संस्कृति एवं अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक अक्षय नवमी (02 नवम्बर, 2022)
Jyotish Sagar|November 2022
भारतीय संस्कृति को संसार की अत्यधिक विलक्षण और ज्ञानात्मक संस्कृति मानी जाती है। इस संस्कृति में तमाम मौके इस तरह बताए गए हैं, जो मानवीय जीवन में समग्र दृष्टि से अत्यन्त उपयोगी हैं। इन्हीं मौकों में से एक है 'अक्षय नवमी।
डॉ. हनुमान प्रसाद उत्तम
संस्कृति एवं अखण्ड सौभाग्य की प्रतीक अक्षय नवमी (02 नवम्बर, 2022)

'कार्तिक शुक्ल नवम्यां तु अक्षय नवमी व्रतम्' के मुताबिक प्रत्येक वर्ष की कार्तिक मास की शुक्लपक्ष नवमी तिथि को अक्षय नवमी कहा जाता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस तिथि पर किए जाने वाले कर्मों का फल 'अक्षय' हो जाता है। अक्षय का अर्थ है, जिसका क्षय नहीं होता अर्थात् कभी नहीं घटता।

इस अक्षय नवमी को सौभाग्यवती महिलाएँ अखण्ड सौभाग्य तथा तेजोमयी सन्तान के लिए व्रत रखती हैं। इसे 'आँवला नवमी' तथा 'कूष्माण्डा नवमी' भी कहते हैं। ओडीशा में इसे 'कृत युगसदि' अर्थात् 'कलियुग की स्थापना की नवमी' भी कहा जाता है। मध्य तथा दक्षिण भारत में इस नवमी को जगत्माता पार्वती की भी पूजा होती है। वृन्दावन में जुगल जोड़ी राधाकृष्ण की परिक्रमा का भी विधान है। समस्त भारत में अक्षय नवमी किसी न किसी रूप में मनाई जाती है। ज्यादातर स्थानों पर आँवले के वृक्ष की पूजा की जाती है या फिर मृत्तिका के विष्णु भगवान् बनाकर उसे आँवले के लेप के पश्चात् धूप, दीप, दूब आदि से उपासना की जाती है। साथ ही अक्षय सौभाग्य के लिए वरदान माँगा जाता है।

ब्रह्मपुराण के अनुसार द्वापर युग में सती ने अखण्ड सौभाग्य तथा यशस्वी सन्तान के लिए भगवान् विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आँवले के पेड़ के नीचे तप किया था। तब भगवान् विष्णु सती के तप से प्रसन्न होकर वहाँ प्रकट हुए थे। सती के चहुँओर आँवले के ढेर लगे हुए थे। उन सारे आँवलों को तपोबल से लुगदी बनाकर भगवान् विष्णु का लेप कर दिया। आँवले के प्रभाव को देखकर भगवान् ने सती को अखण्ड सौभाग्य तथा उनकी कोख से राजा हरिश्चन्द्र जैसे महादानी पुत्र का वरदान दिया। साथ ही आँवले के फल को औषधीय गुणों का वरदान मिला। धर्मपुराणों में लिखा है कि आँवले के वृक्ष में आमलकी देवी का पूजन करना चाहिए। इससे भगवान् विष्णु प्रसन्न होते हैं। आँवले के गुणों तथा महत्ता को बनाए रखने के लिए हमारे धर्मशास्त्रों में अत्यधिक पूज्यभाव प्रदर्शित किए गए हैं। उसकी महत्ता के बारे में पुराणों में रोचक चर्चा है।

This story is from the November 2022 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the November 2022 edition of Jyotish Sagar.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM JYOTISH SAGARView All
शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!
Jyotish Sagar

शराब की लत छुड़ाने के सरल उपाय!

नशा एक बहुत ही नकारात्मक और परिवारों को नष्ट करने वाला होता है और इसी नशे की लत के चलते जातक अपने घर, कॅरिअर आदि सब-कुछ बर्बाद कर देता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?
Jyotish Sagar

वास्तु शास्त्र से जानें कौनसे पेड़ लगाने चाहिए और कौनसे नहीं?

घर के समीप अशुभ वृक्ष लगे हों और उनको किसी कारण से नहीं काट सकते हों, तो अशुभ वृक्ष और घर के बीच में शुभ फल वाले वृक्ष लगा देने चाहिए।

time-read
4 mins  |
April 2024
अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर
Jyotish Sagar

अहिंसा के प्रवर्तक भगवान् महावीर

जैन धर्म की चार संज्ञाओं का बहुत महत्त्व है। प्रथम संज्ञा है 'जिनेन्द्र' अर्थात् जिन्होंने इन्द्रियों को जीतकर अपने वश में कर लिया है। दूसरी ‘अरिहंत’ अर्थात् जिन्होंने केवल ज्ञान प्राप्त किया है। तीसरी संज्ञा 'तीर्थंकर' है।

time-read
2 mins  |
April 2024
ज्योतिष और वैवाहिक सुख
Jyotish Sagar

ज्योतिष और वैवाहिक सुख

जन्मपत्रिका में शुक्र ग्रह हमारे मानव जीवन में अहम स्थान रखते हैं। यह समस्त प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र ही है।

time-read
3 mins  |
April 2024
वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
Jyotish Sagar

वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना

अपनी जन्मपत्रिका में वक्री ग्रह को पहचानकर कोई भी व्यक्ति उस वक्री ग्रह द्वारा परोक्ष रूप से दी जाने वाली सीख को आत्मसात करके अपने जीवन को सरल बना सकता है।

time-read
8 mins  |
April 2024
नववर्ष का अभिनन्दन
Jyotish Sagar

नववर्ष का अभिनन्दन

भारत के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथियाँ मार्च और अप्रैल के माह में आती हैं। पंजाब में नया साल बैसाखी के नाम से 13 अप्रैल को मनाया जाता है।

time-read
2 mins  |
April 2024
सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ
Jyotish Sagar

सर्वसिद्धि-फल प्रदाता पाँच यज्ञ

पाँच यज्ञ जातक प्रतिदिन कर ले, तो उसके सारे रोग, सन्ताप एवं बुरे कर्म ऐसे नष्ट होने लगते हैं, जैसे अग्नि लकड़ी को जलाकर राख कर देते हैं।

time-read
3 mins  |
April 2024
नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...
Jyotish Sagar

नारी को शक्ति मानकर पूजना मात्र पर्याप्त नहीं...

स्त्री यदि वास्तव में दुर्गा एवं शक्ति का अवतार है, तो यह सम्मान उसे प्रत्येक स्तर पर मिलना ही चाहिए। चाहे वह धार्मिक क्षेत्र हो, राजनीति क्षेत्र हो, आर्थिक क्षेत्र हो या शिक्षा हो।

time-read
5 mins  |
April 2024
शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र
Jyotish Sagar

शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्र

रात्रि रूपा यतो देवी दिवा रूपो महेश्वरः रात्रि व्रतमिदं देवी सर्वपाप प्रणाशनम्

time-read
2 mins  |
April 2024
ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति
Jyotish Sagar

ऊर्जा प्रदायिनी आद्याशक्ति

नवरात्र का पर्व व्यक्ति के भीतर स्थित आसुरी शक्ति (काम, क्रोध, असत्य, अहंकार आदि) को नष्ट कर दैवीय सम्पदा के तत्त्वों का प्रार्दुभाव करता है।

time-read
3 mins  |
April 2024