उम्र '43' नहीं लेवल '43' कहो
Outlook Hindi|March 04, 2024
रोहन बोपन्ना ने युगल खिताब जीतकर और विश्व युगल रैंकिंग में शिखर पर पहुंच पहुंच कर उम्र को पीछे छोड़ा
मंथन रस्तोगी
उम्र '43' नहीं लेवल '43' कहो

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने हाल में अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीता। दो दिन बाद ही, बोपन्ना युगल रैंकिंग में विश्व नंबर एक पर पहुंच गए। इन दोनों की ही इस उपलब्धि को अगर कोई बात कीमती बनाती है, तो वह है रोहन बोपन्ना की उम्र। रोहन ने 43 साल की उम्र में इस कामयाबी को हासिल किया है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले रोहन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। लिएंडर पेस और महेश भूपति के बाद यह कारनामा करने वाले वे तीसरे भारतीय हैं। टेनिस शारीरिक क्षमता को हर सेकंड जांचने का खेल है। 35 की उम्र के बाद शरीर थकने लगता है। मगर, जीत की जिद हो, तो नामुमकिन लक्ष्य भी मुमकिन बन जाता है। संन्यास लेने की उम्र में टेनिस जैसे खेल में वापसी और बुलंद हौसलों को नतीजों में बदलने की कहानी का नाम ही ‘रोहन बोपन्ना’ है।

कर्नाटक के कुर्ग में चार मार्च 1980 को जन्मे बोपन्ना खूबसूरत कॉफी बागानों के बीच पले-बढ़े हैं। रोहन बचपन से टेनिस के प्रति आकर्षित थे और इस खेल को सबसे ज्यादा पसंद करते थे। उनका परिवार खेलप्रेमी था इसलिए उन्हें इसका फायदा भी मिला। पिता के कहने पर रोहन ने ग्यारह वर्ष की आयु से टेनिस खेलना शुरू कर दिया। उन्नीस वर्ष की उम्र में रोहन ने अपने शौक को ही पेशा बनाने का निर्णय ले लिया। वैसे भी खेल के प्रति उनके संकल्प और उत्साह से यह तो स्पष्ट था कि उनका भविष्य उज्ज्वल है। देखते ही देखते बोपन्ना के खेल को पहचान भी मिलने लगी।

रोहन की प्रतिभा कम उम्र में ही नजर आने लगी थी।  जूनियर लेवल में भारतीय टेनिस परिदृश्य में उनकी पहचान बननी शुरू हो गई थी। कोर्ट पर उनकी प्रतिभा का जादू ही था जो उन्हें अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय ने छात्रवृत्ति दे दी। इस अवसर का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और अपने करिअर को आगे बढ़ाने, खुद को कॉलेजिएट टेनिस खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में इसका उपयोग किया। कॉलेज की ओर से एटीपी टूर के साथ ही रोहन बोपन्ना के टेनिस करियर ने उड़ान भरी।

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin March 04, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin March 04, 2024 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

OUTLOOK HINDI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...
Outlook Hindi

उत्तर नहीं, मैं प्रश्न हूं...

आम चुनाव के नतीजों में भाजपा के बहुमत से चूक जाने का सबसे बड़ा कारण अकेले उत्तर प्रदेश है, पर ऐसा हुआ कैसे

time-read
10+ dak  |
June 24, 2024
रोमांच चला अमेरिका
Outlook Hindi

रोमांच चला अमेरिका

भारत-पाकिस्तान का मैच दुनिया के किसी भी कोने में हो, दर्शकों के लिए रोमांच की सामग्री हमेशा तैयार रहती है

time-read
5 dak  |
June 24, 2024
कदम दर कदम भारत
Outlook Hindi

कदम दर कदम भारत

प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में देश की तरक्की की यात्रा अभूतपूर्व और अविस्मरणीय रही है

time-read
5 dak  |
June 24, 2024
पुराने हुए 'नवीन'
Outlook Hindi

पुराने हुए 'नवीन'

ढलती उम्र और बाहरी को सत्ता सौंपने की अफवाहों की कीमत

time-read
4 dak  |
June 24, 2024
जोड़तोड़ का जवाब वोट से
Outlook Hindi

जोड़तोड़ का जवाब वोट से

भाजपा की हरकतों से आजिज मतदाताओं का जनादेश

time-read
3 dak  |
June 24, 2024
आगे के लिए संदेश
Outlook Hindi

आगे के लिए संदेश

देश की आबादी के बड़े हिस्से ने सत्ता पक्ष की जगह विपक्ष को अपने हितों की जिम्मेदारी सौंपी है

time-read
4 dak  |
June 24, 2024
मुद्दों की झंडाबरदारी
Outlook Hindi

मुद्दों की झंडाबरदारी

कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने जमीनी मुद्दों के आक्रामक अभियान के जरिये चुनाव को बदला, पार्टी के कायाकल्प की कितनी संभावनाएं?

time-read
5 dak  |
June 24, 2024
कड़क मृदुभाषी
Outlook Hindi

कड़क मृदुभाषी

धमक के साथ आंध्र प्रदेश की सत्ता में लौटे तेलुगुदेशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी

time-read
4 dak  |
June 24, 2024
नीम और शहद
Outlook Hindi

नीम और शहद

नीतीश कुमार के राजनीतिक पलटाव का अतीत ऐसा है जो सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर उम्मीद जगाता है

time-read
6 dak  |
June 24, 2024
जनादेश सब पर भारी
Outlook Hindi

जनादेश सब पर भारी

आम चुनाव 2024 ने अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर बदली, हर राज्य ने अपने मुद्दे तय किए और सभी राजनैतिक पार्टियों को अलग संदेश दिए, किसी एक को बहुमत के बदले गठबंधन से संतुलन साधने पर जोर

time-read
6 dak  |
June 24, 2024