जन्म विवरण निम्नानुसार दिया गया था:
उक्त जन्मविवरण के आधार पर बनाई गई जन्मपत्रिका में सूर्य, चन्द्रमा में अन्तर दिखाई देता है। हालाँकि तिथि श्रावण शुक्ल सप्तमी है, परन्तु ई. सन् 1543 तथा जन्म समय का स्रोत लेखक दण्डपाणि पाण्डा ने नहीं दिया है।
सम्भवत: विल्सन के आधार पर जन्मविवरण विक्रम संवत् 1600 मानते हुए लेखक दण्डपाणि पाण्डा ने अथवा उन्होंने जिस स्रोत से यह जन्मपत्रिका दी है. उन्होंने श्रावण शुक्ल सप्तमी के आधार पर गणना से जन्मतिथि का निर्धारण किया होगा और जन्म समय लग्न में गुरु की स्थिति को रखते हुए बना दिया गया प्रतीत होता है। विद्वानों ने विल्सन के विक्रम संवत् 1600 के तुलसीदासजी के जन्म के मत का खण्डन किया है। इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, दूसरी ओर यह सर्वविदित है कि तुलसीदासजी का जन्म मूलसंज्ञक नक्षत्र में हुआ था, जिसके चलते पिता ने उनका त्याग कर दिया था, परन्तु यहाँ जन्मनक्षत्र चित्रा है।
इंटरनेट पर एक ब्लॉग में तुलसीदासजी का एक और जन्म विवरण मिलता है, जिसमें उनका जन्म श्रावण शुक्ल सप्तमी विक्रम संवत् 1554 को परिगणित करते हुए 06 जुलाई, 1497 प्रात: 11:52 बजे राजापुर निर्धारित किया है। तदनुसार जन्मपत्रिका तुला लग्न एवं तुला नवांश की निर्मित होती है।
इस जन्म विवरण और उसके आधार पर निर्मित जन्मपत्रिका को स्वीकार करने में निम्नलिखित कठिनाइयाँ हैं :
1. यहाँ चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र एवं कन्या राशि में है, जबकि सुप्रचलित जनश्रुति के अनुसार तुलसीदासजी का जन्म मूलसंज्ञक नक्षत्र में हुआ था।
2. ब्लॉग लेखक ने जन्म विवरण का स्रोत नहीं दिया। जहाँ तक विक्रम संवत् 1554 का प्रश्न है, तो यह मूलत: वेणीमाधव गोस्वामी के मूलगोसाई चरित में प्रतिपादित है। उसी में ही श्रावण शुक्ल सप्तमी का उल्लेख मिलता है, जैसाकि आगे देखेंगे कि वेणी माधव गोस्वामी ने जन्म विवरण के साथ-साथ ग्रहस्थिति का भी वर्णन किया है, उसका विक्रम संवत् 1554 की ग्रहस्थिति से कोई मेल नहीं है।
3. वि.सं. 1554 में श्रावण अधिक मास है। ऐसी स्थिति में शुक्लपक्ष सप्तमी अधिक मास की है या शुद्ध मास की, यह भी स्पष्ट नहीं है।
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin August 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Jyotish Sagar dergisinin August 2023 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
अजमेर की भगवान् नृसिंह प्रतिमाएँ
विधानानुसार नृसिंहावतार मानव एवं पशु रूप धारण किए, शीश पर मुकुट, बड़े नाखून, अपनी जानू पर स्नेह के साथ प्रह्लाद को बिठाए हुए है। बालक प्रह्लाद आँखें मूँदे, करबद्ध विनम्र भाव से स्तुति करते प्रतीत हो रहे हैं।
सूर्य नमस्कार से आरोग्य लाभ
सूर्य नमस्कार की विशेष बात यह है कि इसका प्रत्येक अगले आसन के लिए प्रेरित करता है। इस क्रम में लगातार 12 आसन होते हैं। इन आसनों में श्वास को पूरी तरह भीतर लेने और बाहर निकालने पर बल दिया जाता है।
जब नारद जी ने दिया श्रीहरि को शाप!
जिस रास्ते से नारद जी जा रहे थे, उसी रास्ते पर श्रीहरि ने सौ योजन का एक मायावी नगर रचा। उस नगर की रचना भगवान् विष्णु के नगर वैकुण्ठ से भी ज्यादा सुन्दर थी।
घर की सीढ़ियों की दशा और दिशा आदि का विचार
दक्षिण-पश्चिम अथवा नैर्ऋत्य कोण सीढ़ियों के लिए शुभ माना जाता है, वहीं उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में सीढ़ियाँ निर्मित नहीं करनी चाहिए।
भक्ति, वात्सल्य एवं शृंगार के परिचायक महाकवि सूरदास
पुष्टिमार्गीय भक्ति के दार्शनिक स्वरूप को सूरदास जी ने भली-भाँति समझा था तथा समझकर काव्य की भाव भूमि पर उसे प्रेषणीय बनाने के लिए वात्सल्य रस का अवलम्बन लिया।
क्रान्तिवीर विनायक दामोदर सावरकर!
सावरकर जेल से छूटकर जब वापस भारत आए, तो देश की आजादी का आन्दोलन जोर पकड़ रहा था। अब उन्होंने हिन्दू राष्ट्रवाद का समर्थन किया। जब देश के विभाजन का प्रस्ताव आया, तो सावरकर ने इसका विरोध किया पर तत्कालीन परिस्थितियों के कारण अन्ततोगत्वा देश का विभाजन हुआ।
पीपल को क्यों नहीं काटना चाहिए?
श्री मद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने बताया है कि, पीपल उन्हीं का एक रूप है। इसी कारण पीपल की पूजा करने पर भगवान् श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और हमारे दःखों को दूर करते हैं।
मृत्यु से परे की सत्यता!
उसने मेरे पैरों पर मकड़े से चलाए और मेरे दोनों पैर स्थिर कर दिए। जब मैंने क्षमा माँगी, तो वह मेरे सामने आ गया।
कैसा रहेगा भारत के लिए वृषभ का गुरु?
संसद एवं विधानसभाओं पर कार्यपालिका की प्रधानता तो रहेगी, परन्तु विपक्ष की बली स्थिति और उसकी सक्रियता के चलते सत्ता पक्ष पर अंकुश भी रहेगा, जिससे संसदीय लोकतन्त्र की शक्ति का अहसास भी होगा।
आम चुनाव, 2024 के सन्दर्भ में नरेन्द्र मोदी और राहुल के सितारे!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आम चुनाव, 2024 की दृष्टि से वर्तमान समय बहुत प्रतिकूल नहीं है। हालाँकि राहु की अन्तर्दशा में सूर्य की प्रत्यन्तर्दशा और बाद में आ रही चन्द्रमा की प्रत्यन्तर्दशा नैसर्गिक रूप से अच्छी नहीं मानी जाती।