अभिभावक बनना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। नन्हे कदमों के आने भर से परिवार पूरा हो जाता है। सच है, पर यह भी उतना ही सच है कि तीसरे के आने के बाद दो लोगों के बीच में भी दूरियां आने लग जाती हैं। लगभग तीस साल तक शोधकर्ताओं के अध्ययन में जो निर्णायक तथ्य सामने आए, वह यह है कि रिश्ते की संतुष्टि में गिरावट की दर निसंतान जोड़ों की तुलना में उन जोड़ों में लगभग दोगुनी है, जिनके बच्चे हैं। इतना ही नहीं संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में लोग बच्चे को जन्म न देना चुन रहे हैं। अमेरिकी जनगणना के अनुसार निसंतान अमेरिकी महिलाओं की संख्या में दो पीढ़ियों में 47 फीसदी की वृद्धि हुई है। भारत में भी बच्चा न चाहने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यकीनन आंकड़े चौकाने वाले हैं। लेकिन इस बड़े बदलाव के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है बच्चे के बाद वैवाहिक जिंदगी में बढ़ने वाली उथल-पुथल।
इस बात की तस्दीक रिलेशनशिप कोच ईला जैन भी करती हैं। वह कहती हैं कि इस दौरान मानसिक, शरीरिक सरीखे तमाम बदलाव महिला के शरीर में आते हैं। अकसर पुरुष इन बदलावों को समझ नहीं पाते। गर्भावस्था और उसके बाद ऑक्सीटोसिन जिसे हम प्यार का हार्मोन भी कहते हैं अधिक मात्रा में स्त्रावित होता है। जिसके चलते मां अपने बच्चे से जुड़ जाती है। उसका पूरा ध्यान उस पर ही रहता है। नतीजा, अभी तक का सबसे जरूरी इंसान यानी पति खुद को नजअंदाज पाता है। खुद को अकेला महसूस करता है। बच्चे की ढेरों जिम्मेदारियों में फंसी मां भी असहाय होती है। ऐसे में चिड़चिड़ापन का ठीकरा फूटता है एक-दूसरे पर मां-बाप शिकायतों से भर जाते हैं और इसका असर धीरे-धीरे आपसी रिश्ते पर पड़ने लगता है।
ऐसा न हो, इसके लिए जरूरी है कि पार्टनर एक-दूसरे को समझें। खासतौर से पुरुष। उन्हें समझना होगा कि उनकी पत्नी शारीरिक, मानसिक बदलावों से जूझ रही है। साथ ही महिला को यह समझना होगा कि बच्चे के अलावा भी उसकी दुनिया है। दोनों को बढ़ी हुई जिम्मेदारी को साझा करना होगा। आप दोनों को ख्याल रखना होगा कि विवेक के साथ आने वाली जिंदगी में बढ़ाए गए कदम मुश्किल से मुश्किल राह को भी आसान बना सकते हैं।
समस्याओं को स्वीकारें
Bu hikaye Anokhi dergisinin October 15, 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Anokhi dergisinin October 15, 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
सच होगा सीधे बालों का सपना
केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं
जांच-परख कर चुनें मेकअप आर्टिस्ट
हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा
दही का असली दम
गर्मी आते ही भारतीय घरों में दही की खपत बढ़ जाती है। दही को सामान्य तरीके से तो सब कोई अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं, अब क्यों ना इससे कुछ मजेदार डिशेज बनाई जाए। रेसिपीज बता रही हैं
कलौंजी का जवाब नहीं
छोटी-सी कलौंजी ना सिर्फ खाने में एक अनूठा स्वाद डालती है बल्कि उसे खूबसूरत भी बनाती है। खानपान में कैसे करें इस साबुत बीज का इस्तेमाल बता रही हैं कुक एक्सपर्ट
क्या है यह केमिकल पील?
इन दिनों घर पर ही दस मिनट में फेशियल जैसे ग्लो का नया फॉर्मूला जोर-शोर से अपनाया जाने लगा है। इस फॉर्मूले का नाम है, केमिकल पील। क्या है केमिकल पील और इसे लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, बता रही हैं
आपको मिलेगी मनचाही खूबसूरती
खूबसूरती अब जन्मजात नहीं रही। एस्थेटिक ट्रीटमेंटस जैसे फिलर्स, बोटोक्स और केमिकल पील्स की मदद से अब खूबसूरती निखारने का एक अच्छा-खासा बाजार तैयार हो चुका है। क्या हैं ये इलाज और इन्हें लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखें, बता रही हैं
एक की नहीं, हम सबकी है यह दुनिया
हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है ? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन
फूलों की बहार
गर्मी का मौसम आते ही सुकून की तलाश शुरू हो जाती है। फैशन के मामले में आपकी यह तलाश फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों पर आकर खत्म हो सकती है। कैसे फ्लोरल प्रिंट को इस मौसम में बनाएं अपनी स्टाइल का हिस्सा, बता रही हैं स्वाति गौड़
लड़कियों में अलग होते हैं ऑटिज्म के लक्षण
ऑटिज्म से पीड़ित अधिकांश लड़कियों की पहचान ही नहीं हो पाती क्योंकि इस बीमारी के तय लक्षणों के खाके में वे फिट नहीं बैठतीं। लड़कियों में इस बीमारी के क्या होते हैं लक्षण और कैसे इसे पहचानें, बता रहे हैं डॉ. राजीव उत्तम