मराठों के उत्कर्ष का इतिहास शिवाजी के पिताजी शाहजी भोंसले के समय से प्रारम्भ हो गया था। शाहजी से पूर्व मराठा परमाणुओं की तरह दक्षिण-पश्चिम भारत के भिन्न-भिन्न हिस्सों में बिखरे हुए थे। शाहजी द्वारा प्रारम्भ किया गया मराठों के उत्कर्ष का पूर्ण कार्य उनके पत्र शिवाजी ने शिवाजी ने पूरा किया था।
शिवाजी के जन्म के विषय में अनेक विद्वानों की भिन्न-भिन्न धारणाएँ हैं। ज्योतिष के प्रसिद्ध विद्वान् बी. वी. रमन ने विभिन्न स्रोतों की जानकारी के अनुसार इनकी जन्म तारीख 19 फरवरी, 1630 ईस्वी निर्धारित की है। उनके अनुसार इस दिन सायंकाल में सिंह लग्न और धनु नवांश में शिवाजी का जन्म पूना के उत्तर दिशा में स्थित जुन्नार नगर के समीप शिवनेर के पहाड़ी किले में हुआ था।
ऐसा माना जाता है कि शिवाजी का जन्म माँ भवानी की कृपा से हुआ था। इसी कारण उनका नाम शिवाजी रखा गया। जब वे सात वर्ष के तो उनके पिता ने उनकी माता का परित्याग कर दिया और उन्हें दादाजी कोंणदेव के संरक्षण में पहले शिवनेर और फिर पूना में छोड़ दिया। उनकी माता जीजाबाई ईश्वर की परम भक्त और पतिव्रता स्त्री थीं। शाहजी के त्यागने के कारण शिवाजी और उनकी माता के मध्य परस्पर बहुत अधिक स्नेह विद्यमान हो गया था। बालक शिवाजी का अपनी माता के प्रति ऐसा प्रेम था, जैसा कि भक्त का भगवान् से।
शिवाजी बचपन से ही निर्भीक और साहसी बालक थे, जिसने अपने से उच्च अधिकारी की अधीनता में रहना, तो मानो सीखा ही नहीं था। शिवाजी की माता, गुरु एवं संरक्षक दादाजी कोंणदेव ने उन्हें हिंद धर्म और शास्त्रों की शिक्षा दी थी। इसके साथ ही उन्हें सैनिक शिक्षा भी प्रदान की गई। अधिक पढ़े-लिखे नहीं होने के बावजूद शिवाजी ने रामायण, महाभारत तथा दूसरे हिंदू शास्त्रों का ज्ञान सिर्फ सुनकर ही कर लिया था।
This story is from the April-2023 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the April-2023 edition of Jyotish Sagar.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!
नशा एक बहुत ही नकारात्मक और परिवारों को नष्ट करने वाला होता है और इसी नशे की लत के चलते जातक अपने घर, कॅरिअर आदि सब-कुछ बर्बाद कर देता है।
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।
नववर्ष का अभिनन्दन
भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।
सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ
पाँच यज्ञ जातक प्रतिदिन कर ले, तो उसके सारे रोग, सन्ताप एवं बुरे कर्म ऐसे नष्ट होने लगते हैं, जैसे अग्नि लकड़ी को जलाकर राख कर देते हैं।
नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...
स्त्री यदि वास्तव में दुर्गा एवं शक्ति का अवतार है, तो यह सम्मान उसे प्रत्येक स्तर पर मिलना ही चाहिए। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो, आर्थिक क्षेत्र हो या शिक्षा हो।
शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र
रात्रि रूपा यतो देवी दिवा रूपो महेश्वरः रात्रि व्रतमिदं देवी सर्वपाप प्रणाशनम्
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।