![जब दो परिवार मिलें पहली बार](https://cdn.magzter.com/1367228237/1672396525/articles/6bbxpLmI31672404239375/1672404594181.jpg)
हमारे यहां अभी भी शादी में लड़का-लड़की के अलावा परिवारों की भूमिका बहुत अहम मानी जाती है। इसीलिए शादी को दो परिवारों का संगम भी जाता है। हां, पिछले कुछ समय से इतना फर्क जरूर आया है कि शादी तय होने के तरीके बदल गए हैं। अरेंज मैरिज में नाई और बिचौलियों की जगह मैट्रिमोनियल साइट्स ने ले ली है। और लव मैरिज हो, तो फिर इनका भी रोल खत्म हो जाता है। मैट्रिमोनियल साइट्स से भी लड़का-लड़की कई बार खुद ही अपने लिए मैच ढूंढ़ कर घरवालों को बता देते हैं, क्योंकि अब युवा अपनी चॉइस और लाइफ पार्टनर को ले कर काफी सजग भी हो गए हैं। आजकल के माहौल में परिवारों के आपस में मिलने की बारी तब आती है, जब लड़का और लड़की बातचीत और मीटिंग करके शादी करने का फैसला कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में जब शादी की बात पक्की करने के लिए जब दोनों परिवार आपस में पहली बार मिलें, तो इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि लड़कालड़की एक-दूसरे को पसंद कर चुके हैं, इसलिए आपसी बातचीत का रुख सकारात्मक होना चाहिए। आपकी बातों से दूसरे परिवार को यह नहीं लगना चाहिए कि आप बच्चों की खुशी की खातिर किसी तरह का समझौता कर रहे हैं।
पूछें ये 7 सवाल
• लड़का या लड़की क्या करते हैं, उन्होंने कितनी और कहां से पढ़ाई की है, इस बारे में माता-पिता से विस्तार से जानकारी लें।
• परिवार मूल रूप से कहां का रहनेवाला है, उनके कितने रिश्तेदार और कहां-कहां पर रहते हैं, यह भी पूछें। हो सकता है कि कोई कॉमन जान-पहचान निकल आए।
• शादी को ले कर उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, वे किस तरह की शादी करना चाहते हैं, इस बारे में पहली मीटिंग में ही बात साफ होनी चाहिए, ताकि बाद में कोई विवाद ना हो।
• दहेज लेना देना हालांकि ठीक नहीं है, पर भारतीय शादियों में कुछ रस्म व परंपराएं होती हैं, जो जरूरी मानी जाती हैं। अगर आप इन्हें निभाना चाहते हैं, तो इस बारे में पहले से बातचीत कर लें।
• शादी में दोनों पक्षों की तरफ से कितने गेस्ट आएंगे, यह बात लड़कीवालों को जरूर पूछनी चाहिए, क्योंकि बारात का स्वागत उन्हें ही करना है। यह बात पहले से साफ हो, तो बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin November 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Giriş Yap
Bu hikaye Vanitha Hindi dergisinin November 2022 sayısından alınmıştır.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Giriş Yap
![हेअर मास्क से हैप्पी हेअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/wu9g4ZzXz1718369188516/1718369284304.jpg)
हेअर मास्क से हैप्पी हेअर
Beauty Problems - गरमियों में बार-बार हार्ड केमिकल वाले शैंपू से बाल धोने से स्कैल्प में ड्राईनेस हो जाती है। अच्छा होगा घर में ही मास्क, स्प्रे और शैंपू बना कर इस्तेमाल करें।
![फैमिली फेवरेट फूड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Y1fnf326d1718368951705/1718369207173.jpg)
फैमिली फेवरेट फूड
इन छुट्टियों में परिवार के सभी सदस्यों की पसंद को ध्यान में रख कर बनाएं कुछ क्विक रेसिपीज। वनिता के साथ आप भी अपनी स्पेशल डिश ट्राई करें।
![जब कपल्स में हो इनकम गैप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/QWEupsd4n1718368723767/1718368912096.jpg)
जब कपल्स में हो इनकम गैप
कपल्स में इनकम गैप हो तो कुछ समस्याएं आ जाती हैं। कैसे करें इन्हें मैनेज -
![हीट में पेट को रखें फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/rcpTMjptZ1718368575387/1718368710493.jpg)
हीट में पेट को रखें फिट
गरमियों के मौसम में पेट जल्दी खराब होता है। हीट ज्यादा होने पर बॉडी में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जैसे स्किन में रैशेज होना या हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर लो होना और कमजोरी भी महसूस होना। इन समस्याओं से बचने के उपाय जानते हैं —
![तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/BCuvZNM4S1718368370464/1718368506595.jpg)
तृप्ति डिमरी - अपनी मंजिल खुद ढूंढ़ी मैंने
नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आयी तृप्ति डिमरी को फिल्म एनिमल ने लोकप्रियता दिलायी, मगर इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए वे क्या कर रही हैं, उन्हीं से जानते हैं -
![Feel @Home](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/RZ8U_aR3Q1718368196308/1718368374838.jpg)
Feel @Home
बाहर चिलचिलाती धूप है। दिन लंबे हैं और घर से बाहर निकलने को जी नहीं करता। लेकिन इस तपती गरमी में हम अपने घर को दे सकते हैं ढेर सारी पॉजिटिविटी अपनी क्रिएटिविटी से।
![स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/ULq64WUPq1718367792176/1718368196476.jpg)
स्विमिंग हर उम्र में रखे फिट
स्विमिंग गरमियों में बेस्ट फिटनेस एक्टिविटी है। स्विमिंग वेट मैनेजमेंट से ले कर मूड तक कंट्रोल करती है। हर उम्र के लोग स्विम करके फिट रह सकते हैं।
![जॉब मार्केट को समझें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/qzX6W6ufx1718367610780/1718367790646.jpg)
जॉब मार्केट को समझें
बदलते जॉब मार्केट में जरूरी है अपडेटेड रहना। हायर एंड फायर कल्चर से बचे रहने के लिए बिना वेरिफाई किए कोई कदम ना उठाएं।
![पिता का पेरेंटिंग में रोल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/w4IaGHUz61718364253365/1718364573780.jpg)
पिता का पेरेंटिंग में रोल
मिल-जुल कर देखा, वो सपना तेरा-मेरा होगा...बेबी आने वाला हो तो हर कपल यही सोचता है। ऐसे में उसकी परवरिश में अब पिता भी कैसे सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं।
![Pet Care & Hot Summer](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1725456/Kln004Zf01718364081130/1718364248868.jpg)
Pet Care & Hot Summer
सिर्फ आप ही नहीं, आपके पेट्स भी गरमियों में परेशान रहते हैं। पेट-पेरेंट्स को कौन सी बातें ध्यान में रखने की जरूरत है?