएं ये मजेदार डिशेस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/GbZmZA-9Y1717497123332/1717497406638.jpg)
खीरे से बनाएं ये मजेदार डिशेस
रवीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है इसलिए इसकी अलग-अलग रेसिपीज बनाकर रोज खाएं। आइए सीखते हैं न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन से खीरे की मजेदार रेसिपी।
![हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/udH7Pa5B51717496920636/1717497111435.jpg)
हसीनाओं के आकर्षक कुर्ती सेट्स
अगर आप अपने लिए लेटेस्ट डिजाइन के कुर्ती सेट्स लेना चाहती हैं या दर्जी से बनवाना चाहती हैं, तो यहां उसके लिए सुन्दर डिजाइन दिए जा रहे हैं।
![गर्मियों में रोमांच का मजा है केवल यहां](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/mchZSHBQF1717496575734/1717496891674.jpg)
गर्मियों में रोमांच का मजा है केवल यहां
हमारे देश में गर्मी का मौसम बहुत ही खास होता है। इस दौरान बच्चों की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में घूमने के साथ-साथ एक ऐसा मौका मिल जाता है, जहां पर लोग स्पोर्ट्स और एडवेंचर ट्रिप का भरपूर मजा ले सकें।
![वट सावित्री व्रत से पाएं सावित्री जैसा सौभाग्य](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/WBEBrjHqR1717496105573/1717496410329.jpg)
वट सावित्री व्रत से पाएं सावित्री जैसा सौभाग्य
हिंदू मान्यताओं के अनुसार यदि एक स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत-उपवास रखती है तो उसका सुहाग अमर हो जाता है। सावित्री की तरह उसका सौभाग्य बढ़ जाता है। ऐसा ही एक व्रत है जिसे करने से पति के भाग्य में वृद्धि होती है। उस व्रत का नाम है - वट सावित्री।
![मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी से लेकर आलिया तक सभी ने ढाया कहर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/rU5MUwkEy1717495885669/1717496090855.jpg)
मेट गाला 2024 में ईशा अंबानी से लेकर आलिया तक सभी ने ढाया कहर
फैशन की दुनिया में खलबली मची हुई है, क्योंकि कुछ खास सेलेब्स ने जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना। जलवा बिखेरा तो सभी दंग रह गए। इन खास अभिनेत्रियों के खूबसूरत लुक्स को देखकर सबके दिलों की धड़कनें अचानक बढ़ गई। ब्यूटीफुल आउटफिट्स और अमेजिंग स्टाइलिंग के साथ इन सेलेब्स ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। जानते हैं कुछ खास और बेहतरीन मेट गाला लुक्स के बारे में।
![सितारों का खूबसूरत आशियाना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/4b_NQdP_p1717495523557/1717495876782.jpg)
सितारों का खूबसूरत आशियाना
आप अपने शहर में एक खूबसूरत आशियाना तलाश रहे हैं तो फिल्मी सितारों से टिप्स ले सकते हैं। यह घर देखने में जितने शाही हैं, उतने पर्यावरण अनुकूल भी। आइए एक नजर डालें बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घरोंदों पर-
![यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/luGqylfdV1717495242405/1717495515964.jpg)
यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स
हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड स्टार गर्मियों में अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों पर घूमने गए हैं। जहां वे अपने परिवार के साथ कुछ पल सुकून के साथ बिता रहे हैं।
![इन 8 एप्लाइंसेस से किचन काउंटर टॉप को सजाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/n75PYH0kz1717494913685/1717495237295.jpg)
इन 8 एप्लाइंसेस से किचन काउंटर टॉप को सजाएं
रसोईघर को सजाने के लिए और आपके काम को आसान बनाने के लिए कुछ खास मशीन आपके पास जरूर होनी चाहिए। ये मशीन न सिर्फ आपकी कुकिंग लाइफ आसान कर देंगी बल्कि साथ ही आपके घरवाले भी आपसे बेहद खुश हो जाएंगे।
![सीखिए खाना परोसने की कला](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/U7PeYKnRl1717494644045/1717494909516.jpg)
सीखिए खाना परोसने की कला
रवाना कितना ही स्वादिष्ट क्यों न हो अगर उसे डाइनिंग टेबल पर अच्छी तरीके से पेश न किया जाए, तो उसका स्वाद थोड़ा फीका पड़ जाता है और अगर सामान्य खाने को भी डाइनिंग टेबल पर सही तरीके से परोसा जाए, तो खाने वाले की तरफ उसका आकर्षण बढ़ जाता है।
![शेफ शिवेश के साथ लें मैंगो रेसिपीज का मजा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1720744/oq8rORqXz1717494276299/1717494619337.jpg)
शेफ शिवेश के साथ लें मैंगो रेसिपीज का मजा
इंस्टाग्राम में छाए रहने वाले मशहूर बेकर शिवेश भाटिया यूं तो आपको हमेशा बेक करने के टिप्स देते रहते हैं लेकिन इस गर्मी वह आपके लिए लेकर आए हैं स्मूदी और पुडिंग्स।