कोयला खनन को पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास
Outlook Hindi|June 26, 2023
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने साझा किया कि कैसे पिठ्ले नौ वर्षों से देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए, पर्यावरण संतुलन का ध्यान रखकर उचित मात्रा में कोयले और लिग्नाइट की सप्लाई की जा रही है।
कोयला खनन को पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास

म कोयला खनन प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि खनन भूमि पर हमारे द्वारा भारी मात्रा में पेड़ लगाए जा रहे हैं। हम खनन क्षेत्र में जल संचयन की व्यवस्था भी कर रहे हैं, जिससे सिंचाई एवं पीने के पानी की जरूरत पूरी हो सके। इसके अलावा हमने कोयला गैसीकरण के लिए 6000 करोड़ रूपये निर्धारित किए है, जिससे अपशिष्ट उत्पादन कम होगा। साल 2014-2015 से 2022-2023 तक हमने हरियाली क्षेत्र बढ़ाने के लिए 16262 हेक्टेयर भूमि पर 37.03 मिलियन पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का कार्य किया है। खनन भूमि पर पेड़ लगाकर और जल स्रोत का सरंक्षण कर के इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी तक 30 जगहों पर इको टूरिज्म के जरिए आम जनता को प्रकृति के जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमने तय किया है कि हमारी 50 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत, गैर जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन से पूरी होगी। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमारी कोशिश है कि ऊर्जा जरूरतों पर भी असर न पड़े। दोनों में संतुलन बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में भारत की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत दुनिया में सबसे कम है। यह संभव नहीं है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनता अंधेरे में रहे। इसलिए संतुलन बनाकर ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। कोयला गैसीकरण इसी दिशा में निर्णायक कदम है। तालचेर उर्वरक संयंत्र एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस तरह कोयला गैसीकरण का इस्तेमाल, भविष्य में यूरिया/अमोनिया की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। उर्वरक संयंत्र में कोयला आधारित पावर प्लांट भी है, जिसमें तालचेर खदान का कोयला इस्तेमाल किया जाता है। हम कोयला गैसीकरण को व्यावसायिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं।

जैसा कि कुछ कंपनियों ने दावा किया है कि उनके पास कोयला गैसीकरण की आधुनिक तकनीक है, हम ऐसी कंपनियों को नीलामी में आमंत्रित करते हैं।

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin June 26, 2023 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin June 26, 2023 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

OUTLOOK HINDI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
जौनपुर
Outlook Hindi

जौनपुर

इतिहास की गोद में ऊंघता-सा एक शहर है, उत्तर प्रदेश का जौनपुर। पुराने शहरों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे किसी मील के पत्थर से यू टर्न लें और सभ्यता की सामान्य दिशा से उल्टी दिशा में चल पड़ें।

time-read
3 dak  |
June 10, 2024
समय की गति की परख
Outlook Hindi

समय की गति की परख

इस संग्रह का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि कवि यहां अस्तित्ववाद के प्रश्नों से रूबरू होते हैं। निजी और वृहत्तर तौर पर जीवन को इस विमर्श के घेरे में लाकर कवि अस्तित्व से संबंधित प्रश्नों का उत्तर पाने का प्रयास करता है।

time-read
1 min  |
June 10, 2024
प्रकृति का सान्निध्य
Outlook Hindi

प्रकृति का सान्निध्य

वरिष्ठ कवयित्री सविता सिंह का नया संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’ स्‍त्री-विमर्श को नई ऊंचाई पर ले जाता है।

time-read
2 dak  |
June 10, 2024
आजाद तवायफ तराना
Outlook Hindi

आजाद तवायफ तराना

तवायफों पर आई नई वेबसीरीज हीरामंडी ने फिर कोठेवालियों और देवदासियों के साथ हिंदुस्तानी सिनेमा के रिश्तों की याद दिलाई

time-read
5 dak  |
June 10, 2024
अगला द्रोण कौन
Outlook Hindi

अगला द्रोण कौन

टीम इंडिया में अर्जुन तो बहुत, उन्हीं को संवारने के लिए एक ऐसे कोच की तलाश, जो टीम को तकनीकी-मानसिक मजबूती दे सके

time-read
4 dak  |
June 10, 2024
ममता दीदी की दुखती रग
Outlook Hindi

ममता दीदी की दुखती रग

इस चुनाव में अपनी पार्टी के नेताओं का भ्रष्टाचार ही ममता की सबसे बड़ी चुनौती

time-read
7 dak  |
June 10, 2024
हवा का रुख दोतरफा
Outlook Hindi

हवा का रुख दोतरफा

ईडी की कार्रवाइयों और जनता के मुद्दों पर टिका है चुनाव

time-read
5 dak  |
June 10, 2024
तीसरी बारी क्यों
Outlook Hindi

तीसरी बारी क्यों

विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और संविधान बदलने तथा आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह नहीं कर सकता

time-read
6 dak  |
June 10, 2024
क्या बदलाव होने वाला है?
Outlook Hindi

क्या बदलाव होने वाला है?

इस बार उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सवर्णों को अपने धर्म और वर्चस्व की चिंता दिख रही है, तो अवर्ण समाज के दिल को संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा छू रहा

time-read
6 dak  |
June 10, 2024
किस ओर बैठेगा जनादेश
Outlook Hindi

किस ओर बैठेगा जनादेश

बड़े राज्यों में कांटे के मुकाबले के मद्देनजर 4 जून को नतीजों के दिन ईवीएम से निकलने वाला जनादेश लगातार तीसरी बार एनडीए को गद्दी सौंपेगा या विपक्षी गठजोड़ 'इंडिया' के पक्ष में बदलाव की बानगी लिखेगा, यह लाख टके का सवाल देश की सियासत की अगली धारा तय करेगा

time-read
10+ dak  |
June 10, 2024