महापर्व नवरात्र उपासना विधि
Jyotish Sagar|January 2023
भगवान् राम को देवर्षि नारद जी ने रावण का वध करने और सीता को पुनः प्राप्त करने के लिए नवरात्र व्रत का उपदेश किया था। भगवान् राम तथा लक्ष्मण ने किष्किन्धा पर्वत पर आश्विन (शारदीय) नवरात्र में उपवासपूर्वक विधि-विधानपूर्वक पूजन किया।
ओमप्रकाश दार्शनिक
महापर्व नवरात्र उपासना विधि

श्री मद्देवी भागवत आदि पुराणों एवं नाना शास्त्रों में नवरात्र की महिमा का वर्णन किया गया है। एक संवत्सर (वर्ष) में चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जो कि चैत्र, आषाढ़, आश्विन तथा माघ की शुक्लपक्ष प्रतिपदा से नवमी तक नौ दिन के होते हैं। इनमें चैत्र तथा आश्विन नवरात्र मुख्य है तथा आषाढ़ और माघ मास के नवरात्र 'गुप्त नवरात्र' के नाम से जाने जाते हैं। चैत्र और आश्विन मास के नवरात्र क्रमश: बासन्तिक और शारदीय नवरात्र के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनमें भी शारदीय नवरात्रों की प्रधानता है। सम्पूर्ण प्राणियों के लिए शरद् और बसन्त ये दोनों ऋतुएँ 'युगद्रष्ट्र' नाम से कही गई हैं। ये दोनों ऋतुएँ सांसारिक प्रणालियों के लिए रोगकारक तथा महान् कष्टप्रद मानी गई हैं। इन ऋतुओं में प्रकृति का संहारक रूप प्रकट होता है और भगवती प्रकृतिरूपा हैं, अत: इन ऋतुओं के आगमन पर सभी को भगवती चण्डी की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

नवरात्र व्रत-पूजन आरम्भ करने का प्रशस्त समय : नवरात्र के आरम्भ में अमावस्या युक्त प्रतिपदा तिथि वर्जित होती है तथा द्वितीया युक्त प्रतिपदा तिथि शुभ होती है। इसी प्रकार आरम्भ में कलश स्थापना के समय चित्रा नक्षत्र धन का नाश तथा वैधृति में पुत्र का नाश होता है। नित्यार्चन और विसर्जन ये सभी प्रातः काल में ही शुभ होते हैं, अत: चित्रा अथवा वैधृति के अधिक समय तक होने तक होने की स्थिति में नवरात्र का प्रारम्भ घट स्थापना इत्यादि मध्याह्न काल (अभिजित मुहूर्त अर्थात् दिनमान के आठवें भाग) में करना चाहिए। प्रतिपदा में हस्त नक्षत्र हो, तो उस समय का पूजन उत्तम माना जाता है।

नवरात्र में किसकी उपासना करें? : वैसे तो बासन्तिक नवरात्र में विष्णु और शारदीय नवरात्र में शक्ति की उपासना की प्रधानता है, किन्तु शक्ति और शक्तिधर ये दोनों ही तत्त्व अत्यन्त व्यापक तथा परस्पर अभिन्न हैं, अत: दोनों नवरात्रों में विष्णु जी एवं शक्ति दोनों की उपासना की जा सकती है। शक्ति की उपासना में श्रीमद्देवी भागवत, कालिका पुराण, मार्कण्डेय पुराण, नवार्ण मन्त्र का पुरश्चरण, नवचण्डी, शतचण्डी, सहस्रचण्डी, अयुत चण्डी तथा कोटि चण्डी यज्ञ आदि होते हैं तथा शक्तिधर की उपासना में श्रीमद् भागवत, वाल्मीकि रामायण, रामचरितमानस, अखण्ड रामनाम संकीर्तन आदि किया जाता है।

This story is from the January 2023 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the January 2023 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM JYOTISH SAGARView All
शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!
Jyotish Sagar

शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!

नशा एक बहुत ही नकारात्मक और परिवारों को नष्ट करने वाला होता है और इसी नशे की लत के चलते जातक अपने घर, कॅरिअर आदि सब-कुछ बर्बाद कर देता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
Jyotish Sagar

वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?

घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।

time-read
4 mins  |
April 2024
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
Jyotish Sagar

अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर

जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।

time-read
2 mins  |
April 2024
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
Jyotish Sagar

ज्योतिष और वैवाहिक सुख

जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।

time-read
3 mins  |
April 2024
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
Jyotish Sagar

वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना

अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।

time-read
8 mins  |
April 2024
नववर्ष का अभिनन्दन
Jyotish Sagar

नववर्ष का अभिनन्दन

भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ
Jyotish Sagar

सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ

पाँच यज्ञ जातक प्रतिदिन कर ले, तो उसके सारे रोग, सन्ताप एवं बुरे कर्म ऐसे नष्ट होने लगते हैं, जैसे अग्नि लकड़ी को जलाकर राख कर देते हैं।

time-read
3 mins  |
April 2024
नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...
Jyotish Sagar

नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...

स्त्री यदि वास्तव में दुर्गा एवं शक्ति का अवतार है, तो यह सम्मान उसे प्रत्येक स्तर पर मिलना ही चाहिए। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो, आर्थिक क्षेत्र हो या शिक्षा हो।

time-read
5 mins  |
April 2024
शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र
Jyotish Sagar

शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र

रात्रि रूपा यतो देवी दिवा रूपो महेश्वरः रात्रि व्रतमिदं देवी सर्वपाप प्रणाशनम्

time-read
2 mins  |
April 2024
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
Jyotish Sagar

ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति

नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।

time-read
3 mins  |
April 2024