![परचम लहराती सरपंच](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1716789080/articles/B1vSZ4RUr1716804712717/1716804914098.jpg)
तारीख 3 मई, 2024. जगह थी अमेरिका न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का मुख्यालय जहां आत्मविश्वास से लबरेज एक ग्रामीण महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी और अन्य भाषाएं बोलते देखकर वहां बैठी संस्था की एक प्रतिनिधि खुद को रोक नहीं पाईं. जैसे ही भाषण समाप्त हुआ, वे आकर उनसे लिपट गईं. संयुक्त राष्ट्र के सीपीडी (सतत व्यावसायिक विकास) सत्र को संबोधित करने वाली वह महिला थीं राजस्थान के झुंझुनू जिले के लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव और उन्हें गले लगाने गई थीं यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की स्थानीय प्रतिनिधि ( भारत ) एंड्रिया वोजनार. एंड्रिया को नीरू यादव का संबोधन और उनकी ओर से गांव में किए गए नवाचार इतने पसंद आए कि उन्होंने उनके सामने संयुक्त राष्ट्र में काम करने का प्रस्ताव रख दिया. लेकिन नीरू ने शांत भाव से कहा, "मुझे अभी तो अपने गांव में बहुत-से बदलाव लाने हैं, इसलिए मेरी जरूरत यहां से ज्यादा मेरे गांव को है." नीरू की यह बात सुनकर एंड्रिया ने कहा, "मैं जल्द भारत आकर आपका गांव देखूंगी." नीरू का वह भाषण संयुक्त राष्ट्र ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गया.
काबिलेगौर है कि नीरू के सरपंच चुने जाने से पहले तक शायद ही किसी ने बुहाना तहसील के लांबी अहीर गांव का नाम सुना होगा. लेकिन नीरू की ओर से किए गए अलग-अलग तरह नए प्रयोगों के कारण आज राजस्थान और भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी गूंज है. बुहाना तहसील के अधीन आने वाली 25 ग्राम पंचायतों में एमएड के साथ डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि पाने वाली एकमात्र सरपंच हैं नीरू. अब उन नवाचारों के बारे में जानते हैं जिसके कारण इस पंचायत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ी है.
3 अक्तूबर, 2020 को नीरू लांबी अहीर पंचायत की तीसरी महिला सरपंच चुनी गईं. उस वक्त यह गांव विकास की दृष्टि से बेहद पिछड़ा हुआ था. गांव की गलियों में हर वक्त गंदा पानी भरा रहता था और गांव की अधिकांश सरकारी जमीन अतिक्रमण का शिकार थी. न खेल मैदान था न ही खेल का माहौल. नीरू ने सरपंच बनते ही ठान लिया था कि उन्हें पंचायत में ऐसे काम करने हैं जिसके कारण उनकी पंचायत का भी देश-दुनिया में नाम हो.
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin June 05, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin June 05, 2024 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![मेरे अप्पा रॉकस्टार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T0bO-RXA-1718631398293/1718631517185.jpg)
मेरे अप्पा रॉकस्टार
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में
![स्टेज के अपने राम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/2VVuH69RJ1718631277209/1718631396851.jpg)
स्टेज के अपने राम
रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद
![आदिवासी कैसे आएंगे आगे](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/T_DN8Nk5_1718631151164/1718631275264.jpg)
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है
![अब संतुलन जरुरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/WZiErFBrI1718631068287/1718631159317.jpg)
अब संतुलन जरुरी
भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा
![मजबूत हो न्यायपालिका](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/VihO1Rn5q1718630962498/1718631068501.jpg)
मजबूत हो न्यायपालिका
न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे
![भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/kL-S3cOHo1718630825637/1718630961316.jpg)
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा
![स्त्री को अधिक शक्ति](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/erTAFqZOC1718630693001/1718630823991.jpg)
स्त्री को अधिक शक्ति
राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा
![दाने-दाने का इस्तेमाल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/R9Ebfvz5A1718630596563/1718630690768.jpg)
दाने-दाने का इस्तेमाल
बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे
![ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/BMpd0Tx-B1718630471727/1718630596412.jpg)
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो
![शहरी यातायात को बनाएं सुगम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1736078/cPsC30vKa1718630363705/1718630469924.jpg)
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा