स्तनपान में न आए कोई बाधा
Anokhi|August 26, 2023
मातृत्व का सुख एक मां ही अनुभव कर सकती है। लेकिन यह सुख तब अधूरा महसूस होने लगता है, जब बच्चा मां के जरिए पेट नहीं भर पाता। नई मां के लिए स्तनपान कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। स्तनपान से जुड़ी चुनौतियां और समाधान बता रही हैं 
स्वाति शर्मा
स्तनपान में न आए कोई बाधा

मां बनने से बड़ा सुख शायद ही कोई महिला अनुभव करती होगी। गर्भ के नौ महीनों के लंबे सफर से लेकर बच्चे के दुनिया में आने के बाद के एक और नए सफर पर मां और बच्चे का रिश्ता मजबूत होता जाता है। हालांकि, इस नई राह में कुछ चुनौतियां भी होती हैं, जिनका सामना लगभग हर दूसरी नई मां को करना पड़ता है। ऐसी ही एक चुनौती है, स्तनपान। बच्चे के गोद में आने के बाद नई मां उसे छाती से लगाने का बेसब्री से इंतजार करती है। लेकिन कभी-कभी यह इंतजार निराशा में बदल जाता है। ऐसा तब होता है, जब बार-बार स्तन से लगाने पर भी दूध ठीक से नहीं आता या फिर स्तनपान के बावजूद बच्चे का पेट नहीं भर पाता। ऐसे में सही सलाह मां की इस परेशानी को दूर कर सकती है। यहां जानिए कि स्तनपान के दौरान मां को किस तरह की समस्याएं आती हैं और उनसे कैसे निपटा जा सकता है।

दूध कम बनना 

एक नई मां के लिए सबसे बड़ी और सबसे आम समस्या है, दूध का कम बनना। अकसर मांएं इसकी शिकायत करती नजर आती हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि बच्चे को बार-बार स्तन से लगाने से यह समस्या दूर हो जाती है। पर, कुछ मांओं के लिए यह नुस्खा भी काम नहीं आता। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सिंह कहती हैं कि दूध का उत्पादन आपके हॉर्मोन पर निर्भर करता है। दरअसल स्तन में कुछ ऐसे प्वाइंट होते हैं, जो कुछ विशेष हॉर्मोन को दूध बनाने का संकेत देते हैं। जन्म के तुरंत बाद से बच्चे को स्तन से लगाने से यह हॉर्मोन सक्रिय रूप से काम करने लगते हैं। लेकिन देरी करने पर इनके संकेतों में कमी आने लगती है और दूध कम बनने लगता है। एक बार दूध कम बनने पर उसे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या कामकाजी महिलाओं को ज्यादा हो सकती है क्योंकि वे अपना दूध निकालकर काम पर जाती हैं, इससे बच्चे को उसके हिस्से का दूध कुछ दिन तो मिल जाता है लेकिन मां के स्तन से दूर रहने के कारण दूध का उत्पादन गिर जाता है। डॉ. पल्लवी तनाव को भी दूध कम बनने का कारण बताती हैं, इसलिए नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नई मां के आसपास का माहौल खुशनुमा होना जरूरी है। साथ ही, कुछ खास दवाएं भी दूध के उत्पादन को गिरा देती हैं। किसी बीमारी में परामर्श लेते समय डॉक्टर को इस बात से जरूर अवगत कराएं कि आप स्तनपान करवाती हैं।

Bu hikaye Anokhi dergisinin August 26, 2023 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

Bu hikaye Anokhi dergisinin August 26, 2023 sayısından alınmıştır.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

ANOKHI DERGISINDEN DAHA FAZLA HIKAYETümünü görüntüle
सच होगा सीधे बालों का सपना
Anokhi

सच होगा सीधे बालों का सपना

केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,

time-read
3 dak  |
May 04, 2024
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
Anokhi

नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी

लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
May 04, 2024
जांच-परख कर चुनें मेकअप आर्टिस्ट
Anokhi

जांच-परख कर चुनें मेकअप आर्टिस्ट

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा

time-read
2 dak  |
May 04, 2024
दही का असली दम
Anokhi

दही का असली दम

गर्मी आते ही भारतीय घरों में दही की खपत बढ़ जाती है। दही को सामान्य तरीके से तो सब कोई अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं, अब क्यों ना इससे कुछ मजेदार डिशेज बनाई जाए। रेसिपीज बता रही हैं

time-read
4 dak  |
May 04, 2024
कलौंजी का जवाब नहीं
Anokhi

कलौंजी का जवाब नहीं

छोटी-सी कलौंजी ना सिर्फ खाने में एक अनूठा स्वाद डालती है बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाती है। खानपान में कैसे करें इस साबुत बीज का इस्तेमाल बता रही हैं कुक एक्सपर्ट

time-read
3 dak  |
May 04, 2024
क्या है यह केमिकल पील?
Anokhi

क्या है यह केमिकल पील?

इन दिनों घर पर ही दस मिनट में फेशियल जैसे ग्लो का नया फॉर्मूला जोर-शोर से अपनाया जाने लगा है। इस फॉर्मूले का नाम है, केमिकल पील। क्या है केमिकल पील और इसे लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, बता रही हैं

time-read
3 dak  |
May 04, 2024
आपको मिलेगी मनचाही खूबसूरती
Anokhi

आपको मिलेगी मनचाही खूबसूरती

खूबसूरती अब जन्मजात नहीं रही। एस्थेटिक ट्रीटमेंटस जैसे फिलर्स, बोटोक्स और केमिकल पील्स की मदद से अब खूबसूरती निखारने का एक अच्छा-खासा बाजार तैयार हो चुका है। क्या हैं ये इलाज और इन्हें लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखें, बता रही हैं

time-read
4 dak  |
May 04, 2024
एक की नहीं, हम सबकी है यह दुनिया
Anokhi

एक की नहीं, हम सबकी है यह दुनिया

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है ? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
3 dak  |
May 04, 2024
फूलों की बहार
Anokhi

फूलों की बहार

गर्मी का मौसम आते ही सुकून की तलाश शुरू हो जाती है। फैशन के मामले में आपकी यह तलाश फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों पर आकर खत्म हो सकती है। कैसे फ्लोरल प्रिंट को इस मौसम में बनाएं अपनी स्टाइल का हिस्सा, बता रही हैं स्वाति गौड़

time-read
3 dak  |
April 27, 2024
लड़कियों में अलग होते हैं ऑटिज्म के लक्षण
Anokhi

लड़कियों में अलग होते हैं ऑटिज्म के लक्षण

ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश लड़कियों की पहचान ही नहीं हो पाती क्योंकि इस बीमारी के तय लक्षणों के खाके में वे फिट नहीं बैठतीं। लड़कियों में इस बीमारी के क्या होते हैं लक्षण और कैसे इसे पहचानें, बता रहे हैं डॉ. राजीव उत्तम

time-read
3 dak  |
April 27, 2024